ट्रेन से यात्रा करने के लिए ऑनलाइन या विंडो टिकट में से क्या है सस्ता, जानें दोनों में अंतर

ट्रेन से यात्रा करने के लिए लोग ऑनलाइन टिकट बुक करना ज्यादा पसंद करते हैं। ट्रेन यात्रा करने का सबसे अच्छा साधन, क्योंकि बजट के साथ-साथ कम समय में यात्रा करने के लिए भी अच्छा है। ट्रेन से लगभग हर किसी ने एक न एक बार यात्रा जरूर की होगी। कई लोग रेलवे स्टेशन पर बने काउंटर से टिकट बुक करते हैं, तो कई लोग ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा आने के बाद यात्रियों के लिए ट्रेन से सफर करना और भी आसान हो गया। क्योंकि, उन्हें टिकट बुकिंग के लिए रेलवे स्टेशन से नहीं जाना होता। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि दोनों में से सस्ता क्या है। ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बुक करने में कौन सा ऑप्शन बेस्ट है। इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।
ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करना सस्ता या महंगा?
बहुत लोगों को यह जानकारी नहीं पता है कि अगर आप ऑफलाइन रेलवे स्टेशन पर जाकर टिकट बुक करते हैं, तो आपको टिकट सस्ती मिलेगी। यह मुद्दा बजट सत्र 2025 में उठाया गया था, जिसमें राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा था कि लोग टिकट काउंटर से खरीदते हैं, तो उन्हें सस्ता पड़ता है। लेकिन ऑनलाइन बुक करने पर एक्स्ट्रा चार्ज क्यों लिया जाता है। हालांकि, इस बात पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि एक्स्ट्रा चार्ज का कारण यह है कि ऑनलाइन टिकट बुक करने पर ऐप सुविधा शुल्क और लेन-देन शुल्क लगता है।
- ऐप की मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन के लिए पैसे खर्च होते हैं, यह खर्च यात्रियों से लिए जाते हैं। भारतीय रेलवे सुविधा शुल्क के नाम से यह पैसे यात्रियों से ऑनलाइन टिकट बुक करते समय लेता है।
- इसके अलावा ऑनलाइन टिकट बुक करते समय आपको ऑनलाइन पेमेंट भी करनी पड़ती है। ऑनलाइन पेमेंट के समय बैंक और UPI ऐप भी अलग चार्ज लेता है। इसलिए ऑनलाइन टिकट महंगी हो जाती है।
- ऑनलाइन टिकट महंगी होने के बाद भी काउंटर के मुकाबले ज्यादा लोग ऑनलाइन टिकट बुक करना पसंद करते हैं। भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक करने के साथ-साथ आप प्लेटफॉर्म नंबर की भी जानकारी ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Delhi Dehradun Expressway: यात्रियों के लिए चालू हो गया दिल्ली-देहरादून हाइवे, जानें टोल प्राइस से लेकर ट्रैवल टाइम तक सब कुछ
स्टेशन काउंटर पर टिकट लेना सस्ता या महंगा
- रेलवे स्टेशन से टिकट बुक करना सस्ता इसलिए होता है, क्योंकि इसमें आपको रेलवे ऐप पर लगने वाले चार्जेज नहीं लगते।
- काउंटर से टिकट बुक करने पर आपको यूपीआई और ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़े चार्ज भी नहीं देने होते।
- टिकट सस्ती होने के बाद भी लोग काउंटर से टिकट बुक इसलिए नहीं करते, क्योंकि इसमें उन्हें अपने घर से स्पेशल स्टेशन तक आना पड़ता है। ऐसे में स्टेशन दूर रहने वाले लोगों का स्टेशन तक पहुंचने का खर्चा ही अधिक हो जाता है।
- ऑफलाइन में आप स्टेशन तक पहुंचने का ट्रैवल खर्च लगाते हैं और समय भी बर्बाद होता है।
- ऑफलाइन टिकट में आपको अन्य ट्रेनों की खाली सीट और टिकट प्राइस के बारे में कोई नहीं बताता। आप हर ट्रेन के बारे में काउंटर से टिकट बुक करते समय नहीं पूछ सकते। इसलिए आपको टिकट बुक करनी ही पड़ती है।
- इससे यह साफ है कि भले ही ऑफलाइन टिकट सस्ती है, लेकिन यात्री ट्रैवल खर्च और समय बचाने के लिए ऑफलाइन ही टिकट बुक करना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- How To Find Platform Number: ट्रेन से सफर करते समय प्लेटफार्म नंबर और कोच पता करने में आती है दिक्कत, तो ये टिप्स करें फॉलो
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।