Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

जीनत अमान आखिर क्यों पति के अंतिम संस्कार में नहीं हुई थीं शामिल? जानें कारण

हिंदी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान को किसी पहचान की जरुरत नहीं हैं।
Updated:- 2022-11-15, 18:21 IST
zeenat aman net worth

हिंदी फिल्म जगत को एक से बढ़कर एक फिल्म देने वाली अभिनेत्री जीनत अमान को दर्शक आज भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। जीनत ने जितने भी किरदार निभाएं है दर्शकों ने उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया है। वही अक्सर उनकी फिल्में विवाद में रहा करती थी। बात उनके पर्सनल लाइफ की करें तो उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड की डीवा जीनत अमान की शादी और पति से जुड़े कुछ बाते बताने वाले हैं। जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस से जुड़े कुछ बातें।

किडनी की समस्या के कारण मजहर खान का हुआ था निधन

zeenat andsanjay relation

बता दे कि जीनत की शादी के करीब 1 साल बाद उनके रिश्ते में सब ठीक नहीं रहा था। जिसके कारण पहली शादी संजय खान के साथ उनकी टूट गई। जिसके बाद वह और भी ज्यादा विवादों में रहने लगी। इसके बाद एक्ट्रेस ने मजहर खान के साथ शादी रचाई लेकिन साल 1998 में किडनी की समस्या के कारण मजहर खान का निधन हो गया।

इसे जरूर पढ़ें:Birthday Special: निजी जिंदगी में परेशान रही हैं ज़ीनत अमान, जानिए उनके जर्नलिस्ट से मॉडल और फिर एक्ट्रेस बनने की कहानी

सिमी ग्रेवाल को दिए गए इंटरव्यू में किया था खुलासा

जीनत अमान ने सिमी ग्रेवाल को दिए गए इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया है कि- जब उनके पति का निधन हुआ था तो उनके पति यानी मजहर के घरवाले जीनत को अंतिम समय पर मजहर को देखने भी नहीं दे रहे थे। जिसके कारण जीनत खुद के पति के अंतिम श्रद्धांजलि देने नहीं जा सकी थीं।

इसे जरूर पढ़ें:खून से लथपथ जीनत अमान के बाल पकड़कर पीटते रहे संजय खान, जानें वजह

मजहर को थी ड्रग्स की लत

इस इंटरव्यू में जीनत ने इस बात का भी खुलासा किया था कि- उनके पति को प्रिस्क्रिप्शन ड्रग्स की लत लग गई थी। जिसके कारण भी मजहर की तबियत खराब होने लगी थीं। जीनत ने काफी कोशिश की थी लेकिन इसके बाद भी वह मजहर के ड्रग्स के लत से छुटकारा नहीं दिलवा पाई। इसके कारण ही उनकी मृत्यु हुई थी।

परिवार बढ़ाने के लिए किया था दूसरी शादी

अभिनेत्री ने दूसरी शादी बच्चों के लिए किया था। इंटरव्यू में उन्होनें कहा था कि- ' मेरी दूसरी शादी करने का एकमात्र कारण परिवार बढ़ाना है। उन्हें ऐसा लगता था कि बायोलॉजिकल क्लॉक तेजी से भाग रही हैं, ऐसे में उन्हें बच्चा प्लान जल्दी कर लेना चाहिए। ऐसे में उन्होंने दूसरी शादी करने का प्लान किया था। खैर यह बात काफी कम लोग जानते हैं लेकिन मजहर खान के निर्धन से पहले ही जीनत और मजहर अलग हो गए थे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।