भारत में एक से एक लग्जरी ट्रेनें चलती हैं। ये ट्रेनें किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। इसमें आपको शाही महलों जैसी सुविधाओं के साथ यात्रा का अनोखा अनुभव मिलता है। जैसे आप पैलेस ऑन व्हील्स, महाराजा एक्सप्रेस, द गोल्डन चैरियट और रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स जैसी ट्रेनों में सफर करेंगे, तो आपको अहसास ही नहीं होगा की यह ट्रेन है। इन्ही ट्रेनों की तरह बुद्धिस्ट सर्किट ट्रेन भी है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस ट्रेन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अगर आप भी बुद्ध भगवान के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो इस ट्रेन से जा सकते हैं।
बुद्धिस्ट सर्किट ट्रेन पैकेज भी कर सकते हैं बुक
यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर बुद्धिस्ट सर्किट ट्रेन पैकेज भी लाया गया है। इसमें आपको एक साथ कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। यह एक लंबा ट्रिप होगा। लेकिन यह लगभग 6 से 7 दिनों का ट्रिप होता है। अगर आप पूरा पैकेज नहीं बुक करना चाह रहे हैं, तो 2 से 3 लोकेशन वाला टूर पैकेज भी बुक कर सकते हैं।
कैसे कर सकते हैं टिकट बुक
- भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन टिकट बुक का ऑप्शन मिलता है।
- इसके अलावा आप www.irctcbuddhisttrain.com से भी टिकट बुक कर सकते हैं।
- यह पैकेज केवल 22 मार्च से शुरू हो रहा है। टिकट बुक करने के दौरान आप यही डेट सिलेक्ट कर पाएंगे।
- पैकेज में आपको कपल कोच और ऐसी कोच और फर्स्ट क्लास एसी कोच जैसे ऑप्शन मिलते हैं।
- अगर आप 4 दिनों का पैकेज बुक करते हैं और आपके साथ 2 लोग यात्रा कर रहे हैं, तो पैकेज फीस प्रति व्यक्ति 57500 रुपये है। इसमें एक दिन के हिसाब से खर्च 14375 रुपये है। आप इसमें जितने दिन बढ़ाएंगे, उतने दिन के पैसे अलग जुड़ते जाएंगे।
- पैकेज में आपको रहने और खाने की सुविधा मिलती है। लग्जरी रेस्टोरेंट जैसे केबिन में आप खाना खा पाएंगे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों