Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:28 PM IST

अगस्त में पार्टनर संग ₹13,000 में घूमें ये 3 हिल स्टेशन, दिल्ली से हैं नजदीक

दिल्ली की गर्मी और पॉल्यूशन से परेशान लोग पहाड़ों की ठंडी हवा में कुछ समय बिताना चाहते हैं, तो आपको बजट की चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुछ ऐसे हिल स्टेशन हैं, जहां आप बजट में घूमकर आ सकती हैं।
Updated:- 2026-08-01, 16:31 IST
best hill station near delhi to visit in monsoon under thirteen thousand only

मॉनसून के दौरान पहाड़ों का नजारा सबसे खूबसूरत माना जाता है। बारिश के मौसम में पहाड़ शांत, हरे-भरे और सबसे ज्यादा आकर्षित नजर आते हैं। यही कारण है कि हर साल अगस्त में लाखों लोग भारत के खूबसूरत हिल स्टेशन घूमने का प्लान करते हैं। यह मौसम कपल्स के लिए भी रोमांटिक होता है, इसलिए वह ऐसे मौसम में पहाड़ों पर घूमने जाते हैं। आप भी अगर अगस्त में घूमने का सोच रही हैं, लेकिन कम बजट में कैसे ट्रिप प्लान किया जाए? समझ नहीं आ रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के पास कुछ ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे, जहां आप 13 हजार रुपये के अंदर घूम आएंगी।

शिल्लाई, हिमाचल प्रदेश (Shillai)

शिलाई हिमाचल प्रदेश राज्य के सिरमौर जिले में स्थित एक गांव है। शिल्लाई एक ऐसा गांव है, जहां का नजारा बारिश के मौसम में आपका दिल जीत लेगा। भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशन से दूर यह जगह उन कपल्स के लिए बेस्ट है, जो सुकून में समय बिताना चाहते हैं। इस जगह की सबसे बड़ी खासियत देवदार के जंगल, पहाड़ी रास्ते और शांत वातावरण है।

कैसे जाएं?

  • यहां पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको दिल्ली से शिमला तक बस लेनी होगी, इसके बाद आप शिल्लाई के शेयरिंग कैब या बस ले सकती हैं।
  • दिल्ली से शिल्लाई पहुंचने में आपको लगभग 7 घंटे का समय लग जाएगा।
  • शिमला से शिल्लाई के लिए सीधी बसें चलती हैं।

budget travel India

आप यहां 2 दिन का ट्रिप आराम से 13 हजार में पूरा कर सकती हैं। बस ध्यान रखें कि आप सिटी बस से ट्रैवल करें। एसी बस से सफर करना आपको महंगा पड़ सकता है।

माशोबरा (Mashobra), हिमाचल प्रदेश

यह जगह शिमला के पास स्थित है, लेकिन यहां आपको भीड़ कम देखने को मिलेगी। कपल्स अक्सर ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं, ज्यादा उन्हें पर्यटकों की ज्यादा भीड़ न मिले। दिल्ली से मशोबरा की दूरी लगभग 380 किमी है। अगर आप शिमला से आ रही हैं, तो यहां पहुंचने में आपको लगभग आधे घंटे का समय लगेगा।

कैसे जाएं?

  • सबसे पहले आप दिल्ली से शिमला के लिए बस लें। आप रात में सफर करें, ताकि सुबह आप शिमला पहुंच जाएं।
  • इससे घूमने का समय खराब नहीं होता और आप 2 दिन में आराम से पार्टनर के साथ घूमकर आ जाएंगी।
  • कम बजट में घूमने के लिए यह जगह भी खास है, बस ध्यान रखें कि होटल ऑनलाइन ही बुक करें।

couples travel destinations

खिर्सू (Khirsu), उत्तराखंड

खिर्सू एक शांत पहाड़ी गांव है, जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते। यहां से आपको हिमालय की शानदार चोटियां दिखाई देती हैं। दिल्ली से खिर्सू की दूरी लगभग 380 किमी है। आपको यहां पहुंचने में लगभग 8 से 9 घंटे का समय लग सकता है।

कैसे जाएं?

  • यहां पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको दिल्ली से पौड़ी गढ़वाल के लिए बस बुक करनी होगी। दिल्ली से यहां पहुंचने में लगभग 7 घंटे का समय लग जाएगा।
  • इसके बाद आप पौड़ी से खिर्सू के लिए बस या शेयरिंग कैब बुक करें।
  • पौड़ी से यहां पहुंचने में आपको लगभग 1 घंटे का समय लग जाएगा।

इसे भी पढे़ं- मानसून में करना है एडवेंचर? दूधसागर फॉल्स ट्रैक की पूरी ट्रैवल गाइड जानें

August hill stations near Delhi

बजट में इन जगहों पर ट्रिप प्लान करने के लिए कपल्स ध्यान रखें कि यात्रा की शुरुआत रात में करें। इससे आपका होटल का खर्च बचता है। आप सुबह लोकेशन पर पहुंचेगे, तो लगभग 12 बजे होटल लेकर, अगले दिन 12 बजे तक चेक आउट कर पाएंगे। अगर आप सुबह यात्रा की शुरुआत करेंगे, तो रात में ही लोकेशन पहुंच जाएंगे। इससे आपको रात में होटल लेना पड़ेगा और सुबह 12 बजे तक चेक आउट करना पड़ जाएगा।

इसे भी पढ़ें- जहां बादलों के बीच रहते हैं लोग... झारखंड के नेतरहाट को क्यों कहा जाता है 'पहाड़ों की रानी'?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।