Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

केदारनाथ... मेरे जीवन के पहले ज्योतिर्लिंग दर्शन का अनुभव रहा बेहद खास

 बाबा केदार के दर्शन करके ऐसा लगा जैसे कि स्वर्ग देख लिया। इतनी खूबसूरत जगह साथ में केदारनाथ के दर्शन ने दिल को खुश कर दिया। आइए आर्टिकल में आपको अपनी यात्रा के अनुभव को बताते हैं।
Updated:- 2025-07-04, 18:19 IST
image

घुमना फिरना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन जब भी किसी धार्मिक स्थान पर जाने की बात होती है, तो आसपास का माहौल पॉजिटिव नजर आता है। मैं पूजा मौर्या एक दिन ऐसे ही मन में आया कि इस बार बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए जाया जाए। फिर क्या था अपने पति संग प्लान बनाकर पहुंच गए केदारनाथ के लिए। वहां पर जानें से पहले मन में एक हलचल थी की यात्रा कैसे होगी। लेकिन जैसे ही उस पावन धाम की यात्रा को शुरू किया। इसके बाद बस पैर मंदिर पहुंचने के बाद रुके।

गौरीकुंड से शुरू की यात्रा

यात्रा के पहले पड़ाव पर हम गौरीकुंड पहुंचे। वहां से केदारनाथ मंदिर की दूरी 16 किलोमीटर है। इसे देखने के बाद एक बार फिर सोचा वहां तक कैसे पहुंचेगे। लेकिन पति के साथ ने इसे आसान कर दिया। हाथ पकड़कर दोनों ने इस ट्रैक को शुरू किया। जैसे-जैसे रास्ते पर आगे बढ़ते गए चुनौतियां बढ़ती गई। कहीं पर हमें बारिश मिली, तो कहीं पर हवा इतनी तेज थी कि हाथ कांपने लगे। लेकिन बाबा ने दर्शन के लिए बुलाया था। इसलिए वहां तक पहुंचना था।

2 - 2025-07-04T170714.586

केदारनाथ मंदिर का रास्ता ऐसे किया पूरा

गौरीकुंड से निकलने के बाद हम जंगल चट्टी, भीम बाली, लिनचौली पहुंचे। यात्रा काफी कठिन है। इसलिए चलते-चलते थकान भी काफी हुई। इसी वजह से हमने यात्रा को रुक-रुककर किया, ताकि किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। लेकिन अगर आपको अस्थमा से जुड़ी समस्या है, तो इस ट्रैक पर आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। क्योंकि हमें भी यात्रा करते समय चढ़ने में सांस फुलने की वजह से थकान महसूस हो रही थी।

kedanath yatra

केदारनाथ के किए सुंदर दर्शन

हमारी यात्रा सुबह 4 बजे से शुरू हुई थी, जो रात 8 बजे खत्म हुई। उस दिन हमने दर्शन नहीं किए। बाबा केदार के दर्शन करने के लिए हम सुबह 2 बजे लाइन में लगे। इसके बाद हमने दर्शन किए। दर्शन करके मन खुश हो गया। यह मेरा पहला ज्योतिर्लिंग था। वहां पर के दर्शन करके लगा भी साक्षात भगवान शिव को पा लिया।

अगर आप भी केदारनाथ यात्रा पर जाएं। वहां पर कुछ खास चीजों का ध्यान रखें। जैसे यात्रा के समय चढ़ाई कैसे करें, वहां पर कहां रुके और दर्शन का सही समय। इससे यात्रा अच्छी बनी रहेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।