
हर साल बड़े ही धूमधाम से नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 अक्टूबर 2023, रविवार के दिन से शुरू होने जा रहा है। देखा जाए तो भारत में माता रानी के अधिकतर मंदिर पहाड़ों पर बसे हुए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय मंदिर माता वैष्णो देवी कटरा को माना जाता है।
आज हम आपको माता वैष्णो देवी मंदिर के अलावा ऐसे पहाड़ों पर स्थित मंदिर के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपको ट्रैवल करना काफी पसंद आएगा। ये मंदिर भी वैष्णो देवी मंदिर की तरह ही पहाड़ों पर बसे हुए हैं। इस नवरात्रि आपको माता के दर्शन के लिए इन मंदिरों में जाने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।

यह मंदिर राजस्थान के माउंट आबू से 3 किमी. दूर एक पहाड़ी पर स्थित है। यहां माता के छठे स्वरूप मां कात्यानी की गुप्त रूप की पूजा होती है। नवरात्रि के नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते है। मंदिर के पास ही अर्बुदा देवी का चरण पादुका मंदिर भी स्थित है।
यहां माता ने चरण पादुकाओं के नीचे बासकली राक्षस का संहार किया था। इसलिए यहां उनके चरण पादुकाओं की पूजा होती है। भक्तों के लिए इस मंदिर के द्वार हर दिन खुले रहते हैं। (महाराष्ट्र में घूमने के लिए बेस्ट जगह)

चामुंडेश्वरी देवी को दुर्गा जी का ही रूप माना जाता है। यह मंदिर 3400 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। इस मंदिर की संरचना चौकोर आकार की है। यह मैसूर से करीब 30 किमी की दूरी पर है, आप मैसूर तक ट्रेन या फ्लाइट के जरिए आ सकते हैं। यहां आने के बाद आपको बस या कैब के जरिए मंदिर दर्शन के लिए जाना होगा। (कम पैसों में करें बनारस ट्रिप प्लान)
इसे भी पढ़ें- Indian Railway: वैष्णो देवी जाने के लिए अब नहीं होगी दिक्कत, इंडियन रेलवे द्वारा शुरू की गई हैं 2 स्पेशल ट्रेन
यह मंदिर राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर में स्थित 1,600 फीट ऊंची पहाड़ी पर बसा हुआ है। मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको 1100 सीढ़ियों से जाना होगा।
मंदिर खुलने का समय सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक है। यहां मंदिर डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के करीब पड़ता है। रेलवे स्टेशन से आपको बस या कैब के जरिए मंदिर तक जाना होगा।
इसे भी पढ़ें- दो देवियों को समर्पित है तारा तारिणी मंदिर, जानें इसकी रोचक बातें

इसी तरह तारा तारिणी मंदिर जिस पहाड़ी पर स्थित है, उसकी ऊंचाई 708 फुट है। यह मंदिर दो जुड़वां देवियों तारा और तारिणी को समर्पित है।
आज के आर्टिकल में बस इतना है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।