जीविका शर्मा से जानें अलीबाग में घूमने-ठहरने और खाने-पीने की बेहतरीन जगहें

अलीबाग में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर यहां घूमने-ठहरने और खाने-पीने की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

 

best places to visit and stay in alibaug by jeevika sharma

भारत के सबसे बड़े राज्य में शामिल महाराष्ट्र उन चुनिंदा राज्यों में से एक है जहां घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और अद्भुत जगहें हैं। इस राज्य की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर साल लाखों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

महाराष्ट्र में मौजूद पुणे, एलोरा गुफाएं, पंचगनी, महाबलेश्वर और नासिक कुछ ऐसी जगहें हैं जहां घूमने के लिए हर दिन हजारों सैलानी पहुंचते हैं। महाराष्ट्र में मौजूद अलीबाग भी एक ऐसी ही जगह है जहां भारी संख्या में सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। अलीबाग में मौजूद समुद्री तट, हरे-भरे जंगल, पहाड़ और प्रचीन स्थल चार चांद लगाने का काम करते हैं।

ऐसे में अगर आप भी अलीबाग घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस लेख में ट्रैवेल इन्फ्लुएंसर जीविका शर्मा यहां मौजूद कुछ बेहतरीन जगहें और साथ में यहां ठहरने और खाने-पीने की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रही हैं। आइए जानते हैं।

अलीबाग में घूमने के लिए बेहतरीन समुद्री तट

अलीबाग में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और अद्भुत जगहें हैं। इन जगहों पर घूमने के बाद यक़ीनन आप महाराष्ट्र की किसी अन्य जगहों को भूल जाएंगे। इन जगहों पर आसपास के लोग भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

मांडवा जेट्टी बीच-अलीबाग से लगभग 19 किमी की दूरी पर मौजूद मांडवा जेट्टी बीच एक शांत और बेहद ही खूबसूरत जगह है।

आवास बीच-अलीबाग में स्थित आवास बीच अन्य समुद्री तटों की तुलना में बेहद ही खूबसूरत और कम भीड़-भाड़ वाला स्थान है।

Sadavne बीच- मुख्य शहर से लगभग 18 किमी की दूरी पर मौजूद Sadavne बीच एक रोमांटिक स्थान के साथ-साथ एक लुभावना स्थान भी है।

इन तीन समुद्री तट के अलावा अलीबाग में मौजूद किहिम बीच, वर्सोली बीच और नागांव बीच जैसी बेहतरीन और अद्भुत जगह भी घूमने जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:हॉट एयर बैलून राइड के लिए भारत की 3 बेस्ट जगहें, जानें टिकट और घूमने का समय

अलीबाग में घूमने के लिए फोर्ट और महल

best places to visit and stay in alibaug maharashtra

अलीबाग सिर्फ समुद्री तट के लिए ही नहीं बल्कि कई लोकप्रिय स्थान के लिए भी फेमस है। जी हां, यहां ऐसे कई फोर्ट और महल मौजूद जहां घूमने के लिए हर दिन कई लोग पहुंचते हैं। फोर्ट और महल से आप समुद्री लहर का भी मनमोहक दृश्य देख सकते हैं।

मुरुद-जंजीरा फोर्ट-अलीबाग में मौजूद मुरुद-जंजीरा फोर्ट लगभग 350 साल प्राचीन किला है। यह ऐतिहासिक फोर्ट मुरुद-जंजीरा किला एक छोटी नाव की सवारी करते हुए पहुचा जा सकता है।

पद्मदुर्ग फोर्ट-अलीबाग में मौजूद यह फोर्ट छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा निर्मित पांच ऐतिहासिक किलों में से एक है। यहां भी नाव की सवारी करते हुए पहुंचा जा सकता है।

इसके अलावा अलीबाग में मौजूद Nawabi Palace और खोकरी के मक़बरे जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

अलीबाग में ठहरने की जगहें

places to visit and stay in alibaug by jeevika sharma

अलीबाग घूमने जा रहे हैं तो आपको बता दें कि यहां ऐसे कई होटल, रिसॉर्ट या विला मौजूद है जहां आप आसानी से ठहर सकते हैं और पूरे अलीबाग को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

स्पाइसी मैंगो का ग्रीन विला

मांडवा समुद्र तट के पास 5-बेडरूम। किराया लगभग 20000 हज़ार प्रति रात है। (अधिकतम 12 लोग)

स्पाइसी मैंगो द्वारा ओशन पैराडाइज विला

3 बीएचके विला जो समुद्र और कोरलाई किले के दृश्य प्रस्तुत करता है। किराया लगभग 20k प्रति रात है।

स्पाइसी मैंगो द्वारा कलंगन फार्म

Kalangan फार्म सुंदर पहाड़ी और पूल दृश्य प्रस्तुत करता है। किराया लगभग 10k से 12k प्रति रात के हिसाब से।

ट्रॉपिकाना रिज़ॉर्ट एंड स्पा-लक्ज़री रिज़ॉर्ट

किराया- 20k (डीलक्स रूम) - 30k और ऊपर (पूल क्लब और विला) प्रति रात के हिसाब से।

कॉस्टल हेरिटेज-रेवडंडा बीचफोर्ट के बगल में स्थित किराया लगभग- 7k से 10k प्रति रात के हिसाब से।

सिल्वेनस फ़ॉरेस्ट रिट्रीट- रिज़ॉर्ट के आसपास की शांति के बीच 32 स्वतंत्र सुंदर दृश्य प्रस्तुत करता है।

किराया लगभग- 5000-9000 हज़ार प्रति रात के हिसाब से।

मूनस्टोन हैमॉक अलीबाग- यह सर्वश्रेष्ठ कैम्पिंग अनुभव प्रदान करता है। किराया- लगभग 6300-8400 हज़ार प्रति रात। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकतेहैं।(मुंबई में घूमने की जगहें)

इसे भी पढ़ें:आंध्र प्रदेश की खूबसूरती देखने दोस्तों संग इन हिल स्टेशन पर जरूर पहुंचें


अलीबाग कैसे पहुंचें?

अलीबाग पहुंचना बहुत आसान है। महाराष्ट्र के किसी शहर में आप आसानी से यहां पहुंच सकते हैं। मुंबई आदि शहर से आप लोकल बस, टैक्सी और अपनी गाड़ी से भी जा सकते हैं। मुंबई से आप अलीबाग लगभग 300-350 रुपये में लोकल बस या टैक्सी से पहुंच सकते हैं।

Ferries: मुंबई (गेटवे ऑफ इंडिया) से मंडवाला (अलीबाग) तक

आपको बता दें कि गेटवे ऑफ इंडिया से अलीबाग तक फेरी भी चलता है। यानी आप समुद्र के रास्ते भी यहां पहुंच सकते हैं।

M2M फेरी के माध्यम से आप लगभग 450 रूपये में यहां पहुंच सकते हैं।

Roro ferries के माध्यम से अलीबाग जाना चाहते हैं तो लगभग 380 रुपये प्रति व्यक्ति किराया लगता है। पालतू जानवर का अलग से किराया लगता है।

Local Ferries के माध्यम से भी आप अलीबाग आसानी से पहुंच सकते हैं। लोकल फेरी का किराया लगभग 135-195 के बीच होता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।

Recommended Video

Image Credit:(@jeevika,insta)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP