बेंगलुरु से केदारनाथ का सफर हो जाएगा आसान, अगर इन रूट्स को करेंगी फॉलो

केदारनाथ जाने के लिए अगर आप रूट सही पकड़ती हैं, तो आपका सफर में समय भी ज्यादा नहीं जाएगा और पूरा प्लानिंग की वजह से आसानी से अपनी यात्रा पूरी कर लेंगी।
bengaluru to kedarnath full routes and travel guide

बेंगलुरु से केदारनाथ का ट्रिप आप बारिश कम होने के बाद मना सकते हैं। इस समय बारिश की वजह से सड़कें बार-बार बंद कर दी जा रही है। जिसके चलते आपको परेशानी हो सकती है। केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी है कि वह छुट्टियों का प्लान अच्छे से करें। क्योंकि, बारिश से अगर सड़क पर कोई हादसा होता है या पत्थर पहाड़ों से गिरते हैं, तो रास्ता बंद हो जाता है। जिसके बाद सड़क को खोलने में काफी समय लग जाता है। इसलिए, अगर आप यात्रा का प्लान बना रही हैं, तो मौसम विभाग की ताजा जानकारी लेने के बाद जाएं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेंगलुरु से केदारनाथ का सफर बजट में करने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे।

फ्लाइट से जाने वाले लोग इस रूट को करें फॉलो

  • फ्लाइट से जा रही हैं, तो सबसे पहले आपको बैंगलोर से देहरादून जाना होगा। देहरादून (जॉली ग्रांट एयरपोर्ट) तक की फ्लाइट आप ले सकती हैं।
  • इसके बाद आपको देहरादून से गौरीकुंड या सोनप्रयाग के लिए बस लेनी होगी। अगर शेयरिंग सफर नहीं चाहती हैं, तो कैब से भी यात्रा कर सकती हैं। देहरादून से गौरीकुंड लगभग 8 घंटे में आप पहुंचेगी।
  • इतना लंबा सफर करने के बाद आपको होटल लेकर रेस्ट करना होगा, क्योंकि गौरीकुंड से पैदल यात्रा करनी होती है।
  • बेंगलुरु से देहरादून के लिए फ्लाइट आप सुबह 4 से 5 बजे की लें। इससे आप देहरादून पहुंचकर, जल्दी से कैब लेंगी और गौरीकुंड पहुंचने के बाद होटल लेकर आराम कर पाएंगी।
  • इसके बाद आप अगले दिन सुबह उठकर गौरीकुंड से पैदल सफर की शुरुआत करें।
  • गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए ट्रैक या फिर हेलीकॉप्टर या पालकी से जा सकती हैं आप।यहकेदारनाथ पहंचने का सबसे आसान तरीकाहै।
bengaluru to kedarnath full routes and travel guide1

ट्रेन, बस या कैब से जाने का रूट

  • इसके लिए आपको बेंगलुरु से हरिद्वार या ऋषिकेश के लिए ट्रेन लेनी होगी। इसमें आपको लगबग से 30 से 35 घंटे का समय ट्रेन में बिताना होगा।
  • इसके बाद आप हरिद्वार या ऋषिकेश से बस या कैंब लेंगी और गौरीकुंड जाएंगी। अगर समय पर ट्रेन नहीं पहुंचती हैं, तो सबसे पहले आपको हरिद्वार या ऋषिकेश में होटल लेकर रात गुजारनी होगी।
  • गौरीकुंड पहुंचने के बाद आपको पैदल सफर करना होगा।ध्यान रखेंकेदारनाथ धाम के लिए बस या कार का लास्ट स्टॉपगौरीकुंड है।
  • इस तरह से सफर करना सस्ता है, लेकिन इसमें समय ज्यादा लगेगा। बस से इतना लंबा सफर करना थकान भरा होगा, इसलिए बेहतर होगा कि आप ट्रेन से ही सफर करें।
bengaluru to kedarnath full routes and travel guideेे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP