Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:54 PM IST

Garba Night In Delhi: गरबा-डांडिया खेलने के लिए हो जाएं तैयार, दिल्ली-NCR की इन जगहों पर होने जा रहा है आयोजित

इस साल आप नवरात्रि पर दिल्ली-NCR में कई जगहों पर गरबा और डांडिया नाइट कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।
Updated:- 2023-09-11, 12:36 IST
garba dandiya night in delhi ncr

मुंबई-गुजरात जैसे शहरों में नवरात्रि का पर्व बड़े ही शानदार तरीके से मनाया जाता है। यहां रहने वाले लोग नवरात्रि पर्व का बड़े ही शिद्दत से इंतजार करते हैं। क्योंकि इन शहरों में माता रानी के बड़े-बड़े पंडाल सजते हैं और हर गली मोहल्लों में गरबा और डांडिया नाइट कार्यक्रम आयोजित होता है।

लेकिन दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को अगर नवरात्रि पर गरबा कार्यक्रम का मजा उठाना है, तो काफी सोचना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इन शहरों में जगह-जगह गरबा-डांडिया का कार्यक्रम आयोजित नहीं होता। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि इस नवरात्रि दिल्ली-एनसीआर में गरबा-डांडिया का कार्यक्रम कहां आयोजित हो रहा है।

1- राजवाड़ा पैलेस, दिल्ली (Rajwada Palace, Dandiya Night, Delhi)

garba and dandiya night in delhi ncr ,rajwada

  • कार्यक्रम का नाम-  डांडिया मस्ती 2023 ( Dandiya Night 2023)
  • लोकेशन- राजवाड़ा पैलेस - बी 33, औद्योगिक क्षेत्र, जीटी करनाल रोड, अशोक विहार, दिल्ली
  • कब तक होगा आयोजित?- 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक कार्यक्रम में ले सकते हैं हिस्सा
  • एंट्री फीस- प्रति व्यक्ति 600 रुपये, एक बार टिकट बुक करने के बाद बदला या वापस नहीं किया जा सकता।
  • टिकट ऑनलाइन बुक करें- समय रहते बुक माय शो (Bookmyshow) पर टिकट बुक कर सकते हैं।
  • समय- शाम 8:30 बजे से शुरू
  • खाने-पीने की चीजें- कार्यक्रम में पानी और जूस की बोतल 600 रुपये के पैकेज में मिलेंगी।
  • तस्वीरें- फेमस प्रेम स्टूडियो द्वारा क्लिक की जाएंगी और लोग मेल के जरिए तस्वीरें प्राप्त कर सकते हैं।
  • सेल्फी क्रू- खूबसूरत पलों को कैद करने के लिए सेल्फी क्रू की व्यवस्था की गई है।
  • टैटू कलाकार- बच्चों के लिए टैटू कलाकार
  • पार्किंग की व्यवस्था मालिक के जोखिम पर

इसे भी पढ़ें- Navratri 2023: पहाड़ों पर बसे हैं देवी माता के ये 5 प्रसिद्ध मंदिर, परिवार के साथ जाने का प्लान बना लें

2-   द्वारका, नई दिल्ली (Dwarka, Dandiya Night, New Delhi)

  • लोकेशन- रेडिसन ब्लू होटल द्वारका, नई दिल्ली
  • कार्यक्रम का नाम- डिस्को डांडिया नाइट
  • समय- 22 अक्टूबर 2023, रविवार, शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक
  • ग्रुप बुकिंग में प्रति व्यक्ति- 1,800 रुपये
  • 1,800 रुपये के पैकेज में शामिल- डांडिया स्टिक, चाय-कॉफी, नवरात्रि शुद्ध शाकाहारी भोजन
  • 7 वर्ष से कम उम्र के बच्चे- एंट्री फ्री (तारा तारिणी मंदिर की रोचक बातें)

3- खानपुर, नई दिल्ली (khanpur,Dandiya Night, New delhi)

khanpur delhi ncr garba dandiya

 

4- फ़रीदाबाद (faridabad, Garba Night 2023)

  • लोकेशन-   एहसास पूजा ग्राउंड, सेक्टर -3 (अग्रवाल पब्लिक स्कूल के पास स्मार्ट सिटी, फ़रीदाबाद (The Smart City, Faridabad)
  • समय- 19 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2023,  शाम 6 बजे के बाद
  • एंट्री फीस- फ्री

इसे भी पढ़ें- Indian Railway: वैष्णो देवी जाने के लिए अब नहीं होगी दिक्कत, इंडियन रेलवे द्वारा शुरू की गई हैं 2 स्पेशल ट्रेन

5-गुरुग्राम( Gurugram Garba- Dandiya Night 2023)

  • लोकेशन- यूनीवर्ल्ड गार्डन 1, सेक्टर 47,  सोहना रोड,  गुड़गांव
  • एंट्री फीस- फ्री
  • समय- 21 अक्टूबर 2023, शाम 4 बजे से
  • कार्यक्रम- डांडिया नृत्य प्रदर्शन,
  • आरती थाली सजावट प्रतियोगिता (5-12 वर्ष के बच्चों के लिए)
  • एंट्री फीस- फ्री 

 

6- नोएडा (Noida, Dandiya Night 2023)

gurugram garba and dandiya night

  • लोकेशन-  स्टेडियम रोड, ई ब्लॉक, गौर सिटी 1, सेक्टर 4, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश (Stadium Rd, E Block, Gaur City 1, Sector 4, Greater Noida, Uttar Pradesh)
  • समय-  21 अक्टूबर (शनिवार), 2023,  कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:00 बजे मां दुर्गा की आरती से होगी।
  • व्यवस्था- पार्किंग, किड्स जोन, सेल्फी फोटो बूथ, खाद्य एवं पेय पदार्थ स्टॉल
  • पुरस्कार- सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक पोशाक वाली महिला और पुरुष को डांडिया किंग-डांडिया क्वीन का उपहार दिया जाएगा।
  • एंट्री फीस- प्रति व्यक्ति 499 रुपये, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे निःशुल्क।
  • नियम-  कार्यक्रम रद्द होने की स्थिति में बुकिंग शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
  • एक बार बुक किए गए टिकटों को बदला या वापस नहीं किया जा सकता है।
  •  बाहर का खाना लाने की अनुमति नहीं
  •  कृपया वैध आईडी प्रमाण के साथ टिकट का प्रिंट आउट लाएँ
  •  धूम्रपान की अनुमति नहीं।
  •  परिसर में मादक पेय पदार्थों की अनुमति नहीं है।
  • डांडिया स्टिक आयोजन स्थल पर मिल जाएंगे, लेकिन इसके लिए अलग से पैसे देने होंगे।  

आज के आर्टिकल में बस इतना है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।