Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:59 AM IST

Chardham Yatra 2026: खराब मौसम में कैसे करें चारधाम दर्शन? यात्रा से पहले नोट कर लें ये सेफ्टी टिप्स

हर साल लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर जाते हैं, लेकिन कई बार बारिश और ओलावृष्टि के कारण आपको यात्रा में कई द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसल‍िए आपको यात्रा के दौरान कुछ बातों का जरूर ध्‍यान रखना चाह‍िए। हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।
Updated:- 2026-05-18, 10:19 IST
chardham yatra 2026 travel tips

Chardham Yatra 2026: अक्षय तृतीया से उत्तराखंड में श्रद्धा और आस्था से जुड़ी चारधाम यात्रा 2026 शुरू हो चुकी है। लाखाें भक्‍त गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। हालांक‍ि, इसकी चढ़ाई काफी कठ‍िन मानी जाती है। पहाड़ों के रास्‍ते से आपको होकर गुजरना होता है। हालांक‍ि, ऊंचाई के कारण यहां पर कई बार ऑक्‍सीजन की कमी हो जाती है।

वहीं, बर्फबारी, भारी बार‍िश और ओलावृष्‍ट‍ि से भी यात्रा में मुश्‍क‍िलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी खराब मौसम में चारधाम की यात्रा कर रही हैं ताे हम आपको कुछ ऐसे ट‍िप्‍स दे रहे हैं ज‍िससे आपको यात्रा आसानी से पूरी हो सके। आइए जानते हैं-

kedarnath travel tips (1)

चारधाम यात्रा में मौसम क्यों बन जाता है चुनौती?

आपको बता दें क‍ि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदलता है। कई बार अचानक तेज बारिश, ओलावृष्टि, ठंडी हवाएं और धुंध देखने को मि‍ल सकती है। इसी वजह से यात्रा के दौरान सावधानी जरूर रखने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Kedarnath Dham: दिल्ली से जा रही हैं केदारनाथ, पहले जान लें रूट; रुकने की जगह और बजट की डिटेल

यात्रा से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें

अगर रास्ते में भारी बारिश या लैंडस्‍लाइड की संभावना हो, तो यात्रा पर असर पड़ सकता है। इसल‍िए मौसम अपडेट चेक करते रहें। लाेकल प्रशासन की सलाह को मानें। अगर प्रशासन की तरफ से चेतावनी म‍िलती है तो यात्रा रोक दें।

सही कपड़े पैक करें

पहाड़ों में मौसम जल्दी-जल्‍दी बदलता रहता है। इसलिए सिर्फ हल्के कपड़े ले जाना सही नहीं है। आप जब पैक‍िंग करें तो गर्म कपड़ों के साथ रेन कोट, वॉटर प्रूफ जैकेट और छाता भी पैक करें। साथ ही मोजे भी एक्‍स्‍ट्रा रख लें और सिर ढकने के लिए कैप रखना न भूलें।

यह भी पढ़ें- Kedarnath जाने का है प्‍लान, तो पैकिंग के दौरान भूलकर भी न छोड़ें ये सामान; नोट करें जरूरी ट्रेवल टिप्स

फिसलन से बचाने वाले जूते पहनें

जैसा क‍ि आप सभी जानती होंगी, इंस्‍टाग्राम और यूट्यूब पर वीड‍ियो में देखा होगा क‍ि बारिश के दौरान रास्ते गीले और फिसलन वाले हो जाते हैं। इसल‍िए अच्छी ग्रिप वाले जूते पहनकर ही जाएं। ऐसे जूते पहनें जो पानी से जल्दी खराब न होते हाें।

kedarnath travel tips (2)

जरूरी दवाइयां साथ रखें

ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। साथ ही सिर दर्द, उल्टी, थकान जैसी परेशानी हो सकती है। इसल‍िए डॉक्टर से सला‍ह लेकर जरूरी दवाइयां साथ रख लें। फर्स्ट एड किट भी रखें।

यह भी पढ़ें- Kedarnath Temple Mystery: आखिर क्यों पूरे 6 महीनों तक बंद रहते हैं केदारनाथ मंदिर के कपाट? जानें रहस्य

मोबाइल और जरूरी सामान को पानी से बचाएं

बारिश में इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो जाता है। इसल‍िए आप इन्‍हें रखने के ल‍िए वॉटरप्रूफ बैग का ही इस्तेमाल करें। मोबाइल के लिए प्लास्टिक कवर रख सकती हैं। जरूरी डॉक्‍यूमेंट्स अलग पाउच में रखें।

यह भी पढ़ें- Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने की कर रही हैं तैयारी, तो ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन; बदल गए हैं ये नि‍यम

ओलावृष्टि के दौरान क्या करें?

अगर अचानक ओले गिरने लगे, तो खुले रास्ते में न रुकें। घबराकर दौड़ने न लगें, क्‍योंक‍ि पहाड़ों पर रास्‍ते खराब होते हैं, दौड़ने से आपको द‍िक्‍कत हो सकती है।

तो अगर आप भी बारिश और ओलावृष्टि के बीच चारधाम यात्रा कर रही हैं तो ऊपर बताई गई बाताें का ध्‍यान रखें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- jagran

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।