herzindagi
assam bohag bihu festival starting date and travel tips

असम में 14 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है बोहाग बिहू उत्सव, घूमने जा रहे लोग इस तरह प्लान कर सकते हैं ट्रिप

अप्रैल की महीना बीज बोने का मौसम होता है। इसलिए हर साल असम में अप्रैल में ही बोहाग बिहू उत्सव मनाया जाता है। इसलिए, यह पर्व कृषि समाज से जुड़ा हुआ है, जहां किसान उपज का आनंद लेते हैं और आने वाले साल में अच्छी उपल की कामना करते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-02, 14:35 IST

असम का बोहाग बिहू उत्सव हर साल अप्रैल में मनाया जाता है। यह असम के सबसे बड़े और प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इसलिए इस पर्व का हिस्सा बनने के लिए दूर शहरों से भी लोग आते हैं। इस पर्व को मनाने का उद्देश्य नया साल और अच्छी खेती के लिए कहा जाता है। इस साल बोहाग बिहू उत्सव 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक मनाया जाने वाला है। यह 5 से 6 दिनों का पर्व है, इसलिए लोग इसमें शामिल होने के लिए इस हिसाब से ही छुट्टियां प्लान करते हैं। अगर आप भी असम घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इस उत्सव के दौरान घूमने का प्लान बनाना चाहिए। इसमें आपको असम की संस्कृति और त्योहार को करीब से देखने और समझने का मौका मिलेगा।

बोहाग बिहू उत्सव में क्या होता है?

assam bohag bihu festival starting date and travel tips

इस पर्व को रोंगाली बिहू के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व के पहले दिन को गोरू बिहू कहा जाता है। इस पर्व की सबसे बड़ी पहचान बिहू नृत्य है। अगर आप इस उत्सव के दौरान असम जा रहे हैं, तो आपको बिहू नृत्य का हिस्सा बनने जरूर जाना चाहिए। आपको यह नजारा आकर्षक लगेगा। अगर आप सोच रहे हैं कि असम कब घूमने जा सकते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है।

  • पर्व में युवक और युवतियां असम पारंपरिक वेशभूषा में ढोल, पेपा (सींग वाद्ययंत्र) और टोकरी-झांझ जैसी चीजों के साथ नृत्य करती हैं। यह चीजें संगीत और ध्वनि पैदा करती हैं, जिसके थाप पर लोग नृत्य करते हैं और बिहू गीत गाते हैं।
  • बोहाग बिहू उत्सव के दौरान असम की फेमस पीठा, लारू, सैंडह, दही-चावल और नारियल मिठाइयां बनाई जाती है।
  • इसके साथ-साथ असम में तरह-तरह के पारंपरिक खेल और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होता है।

इसे भी पढे़ं- असम में बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें

बोहाग बिहू उत्सव के लिए ट्रिप प्लान कैसे करें?

assam bohag bihu festival starting date and travel tip

  • सबसे जरूरी है कि आप सही तारीखों का चयन करें। क्योंकि, उत्सव की शुरुआत 14 अप्रैल, सोमवार से हो रही है। अगर आप 2 दिन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप इस उत्सव के आखिरी दिनों में जा सकते हैं। क्योंकि, 19 और 20 अप्रैल को शनिवार और रविवार पड़ रहा है।
  • डेट डिसाइड करने के बाद आपको बोहाग बिहू के लिए लोकेशन चयन करना होगा। क्योंकि, यह पर्व असम के लगभग हर शहर और गांव में मनाया जाता है। आप गुवाहाटी, माजुली द्वीप, असम का ग्रामीण इलाका, शिवसागर और जोरहाट जैसी जगहों पर जा सकते हैं।
  • इसके बाद आपको साधन का चयन करना होगा। आप अपने बजट के अनुसार ट्रेन, बस या फ्लाइट से यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- क्या है काजीरंगा नेशनल पार्क में खास, आप भी बनाएं परिवार के साथ जानें का प्लान

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
बोहाग बिहू उत्सव कहां मनाया जाता है?
यह असम का सांस्कृतिक त्योहार है, जो कृषि, अच्छी उपर और नए साल के जश्न के रूप में मनाया जाता है।
साल 2025 में बोहाग बिहू उत्सव कब खत्म होगा?
बोहाग बिहू उत्सव 20 अप्रैल 2025 को खत्म होगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।