कश्मीर में स्नोफॉल की खबर सुनकर घूमने के लिए बेताब हो गए हैं आप, तो जानें इस समय कहां देखने को मिलेगी बर्फ

कश्मीर में मौसम के बदलते ही, इस समय लोग लगातार यहां घूमने के लिए टिकट बुक करने लगे हैं। कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के बाद रात के तापमान में काफी गिरावट आई है।  
kashmir snowfall places in december

दिसंबर की शुरुआत में कश्मीर जाने वाले पर्यटक खुशी से झूम उठे हैं। क्योंकि यहां कई हिस्सों में बर्फबारी हुई है। पहली बार बर्फ देखने का सपना देखने वाले लोगों को इस समय स्वर्ग जैसा अहसास हो रहा है। बीते दिनों जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग और गांदरबल में जबरदस्त बर्फबारी देखी गई है। ऐसे में कश्मीर में बर्फबारी की खबर सुनकर अब हर कोई यहां घूमने जाने का प्लान बना रहा है। अगर आप भी बर्फ देखने के इरादे से कश्मीर जाना चाह रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कश्मीर की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप दिसंबर में बर्फ का नजारा देख पाएंगे।

सोनमर्ग

kashmir snowfall places in december

सोशल मीडिया पर बीते दिनों हुए बर्फबारी का नजारा लोगों को सोनमर्ग जाने के लिए मजबूर कर रहा है। अगर आप दिसंबर में कश्मीर में बर्फ का नजारा देखने जा रहे हैं, तो सोनमर्ग जाने का प्लान बना सकते हैं। सोनमर्ग में अभी से सड़कें, गाड़ियां और घर बर्फ से ढक गए हैं। यहां घूमने आए लोगों को तो लॉटरी जैसा अहसास हो रहा है। सोनमर्ग जम्मू और कश्मीर के गंदेरबल जिले में एक मनमोहक हिल स्टेशन है। यह कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है।

भद्रवाह

kashmir snowfall places in december2

दिसंबर में आपको बर्फ का नजारा भद्रवाह में भी देखने को मिलेगा। यह कश्मीर के डोडा जिले में स्थित एक नगर है। एक हफ्ते पहले ही यहां पहली बर्फबारी देखी गई है। ऐसे में यहां का मौसम और भी ज्यादा सुहावना हो गया है। अगर आप पहली बार कश्मीर आ रहे हैं, तो आपको ऐसी जगहों की ही तलाश कर रहे होंगे, जहां स्नोफॉल आपको देखने को मिल जाए। इसलिए आप कश्मीर के भद्रवाह घूमने का प्लान बना लें।कश्मीर में घूमने के लिए अच्छी जगहोंकी भरमार है।

गुलमर्ग

kashmir snowfall places in december3

जम्मू और कश्मीर के खूबसूरत हिल स्टेशन गुलमर्ग में भी बर्फबारी का नजारा आप देख पाएंगे। दिसंबर में बर्फ देखने का सपना लेकर कश्मीर जा रहे लोग, यहां जाने का प्लान जरूर बनाएं। इसकी ऊंचाई 2,650 m है। ऊंचाई पर स्थित होने के कारण, हर साल यहां भारी बर्फबारी होती है। इसलिए दिसंबर के महीने में पहाड़ों पर जा रहे लोग, अपने साथ जरूरी कपड़े लेकर यात्रा करें। क्योंकि पहाड़ी जगहों पर कुछ भी खरीदना आपको महंगा पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें-Manali Trip Plan: मुंबई वालों को मनाली घूमना नहीं पड़ेगा महंगा, अगर यात्रा करते हुए इन 5 बातों का रखेंगे ध्यान

बनिहाल

kashmir snowfall places in december4

कश्मीर के रामबन जिले में में स्थित बनिहाल 1,647 m की ऊंचाई पर स्थित है। यहां भी हर साल अच्छी बर्फबारी देखी जाती है। इस जगह पर आपको पर्यटकों की ज्यादा भीड़ भी देखने को नहीं मिलेगी। इसलिए अगर आप साफ बर्फ का नजारा अपने कैमरे में कैद करना चाहते हैं, तो यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP