Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:58 PM IST

लैंसडाउन से खिर्सू ट्रिप को बनाएं आसान, सफर शुरू करने से पहले नोट कर लें ये बातें

खिर्सू ऊंचाई पर स्थित है, इसलिए यहां ज्यादा लोग नहीं जाते। ऐसे में जो लोग पहाड़ों पर शांति और सुकून के लिए घूमना पसंद करते हैं, उनको यह जगह पसंद आएगी।
Updated:- 2026-08-19, 19:04 IST
how to plan lansdowne to khirsu guide important travel tips

लैंसडाउन से खिर्सू की दूरी लगभग 91 किमी है, इसलिए यहां घूमने आने वाले लोग इस खूबसूरत ऑफबीट हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान जरूर बनाते हैं। इस जगह की खासियत यह है कि यहां आपको लैंसडाउन से भी कम भीड़ देखने को मिलेगी। पहाड़ों पर घूमने आए लोगों को लॉन्ग ड्राइव पर निकलना अच्छा लगता है और यहां तक पहुंचने का रास्ता बेहद खूबसूरत है। अगर आपका 3 दिनों का ट्रिप है, तो एक दिन आप खिर्सू में बिता सकती हैं। यहां आप लगभग 3 घंटे में पहुंच जाएंग। यहां पहुंचने का रास्ता कैसा है और जाते हुए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? इसके बारे में हम विस्तार से बताएंगे।

खिर्सू जाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

लैंसडाउन से खिर्सू जाने की सड़क अच्छी है, लेकिन रास्ते में लगभग 10 किमी तक सड़क चौड़ी करने का काम चल रहा है। इसलिए यहां गाड़ी सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है।

  • पहाड़ों को तोड़कर सड़क बनाई जा रही है, इसलिए ऊपर से पत्थर गिरने का भी खतरा बना रहता है, इसलिए ऐसी सड़कों पर गाड़ी रोकर सेल्फी न लें।
  • खिर्सू निकलने से पहले ही पेट्रोल भरवा लें, क्योंकि रास्ते में आपको दूर-दूर तक पेट्रोल पंप नहीं मिलेंगे। ऐसे में आपको घने जंगलों वाले रास्ते में परेशानी हो सकती है।
  • बारिश के मौसम में सड़के फिसलन भरी हो जाती है और रास्ते के गड्ढे दिखाई नहीं देते, इसलिए गाड़ी धीरे चलाएं।
  • रात के समय यात्रा करने से बचें, क्योंकि रास्ते में बिजली के खंबे नहीं लगे हैं। वहीं कई जगहों पर पहाड़ों के कॉनर्र पर पत्थर भी नहीं है, इसलिए रास्ता समझना मुश्किल हो जाता है। रास्ते में अगर होटल मिल रहा है, तो रात के समय तुरंग बुक कर लें, क्योंकि रात में जानवरों का भी खतरा रहता है।

इसे भी पढ़ें- द‍िल्ली से कैसे पहुंचें क‍िशनगढ़? नजारे देख भूल जाएंगी मालदीव और ग्रीस

  • खिर्सू का आधे से ज्यादा रास्ता घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है, इसलिए दिन में गाड़ी चलाना सेफ रहता है।
  • खिर्सू में होटल कम है, लेकिन लोग कम जाते हैं, इसलिए आपको होटल मिलने में परेशानी नहीं होगी।
  • लैंसडाउन से जब आप निकलेंगे, तो कई किमी तक आपको होटल या घर भी नजर नहीं आएंगी, इसलिए समय का ध्यान रखते हुए ही सफर पर निकलें।

offbeat hill station Uttarakhand

खिर्सू जाना क्यों अच्छा है?

खिर्सू शांत हिल स्टेशन है, यहां आपको बर्फ से ढके हिमालय पर्वतों का नजारा भी देखने को मिलेगा। समुद्र तल से करीब 1,700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से यहां का मौसम भी पूरे साल अच्छा रहता है।

  • यह जगह चारों तरफ से देवदार, ओक और पाइन के घने जंगलों से घिरी हुई है, इसलिए पहाड़ों का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है।
  • मौसम ठंडा रहता है, इसलिए दोपहर में भी आप होटल से बाहर निकलकर घूम सकते हैं।
  • भीड़ कम होती है और ट्रैफिक भी नहीं होता है, इसलिए यहां आपको शांति मिलेगी।
  • खिर्सू घूमने का प्लान बना रहे लोगों को रास्ते में अपने साथ जरूरी चीजें लेकर चलना चाहिए। लैंसडाउन से आप सुबह 8 बजे निकल जाएं, ताकि आप टाइम से खिर्सू पहुंच जाएं।

इसे भी पढ़ें- बिना टूर पैकेज के भी 10 हजार में ट्रिप हो सकता है पूरा, ये टिप्स सफर को बनाएंगे आसान

Himalayan views Khirsu

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific

FAQ
खिर्सू कहां स्थित है?
यह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में समुद्र तल से लगभग 1,700 से 1,760 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।
खिर्सू जाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
सितंबर से नवंबर ठंडी हवाओं और साफ आसमान के लिए।
खिर्सू में देखने लायक मुख्य जगहें कौन सी हैं?
हिमालय व्यू पॉइंट यहां से नंदा देवी, त्रिशूल और पंचचूली जैसी चोटियां दिखती हैं। इसके अलावा घंडियाल देवता मंदिर, बांझ और देवदार के जंगल और कंडोलिया मंदिर
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।