herzindagi
bathinda to hemkund sahib yatra with kids important things to carry while travelling

भटिंडा से हेमकुंड साहिब यात्रा पर बच्चों के साथ जा रही हैं, तो इन चीजों को साथ लेकर जाना न भूलें

Essential Packing for Hemkund Sahib Children: हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए सामान लेकर जाने को नया नियम लागू कर दिया गया है। यह फैसला खास तौर पर सिख समुदाय के लोगों के लिए किया गया है। क्योंकि, सिख समुदाय की परंपराओं के अनुसार उन्हें तलवार, भाले और कृपाण जैसे हथियार साथ रखने की अनुमति होती है। लेकिन अब उन्हें भी ऐसे हथियार हेमकुंड साहिब तक लेकर जाने के लिए मना कर दिया गया है।
Editorial
Updated:- 2025-07-10, 19:35 IST

Hemkund Sahib Pilgrimage: हेमकुंड साहिब यात्रा पर लोग अपने बच्चों के साथ भी जाते हैं। यह यात्रा भले ही पूरी करना आसान नहीं है, लेकिन बच्चे खुशी-खुशी इस लंबे सफर में चलना पसंद करते हैं। हेमकुंड साहिब की ऊंचाई लगभग 15000 फुट है। इस पूरे सफर में आपको लगभग 18 से 19 किमी पैदल सफर करना पड़ता है। इसमें आपको खच्चर और हेलीकॉप्टर की भी सुविधा मिलती है। अगर आप बच्चों के साथ सफर करने जा रही हैं, तो आपको इस यात्रा के दौरान अपने साथ जरूरी चीजें लेकर जरूर जाना चाहिए। क्योंकि, ऊंचाई पर हर चीज मिलना आसान नहीं है।

हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान बच्चों के लिए जरूरी चीजें (Hemkund Sahib Trek With Kids Guide)

  • सबसे पहले जरूरी है कि आप बच्चों के लिए जरूरी दवाइयां ले लें। जैसे पेट खराब, जुकाम, उल्टी, चोट के लिए दवा, गर्म पट्टी और सिर दर्द की दवाईंया। अगर यात्रा के दौरान बच्चों को इस तरह की दिक्कत होती है, तो आपको उन्हें दवाई देकर एक दिन होटल में रेस्ट करवाना चाहिए, इससे उन्हें आराम मिल जाएगा।
  • छाता साथ लेकर जरूर जाएं, लेकिन अपने साथ रेनकोट भी लेकर चलें। इससे कपड़े भीगेंगे नहीं और बारिश की वजह से कपड़े भी नहीं भीगेंगे।
  • कपड़े वाले जूते पहनकर न जाएं, क्योंकि बारिश में जूते भीग जाते हैं जिससे चढ़ाई करने में दिक्कत होती है। ऊंचाई पर मौसम ठंडा होता है, ऐसे में पैरे अगर गीले रहेंगे, तो बच्चे बीमार पड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Hemkund Sahib Yatra पर जाने का बना रहे हैं प्लान, तो यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ लें यहां

bathinda to hemkund sahib yatra with kids important things to carry while travelling2

  • अपने साथ, एक्सट्रा जूते या चप्पल, मोजा, कपड़े, ग्लब्स, टोपी और मोटे कपड़े साथ में लेकर जरूर जाएं। इसके साथ ही अपने साथ एक सॉल भी ले लें।
  • धूप का चश्मा और सनस्क्रीन भी आपको साथ लेकर चलना चाहिए। क्योंकि, ऊंचाई पर धूप और भी ज्यादा तेज होती है, जो आंखों पर ज्यादा लगती है। अगर बच्चों को काला चश्मा पहनाते हैं, तो उन्हें सिर में दर्द या आंखों में दिक्कत नहीं होगी।
  • पानी की बोतल साथ रखें और समय-समय पर आराम करते हुए उन्हें पानी पिलाते रहें। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ऊंचाई पर ठंड की वजह से पानी पीने का मन नहीं होगा ऐसे में शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
  • अपने साथ खाने-पीने की चीजें जरूरी साथ लेकर जाएं, ताकि अगर आप किसी ऐसी जगह फंस जाते हैं, जहां दुकान नहीं है, तो बच्चों को खाने-पीने की दिक्कत नहीं होगी। यह भारत केसबसे प्रसिद्ध गुरुद्वारे में से एक है। इसलिए यह सफर आपके लिए यादगार रहने वाला है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें-चार धाम की यात्रा पर जाने वाले लोगों को जरूर पता होनी चाहिए ये 5 बातें

 

bathinda to hemkund sahib yatra with kids important things to carry while travelling1

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।