Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:10 PM IST

भारत की ऐसी जगहें जहां बिना पहाड़ के भी मिलती है सुकून भरी ठंडक, आप भी जाएं

आप बिना पहाड़ों पर चढ़े भी ठंडक, सुकून और प्रकृति के खूबसूरत नजारों का आनंद लिया जा सकता है। इस बार छुट्टियों में आप भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशनों की बजाय किसी अलग जगह पर समय बिता सकती हैं।
Updated:- 2026-06-28, 13:21 IST
india hidden gems that stay cool without the mountains

जून और जुलाई का महीने में देश के कई हिस्सों में गर्मी बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में लोग घूमने के लिए ऐसी लोकेशन सर्च करते हैं, जहां का मौसम ठंडा औऱ सुकून वाला हो। ठंडे मौसम की बात आते ही आपके दिमाग में पहाड़ी इलाकों का नाम आता होगा। लेकिन हर किसी को पहाड़ों पर घूमना पसंद हो, यह जरूरी नहीं है। लंबे सफर के साथ-साथ पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने से कुछ लोगों को घबराहट होती है, इसलिए वह दूसरे ऑप्शन ढूंढते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां पहाड़ नहीं हैं, लेकिन फिर भी यहां का मौसम में आपको ठंडा मिलेगा।

माजुली

इस जगह के बारे में आज भी भारत के लोग ज्यादा नहीं जानते। यह जगह असम के माजुली जिले में ब्रह्मपुत्र नदी के बीचों-बीच स्थित है। यह एख द्वीप है, जिसकी हरियाली दूर-दूर तक फैली हुई है। आपको यहां बांस के घर और शांत गांव और चारों तरफ खेतों का नजारा देखने को मिलेगा। हरियाली की वजह से यहां का मौसम ठंडा होता है, जबकी यहां कोई पहाड़ नहीं है। चारों तरफ नदी होने की वजह से यहां की हवा दिन में भी ठंडी लगती है। सुबह और शाम के समय का मौसम आपको ज्यादा पसंद आएगा। ध्यान रखें कि यहां पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले असम के निमाटी घाट तक पहुंचना होगा। यहां से फेरी लेकर ही आप इस द्वीप तक पहुंच सकती हैं।

इसे भी पढे़ं- मेंटल पीस के लिए आज ही प्लान करें इन जगहों की ट्रिप, बजट में घूम आएंगी आप

summer destinations without mountains

साउथ गोवा

रात के समय सुकून और शांति के साथ-साथ ठंडे मौसम के लिए भी यह जगह खास है। दिन में चाहे कितनी भी गर्मी हो, लेकिन रात के समय यहां का मौसम ठंडा रहता है। आप साउथ गोवा के शांत बीच के पास बैठकर ठंडी हवा का आनंद उठा सकती हैं। मानसून से पहले यहां का मौसम और भी ज्यादा अच्छा हो जाता है। यही कारण है कि लोग यहां ज्यादा पहुंचते हैं। जिन लोगों को पार्टी करना पसंद होता है वह नॉर्थ गोवा जाते हैं, लेकिन शांत लोकेशन ढूंढ रहे लोग साउथ गोवा ही आना पसंद करते हैं।

इसे भी पढे़ं- वैली कैंपिंग करने का है मन? दोस्तों के साथ इन 3 जगहों का उठाएं लुत्फ

cool places India

अलेप्पी

बिना पहाड़ के ठंडा और शांत वातावरण ढूंढ रहे लोगों के लिए केरल का 'अलेप्पी' भी बेस्ट है। बैकवाटर्स में हाउसबोट की सवारी करते समय आपको गर्मी नहीं लगने वाली, क्योंकि पानी की वजह से हवा ठंडी लगती है। कई लोग रात भी इन बोट में ही गुजारते हैं, क्योंकि यह उनके लिए एक यादगार समय होता है। आप भी अगर पहाड़ों पर नहीं जाना चाहती हैं, लेकिन कोई ठंडी जगह खोज रही हैं, तो यहां जाने का प्लान कर सकती हैं। यह भारत की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। 

South Goa travel

निष्कर्ष- अगर आपको पहाड़ों की ऊंची-नीची सड़कें पसंद नहीं हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि आपके पास घूमने का ऑप्शन नहीं है। बिना पहाड़ों के भी ठंडी हवाओं, शांत वातावरण और प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लिया जा सकता है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

भारत की ऐसी जगहें जहां बिना पहाड़ के भी मिलती है सुकून भरी ठंडक, आप भी जाएं