बर्फीली जगहों की खूबसूरती किसी भी तस्वीर को शानदार बना देती है। हनीमून पर जाने वाले लोग अपनी यादों को जिंदगीभर के लिए संभालकर रखना चाहते हैं। इसलिए वह किस ऐसी जगहों पर हनीमून प्लान बनाना चाहते हैं, जो जहां अच्छी तस्वीरें आने के साथ-साथ वह सुकून के पल भी बिता सकें। सर्दियों का मौसम वैसे भी रोमांटिक पल के लिए जाना जाता है। लेकिन अगर बर्फ से ढकी पहाड़ियां, ठंडी हवाएं और चारों ओर सफेद चादर जैसा दृश्य देखने को मिल जाए, तो यह रोमांस का अहसास और भी बढ़ा देते हैं।
बर्फ वाली जगहों पर पहली बार जाने वाले लोगों को हनीमून ट्रिप पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी पहाड़ों पर हनीमून मनाने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का ख्याल रखें।
बर्फ वाली जगहों पर किन चीजों की रखें ध्यान
- हनीमून ट्रिप के दौरान महिलाएं स्पेशल शॉपिंग करती हैं। क्योंकि उन्हें अच्छी-अच्छी फोटो करवानी होती है। लेकिन वह बर्फ के दौरान लगने वाली ठंड को भूल जाती है। ऐसे में अगर आप सही कपड़ों को चयन नहीं करेंगे, तो आपको ठंड लग सकती है। जिससे आपका पूरा ट्रिप खराब हो सकता है। इसलिए मोटे कपड़े साल लेकर जाएं। एक्स्ट्रा जैकेट, ग्लव्स और टोपी साथ लेकर चलें।
- भारत में बर्फ वाली जगहों पर जा रहे कपल्स को अपने जूतों का सबसे ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जूते बर्फ पर सैंडल पहनकर नहीं चल सकते। इतना ही नहीं जूते भी फिसलते हैं। इसलिए अच्छे जूते लेकर जाएं। हालांकि आपको जूते रेंट पर भी मिल जाएंगे, लेकिन उन्हें समय से पहुंचाने की टेंशन आपको रहेगी।

- जूतों के साथ एक्स्ट्रा जोड़ी मोजे रखना भी जरूरी है। बर्फ की वजह से मोजे गीले होते रहते हैं। अगर आप 4 से 5 दिनों का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपको ज्यादा मोजों की जरूरत होगी। बर्फ वाली जगहों पर मोजे सूख नहीं पाएंगे।
- अपने साथ छाता जरूर रखें, क्योंकि कभी भी बर्फ और बारिश हो सकती है। ऐसे में आप भीग सकते हैं और बीमार पड़ सकते हैं। आपको पहाड़ों पर छाता मिल जाएंगे, लेकिन वहां से लेना आपको महंगा पड़ेगा।
- इसके अलावा अगर बर्फ ज्यादा गिर रही है, तो समय से होटल वापस आ जाएं। क्योंकि, कई बार रास्ते बंद कर दिए जाते हैं। जिसकी वजह से आपको पूरी रात सड़कों पर भी बिताना पड़ सकता है।
- यात्रा के दौरान ट्रैवल टिप्स को फॉलो करने पर आपको कोई परेशानी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- मनाली के पास इन 3 जगहों पर दिसंबर में देख पाएंगे बर्फ, स्नोफॉल लवर्स ट्रिप प्लान करने से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों