Chhath Puja 2026: ठेकुआ से लेकर सूप-दउरा तक, छठ पूजा में कौन-कौन सी चीजें होती हैं सबसे जरूरी? नोट कर लें पूरी लिस्ट

छठ पूजा के दौरान कई सारी तैयार‍ियां करनी होती हैं। इसल‍िए जरूरी सामानों को पहले से ही जुटा लेना सही रहता है। ऐसे में हम आपको पूरी ल‍िस्‍ट के बारे में बता रहे हैं ज‍िनका आप इस्‍तेमाल कर सकती हैं।
Updated:- 2026-11-11, 15:30 IST
chhath puja 2026 samagri list

छठ पूजा की शुरुआत 13 नवंबर से हो रही है। त्योहार आते ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कोई ठेकुआ बनाने की तैयारी करता है, तो कोई बाजार जाकर फल, गन्ना और पूजा का बाकी सामान खरीदता है। इस त्योहार में हर छोटी-बड़ी चीज का अपना महत्व होता है। खासकर सूप और दउरा के बिना छठ की तैयारी अधूरी लगती है।

अगर आप भी छठ पूजा की तैयारी कर रही हैं, तो सामान की लिस्ट पहले से बना लें, ताक‍ि बाद में कोई दि‍क्‍कत न रहे। इससे आखिरी समय में बाजार के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे और जरूरी चीजें छूटने का डर भी नहीं रहेगा।

छठ पूजा में इस्‍तेमाल होने वाले सामानों की ल‍िस्‍ट

हम आपको बता रहे हैं छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले जरूरी सामान की पूरी लिस्ट।

1. ठेकुआ और कसार के बिना अधूरी है प्रसाद की तैयारी

छठ पूजा में ठेकुआ का प्रसाद सबसे जरूरी होता है। इसे गेहूं के आटे, गुड़ और घी से बनाया जाता है। इसके अलावा चावल के आटे से बनने वाले कसार के लड्डू भी प्रसाद में रखे जाते हैं। इन दोनों चीजों को बनाने के लिए जरूरी सामान पहले से रख लें।

  • गेहूं का आटा
  • गुड़
  • घी
  • चावल का आटा
  • चावल और दूध (खरना की खीर के लिए)
  • केले के पत्ते या साफ थाली, प्रसाद रखने के लिए

chhath puja 2026 samagri list (2)

 

image credit- magnific

2. सूप और दउरा भी जरूर खरीदें

छठ पूजा में प्रसाद और फल रखने के लिए बांस से बने सूप और दउरा का इस्तेमाल किया जाता है। सूप में पूजा का सामान सजाया जाता है, जबकि दउरा में इसे रखकर घाट तक ले जाया जाता है। इसलिए खरीदारी करते समय इन्हें अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

  • बांस का सूप
  • बांस का दउरा या बड़ी टोकरी
  • पूजा के लिए लोटा
  • पीतल या तांबे का बर्तन, अगर घर में इसी का इस्तेमाल होता है

3. फल और सब्जियों की यह लिस्ट कर लें तैयार

छठ पूजा में मौसमी फल और जमीन में उगने वाली कई चीजें भी चढ़ाई जाती हैं। इसलिए बाजार जाने से पहले इनकी लिस्ट बना लें।

  • केला
  • नारियल
  • सेब
  • अमरूद
  • मौसमी फल
  • गन्ना
  • सिंघाड़ा
  • शकरकंद
  • मूली
  • डाभ नींबू
  • सुठनी
  • हल्दी का पौधा
  • अदरक का पौधा

इनमें से कुछ चीजें हर जगह आसानी से नहीं मिलती हैं। इसलिए अपने इलाके में मिलने वाले सामान के हिसाब से खरीदारी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026 के लिए नारियल का ठेकुआ घर पर ऐसे बनाएं, Sanjeev Kapoor ने बताई आसान रेसिपी

4. पूजा के लिए इन छोटी-छोटी चीजों को न भूलें

फल और प्रसाद के साथ पूजा में इस्तेमाल होने वाली कुछ छोटी चीजें भी जरूरी होती हैं। कई बार जल्दबाजी में इन्हीं चीजों को खरीदना भूल जाते हैं। इसलिए इन्हें भी लिस्ट में लिख लें।

  • सिंदूर
  • रोली या कुमकुम
  • अक्षत यानी साबुत चावल
  • पान के पत्ते
  • सुपारी
  • फूल
  • धूप और अगरबत्ती
  • कपूर
  • मिट्टी के दीये
  • रुई की बत्ती
  • घी
  • माचिस

5. अर्घ्य देने के लिए रखें पानी और दूध

छठ पूजा में शाम और सुबह के समय सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। इसके लिए पानी और दूध की जरूरत होती है। इन्हें रखने के लिए साफ लोटा या पीतल-तांबे का बर्तन रख सकती हैं। पूजा के दौरान दीये जलाने के लिए घी और रुई की बत्ती भी साथ रख लें।

6. नहाय-खाय और खरना के लिए भी जुटाएं सामान

छठ पूजा चार दिनों तक चलती है। ये तो आप सभी जानती होंगी और हर दिन की तैयारी थोड़ी अलग होती है। पहले दिन नहाय-खाय के लिए लौकी, चना दाल, अरवा चावल, सेंधा नमक और घी की जरूरत पड़ती है। दूसरे दिन खरना के लिए चावल, दूध, गुड़, गेहूं का आटा और घी रखा जाता है। इसी दिन खीर और रोटी का प्रसाद तैयार किया जाता है।

chhath puja 2026 samagri list (1)

image credit- unsplash

बाजार जाने से पहले एक बार फिर देख लें पूरी लिस्ट

अगर आप खरीदारी करने के ल‍िए बाजार जा रही हैं, तो इन चीजों पर खास ध्यान दें-

  • प्रसाद: ठेकुआ, कसार और खरना की खीर का सामान
  • बर्तन: सूप, दउरा और लोटा
  • फल-सब्जियां: केला, नारियल, गन्ना, सिंघाड़ा, शकरकंद और मौसमी फल
  • पूजा का सामान: सिंदूर, अक्षत, पान, सुपारी, फूल और कपूर
  • दीये: मिट्टी के दीये, घी और रुई की बत्ती
  • नहाय-खाय और खरना: लौकी, चना दाल, चावल, दूध और गुड़

छठ पूजा की सामग्री हर घर और इलाके की परंपरा के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती है। इसलिए खरीदारी करते समय अपने घर में हर साल इस्तेमाल होने वाली चीजों को भी ध्यान में रखें। बांस के सूप-दउरा और पूजा के बर्तन पहले खरीद लें, जबकि फल, सब्जियां और फूल पूजा के करीब खरीदना बेहतर रहेगा, ताकि वे ताजे रहें।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा के लिए घर में ही बनाएं पवित्र घाट, छत और बालकनी को सजाने के आसान तरीके

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।