Kedarnath Yatra: गौरीकुंड से केदानाथ मंदिर तक जाने के लिए घोड़ा, खच्चर या पिट्ठू चुनें? यहां जानें प्राइज

Kedarnath Horse Palki And Pitthu Price: उत्तराखंड के हिमालय की गोद में स्थित केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइन लग जाती है। इस साल 2 मई को भी भक्तों के लिए मंदिर का कपाट खुला था।
भगवान शिव को समर्पित केदारनाथ मंदिर को देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। इसलिए यहां हर साल लाखों की संख्या में श्रदालु अपनी-अपनी मुरादें लेकर पहुंचते हैं।
केदारनाथ मंदिर के दर्शन की बात होती है, तो गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर के दरबार तक ट्रेकिंग करने की बात जरूर होती है। गौरीकुंड से केदारनाथ पहुंचने के लिए करीब 16 किमी पहाड़ों पर चढ़ाई यानी ट्रेकिंग करनी पड़ती है।
भक्त जब ऊंचे-ऊंचे और उबड़-खाबड़ पहाड़ों पर चढ़ाई नहीं कर पाते हैं, तब भक्त लोग घोड़ा, खच्चर या पिट्ठू किराए पर लेकर भगवान केदारनाथ मंदिर के प्रांगण तक पहुंचते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि गौरीकुंड से केदारनाथ जाने के लिए घोड़ा, खच्चर या पिट्ठू का किराया कितना लगता है, क्योंकि इसके बारे में बहुत लोग सर्च करते रहते हैं।
गौरीकुंड-लिनचोली से केदारनाथ मंदिर तक का किराया
अगर कोई गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर के लिए खच्चर या घोड़ा भाड़े पर लेना चाहते हैं, तो उसका किराया 3,050 रुपये प्लस 150 रुपये जीएसटी मिलाकर, कुल 3200 रुपये होता है।
अगर कोई गौरीकुंड से लिनचोली तक खच्चर या घोड़ा भाड़े पर लेना चाहते हैं, तो उसका किराया 2,200 रुपये प्लस 150 रुपये जीएसटी मिलाकर कुल 2,350 रुपये होता है।
गौरीकुंड से भीमबली तक खच्चर या घोड़ा भाड़े पर लेना चाहते हैं, तो उसका किराया 1050 रुपये प्लस 150 रुपये जीएसटी मिलाकर कुल 1,220 रुपये होता है।
भीमबली से केदारनाथ मंदिर तक खच्चर या घोड़ा भाड़े पर लेना चाहते हैं, तो उसका किराया 1,650 रुपये प्लस 150 रुपये जीएसटी मिलाकर कुल 1,800 रुपये होता है।
केदारनाथ मंदिर से गौरीकुंड-भीमबली तक का किराया
अगर कोई वापसी के लिए केदारनाथ मंदिर से गौरीकुंड के लिए खच्चर या घोड़ा भाड़े पर लेना चाहते हैं, तो उसका किराया 2,100 रुपये प्लस 150 रुपये जीएसटी मिलाकर कुल 2,250 रुपये होता है।
केदारनाथ मंदिर से भीमबली के लिए खच्चर या घोड़ा भाड़े पर लेना चाहते हैं, तो उसका किराया 2,100 रुपये प्लस 150 रुपये जीएसटी मिलाकर कुल 2,250 रुपये होता है।
केदारनाथ मंदिर से लिनचोली के लिए खच्चर या घोड़ा भाड़े पर लेना चाहते हैं, तो उसका किराया 800 रुपये प्लस 150 रुपये जीएसटी मिलाकर कुल 950 रुपये होता है।
लिनचोली छोटी से गौरीकुंड तक खच्चर या घोड़ा भाड़े पर लेना चाहते हैं, तो उसका किराया 1,650 रुपये प्लस 150 रुपये जीएसटी मिलाकर कुल 1,800 रुपये होता है।
- नोट: घोड़े और खच्चर का किराया साल 2024 का है। 2025 में किराया 50-100 रुपये ऊपर-नीचे हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Madhyamaheshwar Temple: पंच केदार में शामिल मध्यमहेश्वर मंदिर कैसे पहुंचें और आसपास घूमने की बेहतरीन जगहें
केदारनाथ में पिट्ठू का किराया
केदारनाथ में पिट्ठू जिसे कई लोग कंडी बोलते हैं का किराया अलग-अलग होता है। पिट्ठू का किराया व्यक्ति के वजन और दूरी के अनुसार होता है, लेकिन आमतौर पर गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर के लिए पिट्ठू का किराया करीब 8-10 हजार रुपये के बीच में होता है।
आपकी यह भी बता दें कि गौरीकुंड से जंगल चट्टी, भीमबली और लिनचोली का किराया अलग-अलग हो सकता है। इसके अलावा, वापसी के लिए केदारनाथ से गौरीकुंड का किराया भी करीब 7-8 हजार रुपये के बीच में होता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik,euttaranchal.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।