मनाली सर्दियों में घूमने के लिए इसलिए खास है क्योंकि यह बर्फबारी, एडवेंचर, प्राकृतिक सुंदरता का सबसे अच्छा समय होता है। एक ही महीने में आपको कई चीजों को नजारा देखने को मिल जाता है। हिमालय की गोद में बसे इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर आपको दिसंबर के महीने में बहुत ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी। ठंड के मौसम में बर्फ से ढके पहाड़ का नजारा देखने के लिए लोग दूर-दूर आते हैं।
बर्फ से ढके पहाड़, देवदार के जंगल, और सफेद चादर से ढकी घाटियां ही है, जो मनाली को सर्दियों में स्वर्ग बना देती है। अगर आप दिसंबर में मनाली घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार बर्फबारी का सही समय और सही लोकेशन जान लें। क्योंकि मनाली के पास कई जगहों पर दिसंबर में बर्फबारी नहीं होती। ऐसे में मनाली घूमने आए लोगों को निराश होकर वापस जाना पड़ता है।
मनाली के पास स्थित स्पीति घाटी दिसंबर में बर्फबारी के लिए खास माना जाता है। यहां आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़ बर्फ से ढके हुए नजर आएंगे। समुद्र तल से करीब 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह पर लोग स्नोफॉल का सुंदर नजारा ही देखने को मिलता है। यहां पर एक कामिक नाम से गांव है, जो हिमालय का सबसे ऊंचाई पर बसा हुआ गांव माना जाता है। इसकी ऊंचाई लगभग 4,513 मीटर है। अगर आप दिसंबर में स्नोफॉल देखना चाहते हैं, तो आपको 25 से 30 दिसंबर के बीच में यहां जाना चाहिए। यह मनाली के पास घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
बर्फ का नजारा देखने के लिए आप दिसंबर में किन्नौर भी जा सकते हैं। बर्फ से ढकी चोटियां कभी-कभी आपको उड़ते पहाड़ों की तरह अहसास करवाएगी। किन्नौर में एक और खूबसूरत जगह है सांगला वैली, अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस वैली का नजारा देखने जरूर जाएं। यहां भी बर्फ देखने का सबसे अच्छा समय दिसंबर ही माना जाता है। मनाली में घूमने के लिए अच्छी जगहों की भरमार है।
इसे भी पढ़ें- Manali Trip Plan: मुंबई वालों को मनाली घूमना नहीं पड़ेगा महंगा, अगर यात्रा करते हुए इन 5 बातों का रखेंगे ध्यान
यह विडियो भी देखें
ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से आपको इन सभी जगहों पर ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलने वाली है। इसलिए आपको ज्यादा फायदा होगा। इस जगह की सबसे अच्छी बात यह है कि दिसंबर और जनवरी के महीने में आपको यहां बस चारो तरफ बर्फ की चादर ही नहीं आएगी। ऐसे में जो लोग मनाली के आस-पास कहीं केवल बर्फ का नारा देखने के उद्देश्य से ही घूमने का प्लान बना रहे हैं, वो यहां जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Old Manali: क्या आपने ओल्ड मनाली की इन शानदार जगहों का दीदार किया? ये जन्नत से कम नहीं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।