Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:39 PM IST

जहां बादलों के बीच रहते हैं लोग... झारखंड के नेतरहाट को क्यों कहा जाता है 'पहाड़ों की रानी'?

Hill Station In Jharkhand: अगर आप भीड़-भाड़ वाले हिल स्टेशनों से दूर किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां आपको सिर्फ सुकून म‍िले तो झारखंड का नेतरहाट बेस्‍ट रहेगा।
Updated:- 2026-07-18, 16:23 IST
jharkhand netarhat travel tips

हमारे यहां भारत में घूमने के ल‍िए एक से एक जगहें मौजूद हैं। ह‍िल स्‍टेशंस की तो कमी ही नहीं है। ऐसे में अगर आप भीड़भाड़ वाले ह‍िल स्‍टेशन से दूर क‍िसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां स‍िर्फ स‍िर्फ पहाड़, हर‍ियाली, बादल और सुकून हो, तो झारखंड का नेतरहराट आपके ल‍िए बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है। इसे झारखंड की रानी भी कहा जाता है। कुछ लोग इसे छोटानागपुर की रानी भी कहते हैं।

यहां आकर आपको ऐसा लगेगा जैसे क‍ि आप क‍िसी अलग ही दुनि‍या में आ गईं हों। यहां के घने जंगल, पहाड़ी रास्‍ते और बादलों से ढके पहाड़ इसकी खूबसूरती बढ़ा देते हैं। नेतरहाट सिर्फ एक हिल स्टेशन नहीं, बल्कि नेचर को करीब से महसूस करने की ऐसी जगह है, जहां कुछ दिन अगर आप बिताएंगी तो आपका मन पूरी तरह से तरोताजा हो जाएगा। अभी हाल ही में हमारे एक्‍स कलीग यहां घूमकर आए हैं। उन्‍होंने यहां की खूबसूरती के बारे में बताया। आइए इसके बारे में जानते हैं-

आखिर कहां है नेतरहाट?

नेतरहाट झारखंड के लातेहार जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह समुद्र तल से करीब 1100 मीटर यानी लगभग 3622 फीट की ऊंचाई पर बसा हुआ है। ऊंचाई पर होने की वजह से यहां का मौसम सालभर सुहावना रहता है। ऐसे में लोग गर्मियों में राहत पाने के लिए यहां आते ह‍ैं

jharkhand netarhat travel tips

ताे फ‍िर क्यों कहा जाता है इसे पहाड़ों की रानी?

नेतरहाट को यह नाम यहां की नेचुरल ब्‍यूटी की वजह से मिला है। यहां चारों तरफ घने जंगल, वैली और पहाड़ किसी पोस्टकार्ड जैसे नजर आते हैं। मानसून के समय तो ये पूरा इलाका हरियाली से ढक जाता है। कई बार बादल इतने नीचे आ जाते हैं कि ऐसा लगता है जैसे लोग बादलों के बीच ही रह रहे हों।

यह भी पढ़ें- Golden Temple के अलावा अमृतसर में और क्या-क्‍या है खास? ट्रिप पर जाने से पहले देख लें ये लिस्ट

सूर्योदय और सूर्यास्त हैं सबसे बड़ा अट्रैक्‍शन

नेतरहाट की पहचान यहां के सूर्योदय और सूर्यास्त से भी है। सुबह जब सूरज की पहली किरण पहाड़ों पर पड़ती हैं, तो पूरा इलाका सुनहरे रंग में रंगा हुआ नजर आता है। वहीं शाम के समय सनसेट भी देखने लायक होता है। सनसेट देखने के लिए लोग खास तौर पर मैगनोलिया प्वाइंट जाते हैं, जो नेतरहाट से कुछ ही दूरी पर है। यहां से जो नजारा दिखाई देता है, वो वाकई बहुत ही खूबसूरत है।

jharkhand netarhat travel tips (1)

घने जंगलों के बीच से गुजरता है रास्ता

अगर आप एडवेंचर लवर हैं तो आपको बता दें क‍ि नेतरहाट पहुंचने का सफर भी किसी एडवेंचर से कम नहीं है। यहां तक पहुंचने के लिए आपको घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच से होकर गुजरना पड़ेगा। रास्ते में कई घुमावदार सड़कें आती हैं। इस दौरान साल, बांस, पलाश, सेमल और कई तरह के पेड़ देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- मानसून में देखनी है स्‍वर्ग जैसी खूबसूरती, तो साउथ की इन जगहों का करें रुख

खूबसूरत झरनों से भरा है इलाका

इसके अलावा नेतरहाट के आसपास कई खूबसूरत झरने भी हैं। जो लोग यहां आते हैं, वह अपर घाघरी फॉल्स और लोअर घाघरी फॉल्स जरूर जाते हैं। बारिश के मौसम में इन झरनों की खूबसूरती चार गुना ज्‍यादा बढ़ जाती है। इसके अलावा बरहा घाघ वॉटरफाल्‍स भी आप जा सकती हैं।

jharkhand netarhat travel tips (2)

कोयल व्यू प्वाइंट जरूर देखें

नेतरहाट जो भी कोई आता है, वह कोयल व्यू प्वाइंट जरूर जाता है। यहां से कोयल नदी का सुंदर नजारा देखने को म‍िलता है। जब आपको पहाड़ों के बीच से बहती नदी द‍िखेगी तो मन को एक अलग ही सुूकून म‍िलेगा। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो यहां जरूर जाना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- क्‍यों एश‍िया के सबसे साफ-सुथरे गांव में रविवार को जाना मना है? जानिए इसके पीछे का अनोखा कारण

कैसे पहुंचें नेतरहाट?

नेतरहाट पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले रांची पहुंचना होगा। रांची से इसकी दूरी करीब 160 किलोमीटर के आसपास है। आप यहां से बस या प्राइवेट टैक्‍सी से यहां आसानी से पहुंच सकती हैं।

jharkhand netarhat travel tips (3)

घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

वैसे तो नेतरहाट सालभर घूमने लायक जगह है, लेकिन मानसून और सर्दियों में यहां की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। इस दौरान जबरदस्‍त ह‍रि‍याली देखने को मि‍लती है। साथ ही वॉटरफाल्‍स की खूबसूरती भी चार गुना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- क्‍या मानसून में Vaishno Devi जाना सही रहेगा? ट्र‍िप प्‍लान करने से पहले जान लें ये बातें

तो अगर आप कुछ दिन शोर-शराबे से दूर नेचर के बीच समय बिताना चाहती हैं, तो नेतरहाट आपके लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। इसकी खूबसूरती की वजह से ही इसे झारखंड की पहाड़ों की रानी कहा जाता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-incredible india

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।