Sun Sep 20, 2026 | Updated 01:03 PM IST

Budget Travel Tips: 5 हजार रुपये में घूम सकती हैं भारत की ये खूबसूरत जगहें, हर ट्रैवलर्स की है पहली पसंद

आप भी अगर बजट की वजह से हर बार अपना ट्र‍िप कैंस‍िल कर देती हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहाें के बारे में बता रहे हैं जहां आप पांच हजार में घूम सकती हैं।
Updated:- 2026-09-20, 11:41 IST
budget travel tips in 5000 rupees

घूमने का मन तो हर किसी का करता है, लेकिन कई बार बजट की द‍िक्‍कत फंस जाती है। ऐसा लगता है कि अच्छी जगह पर घूमने के लिए कम से कम 20-25 हजार रुपये तो चाहिए ही होंगे, लेक‍िन ऐसा जरूरी नहीं है। अगर आप महंगे होटल और कैब की जगह ट्रेन, बस, शेयर टैक्सी और बजट स्टे चुनेंगी, तो 5 हजार रुपये में भी एक अच्छा छोटा ट्रिप प्लान किया जा सकता है।

खास बात तो यह है कि इसके लिए हर बार शिमला, मनाली या मसूरी जैसी बहुत फेमस जगहों पर जाना जरूरी नहीं है। हमारे यहां भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां आपको कम पैसे में पहाड़, लेक, जंगल और पुराने किले सब देखने को मिल जाएंगे। अगर आप इस बार कुछ हटकर घूमना चाहती हैं, तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकती हैं। यहां मुश्‍क‍िल से आपके पांच हजार रुपये खर्च होंगे। आइए इन जगहाें के बारे में जानते हैं-

budget travel tips in 5000 rupees (1)

image credit- incredible india

लैंसडाउन, उत्तराखंड

अगर आपको पहाड़ पसंद हैं लेकिन बहुत ज्यादा भीड़ वाली जगह नहीं जाना है तो आप लैंसडाउन जा सकती हैं। यह उत्तराखंड का एक बहुत ही शांत ह‍िल स्‍टेशन है। यहां आप आराम से घूम सकती हैं, पहाड़ाें का खूबसूरत नजारा देख सकती हैं और बिना बजट बढ़ाए आसानी से घूम सकती हैं। ज्यादा खर्च किए ट्रिप का मजा ले सकते हैं। बस महंगे होटल की जगह बजट होटल या होमस्टे चुनें। आने-जाने के लिए बस और शेयर टैक्सी का इस्तेमाल कर सकती हैं। यहां आप ये चीजें कर सकती हैं-

  • ट्रेक करें
  • भुल्ला ताल जाएं
  • सेंट मैरी चर्च देखें
  • लोकल मार्केट घूमें
  • बजट हो तो आसपास के व्यू प्वाइंट देखें

यह भी पढ़ें- Lord Shiva Temple Near Lansdowne: 5900 फीट की ऊंचाई पर है महादेव का यह मंद‍िर, शिव भक्त हैं तो इस गर्मी घूम आएं आप

अलवर, राजस्थान

राजस्थान का नाम आते ही जयपुर, जोधपुर और उदयपुर का ही ख्‍याल आता है, लेकिन अगर आप कम बजट में घूमना चाहती हैं तो अलवर जा सकती हैं। यहां आपको किले, लेक, पहाड़ और जंगल का अलग ही नजारा देखने को म‍िलेगा। राजस्थान टूरिज्म के मुताबिक, अलवर अरावली की पहाड़ों के बीच बसा है और यहां बाला किला, सिलिसेढ़ झील और सरिस्का जैसे कई खूबसूरत डेस्‍ट‍िनेशंस कवर क‍िए जा सकते हैं। यहां यह जगह कवर क‍िए जा सकते हैं-

  • बाला फोर्ट
  • सिलिसेढ़ लेक
  • नीमराना बावड़ी
  • पुराने बाजार
  • सरिस्का का इलाका

अगर आप इतिहास और नेचर दोनों को एक साथ देखना चाहती हैं, तो अलवर आपके लिए सबसे अच्छा ट्रिप बन जाएगा।

budget travel tips in 5000 rupees (2)

image credit- magnific

मोरनी हिल्स, हरियाणा

अगर आप दिल्ली-NCR के आसपास रहती हैं और पहाड़ों का मजा लेना चाहती हैं, तो मोरनी हिल्स जा सकती हैं। यह हरियाणा का इकलौता हिल स्टेशन है। हरियाणा टूरिज्म के मुताबिक, यहां दो लेक, हरियाली और ट्रैकिंग के कई ऑप्शन म‍िल जाएंगे। यहां Tikkar Tal के आसपास भी समय बिता सकती हैं। यहां आप ये इंटरेस्‍ट‍िंग चीजें कर सकती हैं-

  • Tikkar Tal जाएं
  • पहाड़ी रास्तों पर वॉक करें
  • झील के आसपास समय बिताएं
  • ट्रैकिंग करें
  • नेचर और फोटोग्राफी का मजा लें

नीमराना, राजस्थान

अगर आपके पास सिर्फ एक दिन या एक रात का समय है, तो नीमराना से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर होने की वजह से यहां पहुंचना भी काफी आसान है। यहां का नीमराना फोर्ट, जो क‍ि 15वीं सदी का महल है और अब हेरिटेज रिसॉर्ट के तौर पर इस्तेमाल होता है, एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। हालांकि फोर्ट में रुकना आपके 5 हजार रुपये के बजट को बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आपका बजट फिक्स है, तो आसपास बजट स्टे लेकर नीमराना और आसपास की जगहों को घूम सकती हैं। नीमराना में आप ये जगहें कवर कर‍ सकती हैं-

  • नीमराना फोर्ट
  • नीमराना बावड़ी
  • आसपास के पुराने इलाके
  • अरावली के नजारे

यह भी पढ़ें- अंडमान में म‍िलेगा वॉटर स्पोर्ट्स का पूरा मजा, कम बजट में ऐसे प्लान करें एडवेंचर ट्रिप

5 हजार रुपये में ट्रिप प्लान करते समय ये बातें रखें याद

सिर्फ जगह सस्ती होने से पूरा ट्रिप 5 हजार में नहीं हो जाता है। इसल‍िए अगर आप वाकई कम पैसे में अच्‍छी ट्र‍िप करना चाहती हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है। जैसे-

  • ट्रेन या सरकारी बस से जाएं।
  • अकेले जाने के बजाय 2-3 दोस्तों के साथ ट्रि‍प प्‍लान करें।
  • कैब की जगह शेयर ऑटो या लोकल बस लें।
  • महंगे कैफे के बजाय लोकल ढाबे और छोटे रेस्टोरेंट में खाना खाएं।
  • घूमने से पहले होटल की कीमत और एंट्री फीस चेक कर लें।
  • वीकेंड और छुट्टियों में कीमत बढ़ सकती है, इसलिए पहले से बुकिंग करें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Incredible india/neemrana hotel

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।