Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:30 AM IST

पैदल या हेलिकॉप्टर यात्रा, जानें केदारनाथ के दर्शन के लिए क्या होगा आपके लिए बेस्ट?

Kedarnath Temple समुद्र तल से लगभग 3,500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर स्थित है। इतनी ऊंचाई का सफर जो यात्री ट्रेक करके नहीं कर पाते हैं, उनके लिए हेलिकॉप्टर की सुविधा दी गई है।
Updated:- 2026-03-10, 16:19 IST
trek or helicopter journey which is best for kedarnath trip

केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने का समय आने वाला है। हर साल अप्रैल या मई में केदारनाथ यात्रा की शुरुआत होती है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर हर साल लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह मंदिर पूरे साल नहीं खुला रहता। भारी बर्फबारी और मौसम की वजह से सर्दियों में इस मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। जब भी मंदिर के कपाट खुलने का समय पास आता है, तो श्रद्धालुओं के बीच केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने की बात होती है, उनमें उत्साह और श्रद्धा दोनों बढ़ने लगते हैं। अगर आप भी इस साल केदारनाथ दर्शन के लिए जाना चाहती हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि ट्रेक करके जाएं या फ्लाइट से? तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दोनों तरह से यात्रा करने के फायदे और नुकसान विस्तार से बताएंगे।

पैदल या हेलिकॉप्टर यात्रा, कैसे जाएं?

Kedarnath Temple के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु ट्रेक करके जाते हैं। यह यात्रा आस्था के साथ-साथ एक शारीरिक और मानसिक अनुभव के लिए भी अच्छी होती है, लेकिन पैदल यात्रा के फायदे और नुकसान अलग-अलग है।

पैदल यात्रा के फायदे

आध्यात्मिक अनुभव ज्यादा मिलता है- अगर आप शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं, तो इस बात से नकारा नहीं जा सकता कि पैदल सफर करना आपको आध्यात्मिक अनुभव ज्यादा करवाता है। पूरे रास्ते भोले के गीत सुनते और जयकारों का आवाद आपके मन में भक्ति और संतोष का अनुभव करवाती है। धीरे-धीरे चलते हुए मंदिर तक पहुंचने वाला अनुभव आप कभी नहीं भुला पाएंगी।

इसे भी पढ़ें- मार्च के महीने में इन जगहों की सैर बनाएगी आपका सफर यादगार, यहां उठाएं एडवेंचर का असली मजा

Kedarnath Dham pilgrimage options

प्रकृति का करीब से अनुभव

केदारनाथ धाम का रास्ता खूबसूरत है और पूरे रास्ते आपको आस-पास बर्फ वाले पहाड़ों का नजारा भी देखने को मिलता है। रास्ते में पहाड़, नदियां और प्राकृतिक नजारे देखने के बाद आपका बार-बार यहां आने का मन करेगा। इस नजारे का अनुभव आपको हेलिकॉप्टर में नहीं मिलने वाला। पैदल सफर नहीं कर पा रही हैं, तो घोड़े या पालकी से भी जा सकती हैं, इससे भी रास्ते में आपको खूबसूरत नजारे करीब से देखने का मौका मिलता है।

इसे भी पढ़ें- लखनऊ वालों की हो गई मौज, IRCTC दे रहा है पूरे परिवार के साथ हैदराबाद घूमने का मौका, जानें ट्रिप के दौरान क्या मिलेंगी सुविधाएं?

Kedarnath travel guide trekking vs helicopter

खर्च कम होता है

पैदल सफर करने पर भले ही थकान ज्यादा होगी, लेकिन पालकी या हेलीकॉप्टर की तुलना में आप सस्ते में यात्रा कर पाएंगे। जो यात्री अपने पूरे परिवार के साथ यात्रा करने जा रहे हैं, उनके लिए बेस्ट है कि वह पैदल ही सफर करने पहुंचे। बुजुर्गों के लिए हेलिकॉप्टर की सुविधा अच्छी है, लेकिन अगर आप स्वस्थ हैं, तो आपको पैदल सफर का ही प्लान करना चाहिए।

हेलिकॉप्टर से सफर करना उनके लिए बेस्ट हो सकता है, जो कम समय में दर्शन करके वापस आना चाहते हैं। इसके अलावा, जो पैदल ट्रेक नहीं कर पाते, वह हेलिकॉप्टर से आरामदायक सफर का प्लान कर सकते हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।