छठ पूजा में घर जा रही हैं लड़कियां? कम सामान में ऐसे करें स्मार्ट पैकिंग, सफर भी होगा आसान

छठ पूजा पर ट्रेन-बस से घर जा रही हैं तो भारी बैग की टेंशन छोड़ें। सिर्फ 1 छोटे बैग में ही 4 दिन की पैकिंग करें, जानें स्मार्ट ट्रिक्स।
Updated:- 2026-11-11, 17:24 IST
chhath puja 2026 travel tips

Chhath Puja 2026 Travel Packing Tips: छठ पूजा पर घर जाने की खुशी ही अलग होती है, लेकिन जैसे ही पैकिंग की बारी आती है, टेंशन शुरू हो जाती है। पूजा की साड़ी, सफर के कपड़े, मेकअप, पूजा का सामान और रोज की जरूरत की चीजें, सब कुछ रखते-रखते छोटा सा बैग भी फुल हो जाता है। खासकर जब ट्रेन या बस से जाना हो, तो बड़े-बड़े 2-3 बैग संभालना और भी मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में अगर आप थोड़ी स्मार्ट पैकिंग करें, तो 1 छोटे बैग में ही 3-4 दिन की पूरी तैयारी हो जाएगी। आइए जानते हैं छठ पूजा पर घर जाने के लिए स्मार्ट पैकिंग के आसान टिप्स।

छठ पूजा के लिए स्मार्ट पैकिंग की टिप्स

इस साल अगर छठ पूजा पर आप भी घर जा रही हैं, तो नीचे दी गए तरीको को फॉलो कर छोटे बैग में ज्यादा सामान रख सकती हैं। आइए जानते हैं।

1. पहले कपड़ों की लिस्ट बनाएं

पैकिंग शुरू करने से पहले 3-4 दिन के हिसाब से कपड़ों की लिस्ट बना लें। हर दिन के लिए अलग-अलग भारी कपड़े रखने की बजाय ऐसे आउटफिट चुनें, जिन्हें आप 2 तरह से पहन सकें। छठ के लिए 1 साड़ी या सूट, सफर के लिए 1 आरामदायक ड्रेस, 1 एक्स्ट्रा ड्रेस और 1 नाइट सूट काफी है। इससे फालतू कपड़े रखने से बचेंगी।

chhath puja

image credit- pinterest (kaksnudnxb sokxnxjsjsn)

2. छोटे-छोटे पाउच में रखें सामान

मेकअप, स्किन केयर और छोटी-छोटी चीजों को बैग में ऐसे ही डालने से बहुत जगह घिर जाती है और सामान भी नहीं मिलता। इसके लिए 2-3 छोटे ट्रैवल पाउच का इस्तेमाल करें। एक पाउच में फेसवॉश, मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन और कंघी रखें। दूसरे में काजल, लिपस्टिक और जरूरी मेकअप रखें। इससे बैग साफ-सुथरा रहेगा और चीजें जल्दी मिलेंगी।

3. ज्यादा फुटवियर न रखें

3 दिन के सफर के लिए 4-5 जोड़ी चप्पल-सैंडल रखने की कोई जरूरत नहीं है। सफर के लिए 1 आरामदायक चप्पल और पूजा या किसी खास मौके के लिए 1 अच्छी सैंडल काफी है। फुटवियर को हमेशा अलग कपड़े के बैग में पैक करें, ताकि बाकी कपड़े गंदे न हों।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026 के लिए नारियल का ठेकुआ घर पर ऐसे बनाएं, Sanjeev Kapoor ने बताई आसान रेसिपी

4. कपड़ों को रोल करके रखें

बैग में जगह बचाने का सबसे आसान तरीका है कपड़ों को रोल करके रखना। इससे कपड़े कम जगह घेरते हैं और सिलवटें भी कम पड़ती हैं। भारी कपड़े नीचे और हल्के कपड़े ऊपर रखें। साड़ी या सूट को अलग कवर में रखें, ताकि वो खराब न हों।

5. एक छोटा स्लिंग बैग जरूर रखें

बड़े ट्रैवल बैग के साथ एक छोटा स्लिंग बैग जरूर साथ रखें। इसमें मोबाइल, चार्जर, ईयरफोन, वॉलेट, टिश्यू और पानी की बोतल जैसी जरूरी चीजें रख लें। इससे सफर में बार-बार बड़ा बैग खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

chhath puja (1)

image credit-pinterest (Scottieinthecity)

छठ पूजा में सामान पैक करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

छठ पूजा पर ट्रैवल पैकिंग करते समय इन बातों का खास ध्यान रखें, ताकि सफर में कोई परेशानी न हो।

  • पैकिंग हमेशा 1 दिन पहले ही कर लें, आखिरी समय में सामान छूट जाता है।
  • पूजा की साड़ी और जरूरी सामान सबसे ऊपर रखें, ताकि जरूरत पर तुरंत मिल जाए।
  • लिक्विड चीजों को जिपलॉक में रखें, ताकि बैग में फैलकर कपड़े खराब न हों।
  • कीमती गहने ज्यादा न ले जाएं, अगर ले जा रही हैं तो छोटे पाउच में संभालकर रखें।
  • ट्रेन-बस का टिकट, आधार कार्ड और पैसे स्लिंग बैग में ही रखें।
  • बैग ज्यादा भारी न करें, हल्का बैग ही सफर को आसान बनाएगा।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: ठेकुआ से लेकर सूप-दउरा तक, छठ पूजा में कौन-कौन सी चीजें होती हैं सबसे जरूरी? नोट कर लें पूरी लिस्ट

छठ पूजा पर घर जाना है तो पैकिंग को टेंशन न बनाएं। ऊपर दी गई बातों को अपनाकर थोड़ी सी प्लानिंग और स्मार्ट पैकिंग से 1 छोटे बैग में ही 4 दिन का पूरा सामान पैक करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit-gemini

FAQ
छठ पूजा पर 4 दिन के लिए कितने कपड़े पैक करने चाहिए?
4 दिन के लिए 3-4 जोड़ी कपड़े ही काफी हैं, जिसमें 1 पूजा की साड़ी, 1 सफर की ड्रेस, 1 एक्स्ट्रा ड्रेस और 1 नाइट सूट शामिल हो।
ट्रैवल बैग में जगह कैसे बचाएं?
कपड़ों को फोल्ड करने की बजाय रोल करके रखें, छोटे पाउच का इस्तेमाल करें और ज्यादा फुटवियर न रखें, इससे काफी जगह बच जाएगी।
सफर में जरूरी सामान किस बैग में रखें?
मोबाइल, चार्जर, टिकट, पैसे और पानी की बोतल जैसी चीजें हमेशा छोटे स्लिंग बैग में रखें, ताकि बार-बार बड़ा बैग न खोलना पड़े।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।