चंडीगढ़ से मात्र 20 हजार रुपये में प्लान करें केदारनाथ का ट्रिप, जानें सबसे आसान और सस्ता तरीका

चंडीगढ़ से केदारनाथ बाबा के दर्शन का प्लान सस्ते में बनाया जा सकता है, लेकिन आप ध्यान रखें कि ऐसा तभी संभव होगा जब आप यात्रा से जुड़ी जानकारी की तैयारी अच्छे से करें। चंडीगढ़ से केदारनाथ की दूरी लगभग 400 से 450 किमी के बीच है। इस पूरे सफर में आधा रास्ता पैदल चलकर पूरा करना होता है, इसलिए आपको अपने साथ कम से कम सामान लेकर भी चलना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बजट में महादेव के दर्शन कैसे कर सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
चंडीगढ़ से कैसे करें यात्रा की शुरुआत?
Day 1- शुक्रवार रात को आप केदारनाथ धाम की यात्रा की शुरुआत कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको चंडीगढ़ से हरिद्वार या ऋषिकेश पहुंचना होगा। आप रात को रात 9 या 11 बजे की बस पकड़ सकती हैं, क्योंकि नॉन एसी बस आपको सस्ती पड़ेगी। आप बस से सुबह 4 से 5 बजे तक हरिद्वार या ऋषिकेश पहुंच जाएंगी।
Day 2 -दूसरे दिन की यात्रा शनिवार को ऋषिकेश से शुरू होगी। केदारनाथ जाने के लिए सबसे पहले आपको सोनप्रयाग पहुंचना होगा। सुबह-सुबह यहां से शेयरिंग टेक्सी और बसें चलती हैं। आपके लिए बस बेहतर हो सकती है, क्योंकि यह सेफ और सुविधाजनक मानी जाती है। आप शनिवार को ही शाम तक सोनप्रयाग पहुंच जाएंगी। ध्यान रखें कि रात को आपके लिए सोनप्रयाग में ही रुकना अच्छा होगा। यहां आपको 1500 से 2000 रुपये तक में अच्छे होटल मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- पैदल या हेलिकॉप्टर यात्रा, जानें केदारनाथ के दर्शन के लिए क्या होगा आपके लिए बेस्ट?

Day 3 – रविवार को तीसरे दिन आप केदारनाथ के लिए आगे का सफर शुरू करेंगी। इसके लिए सबसे पहले आपको सोनप्रयाग से गौरिकुंड तक पहुंचना होगा। सोनप्रयाग से गौरीकुंड लगभग 5 किमी है। ध्यान रखें कि अब आप बस से शफर नहीं कर सकती। स्थानिय शेयरिंग जीप सेवा से आपको यह यात्रा करनी होगी। सोनप्रयाग से गौरिकुंड के लिए शेयर जीप चलती है। बता दें कि सुबह 4 बजे से ही जीप मिलनी शुरू हो जाती है, इसलिए आप सोनप्रयाग से अपने हिसाब से कभी भी जीप ले सकती हैं। रविवार को ही आप गौरीकुंड पहुंच जाएंगी और पैदल यात्रा भी शुरू करनी होगी।
केदारनाथ का ट्रेक कहां से शुरू होता है?
गौरिकुंड से केदारनाथ का ट्रेक शुरू होता है। ट्रैक लगभग 16 किमी लंबा है, इसलिए अधिकतर लोग इसे 2 दिन में पूरा कर पाते हैं। रास्ते में आप जंगल चट्टी, भीमबली और लिनचोली से होते हुए गुजरेंगी। आप चाहें, तो अंधेरा होने से पहले होटल लेकर रास्ते में रात गुजार लें, इसके बाद अगले दिन पैदल यात्रा की शुरुआत करें।
जो यात्रा सुबह 4-5 बजे ट्रेक शुरू करते हैं और शरीर से फिट हैं, वह शाम तक केदारनाथ पहुंच जाते हैं।

ट्रेक नहीं करना तो क्या करें?
जो लोग ट्रेक नहीं कर पाते हैं वह खच्चर से भी जाते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि बजट में यात्रा का प्लान बना रहे यात्रियों को यह मंहगा पड़ सकता है। खच्चर का प्राइस 2500 से 3000 रुपये तक हो गया है। पालकी का प्राइस इससे भी महंगा है। इसके लिए आपको 5000 रुपये से 7000 रुपये तक भी देने पड़ सकते हैं। हेलिकॉप्टर का प्राइस 10000 रुपये से 15000 रुपये के बीच है।
इसे भी पढ़ें- केदारनाथ... मेरे जीवन के पहले ज्योतिर्लिंग दर्शन का अनुभव रहा बेहद खास
IMAGE CREDIT- Badarinath Kedarnath Temple Committee
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।