Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:40 AM IST

Holi पर जयपुर से घूमने के लिए यह टूर पैकेज है बेस्ट, नहीं होगा ज्यादा खर्चा

पर्यटक स्थलों पर होली को लेकर खास आयोजन किए जाते हैं। इसलिए, अगर आप अपने शहर में होली का पर्व जश्न के साथ नहीं मना पा रहे हैं, तो ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
Updated:- 2025-03-10, 14:14 IST
best budget irctc tour package from jaipur holi 2025

होली का त्योहार सिर्फ रंगों और मस्ती का त्योहार नहीं है, बल्कि यह घूमने के लिए भी एक बेहतरीन मौका होता है। इस खास त्योहार में लोग कहीं न कहीं लंबे ट्रिप पर जा सकते हैं, क्योंकि ऑफिस से छुट्टी मिलना आसान हो जाता है। जयपुर जैसे शहर में रहने वाले लोग इस मौके पर नई जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाते हैं। होली के दौरान कई राज्यों में खास उत्सव होते हैं, जो इसे घूमने के लिए और भी खास बनाता है। आज के इस आर्टिकल में आपको जयपुर से एक ऐसा टूर पैकेज बताएंगे, जिससे आपको घूमना अच्छा लगेगा।

राजस्थान की इन जगहों पर बनाएं होली का पर्व

best budget irctc tour package from jaipur holi 2025

(Image credit- irctc official website)

  • इस पैकेज में आपको बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर और जोधपुर घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज की शुरुआत हर दिन हो रही है, यानी आप किसी भी दिन टिकट बुक कर सकते हैं।
  • यह 5 रात और 6 दिनों का टूर पैकेज है।
  • पैकेज में आपको कैब से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज का नाम JAIPUR-JODHPUR-JAISALMER-BIKANER-JAIPUR है। वेबसाइट पर नाम सर्च करके भी आप इसके बारे में पढ़ सकते हैं।
  • आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।

पैकेज फीस

  • पैकेज फीस - अगर आप अकेले घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस पैकेज के लिए आपको 25240 रुपये देने होंगे।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 17500 रुपये है।
  • 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 17085 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 14130 रुपये है।

इसे भी पढ़ें-TTD Online Tickets: तिरुमला वैकुंठ एकादशी दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू, जानें क्या है सही तरीका

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

पैकेज में नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं

best buSdget irctc tour package from jaipur holi 2025

  • किसी भी तरह का ट्रेन/हवाई किराए का खर्च।
  • होटल में किसी भी तरह सुविधा लेने पर अलग से खर्च।
  • किसी भी लोकेशन पर वीडियो कैमरा शुल्क लगता है, तो पैसे देने होंगे अलग से।
  • लंच और डिनर की सुविधा नहीं मिलेगी।

इसे भी पढ़ें-Budget Tour Packages: शुरू हो रहे हैं ये धमाकेदार टूर पैकेज, बिना देर किए कर लें टिकट बुक

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।