Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:31 PM IST

छेड़छाड़ के बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार लेकिन ज़ायरा वसीम का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड

आज के दिन एक तरफ ज़ायरा वसीम का अकाउंट सस्पेंड हो गया है वहीं दूसरी तरफ आज ही इस घटना के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल में भेज दिया गया है।
Updated:- 2017-12-16, 16:03 IST
zaira wasim tweeter account suspendbig

पिछले दिनों ज़ायरा अपने साथ हुए हैरेसमेंट को लेकर काफी चर्चा में थी। कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया तो कुछ ने उन्हें ही गलत बताया। कुछ महिलाएं तो ने इस हैरेसमेंट को उनका पब्लिसिटी स्टंट ही बता दिया। 

इसलिए कहा जाता है महिलाएं ही महिलाओं की सबसे बड़ी दुश्मन होती है। खैर इस पर उस महिला की काफी आलोचना भी हुई। आम आदमी पार्टी तक के नेता कुमार विश्वास ने भी ट्वीट कर आलोचना की। लेकिन आज ही ये खबर आई है कि ज़ायरा वसीम का ट्वीटर अकाउंट सस्पेंड हो गया है। अभी तक किसी को भी ये तो नहीं मालूम कि उनका ट्वीटर अकाउंट स्सपेंड किया गया है या फिर उन्होंने खुद ही डिलीट कर दिया है। 

बीते दिन हुई थी छेड़खानी 

अभी बीते दिनों पहले ही दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में ज़ायरा के साथ एक शख्स ने बद्तमीजी कर दी थी। इस घटना को ज़ायरा ने इंस्टाग्राम पर रोते हुए शेयर किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये घटना काफी वायरल हो गई है और ट्वीटर पर लोग अपने-अपने तरीके से इस पर रिएक्ट कर रहे थे।   

आज हुआ आऱोपी गिरफ्तार 

ज़ायरा वसीम से छेड़खानी का आरोपी आज मुंबई से गिरफ्तार हो गया है। फ्लाइट में छेड़छाड़ के मामले में आरोपी शख्स को 13 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस पर भी लोग अपने-अपने तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। एएनआई ने इस खबर को ट्वीटर पर पोस्ट किया। जिस पर लोग भी री-ट्वीट कर रहे हैं। 

एक यूज़र ने लिखा है कि ये अन्याय है। एक सेलिब्रिटी के पब्लिसिटी स्टंट के लिए एक आम इंसान कीमत चुका रहा है। 

वहीं दूसरा यूज़ लिखता है कि अगर ये जांच गलत पाई गई तो क्या उस लड़की को unintended defamation के लिए जेल में भेजा जाएगा।

 

शीलभंग के आरोप में किया गया गिरफ्तार 

पुलिस ने आरोपी को आरोपी विकास सचदेव को महीला के शीलभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (शीलभंग करने के इरादे से महिला पर आक्रमण या आपराधिक हमला) और एक्ट्रेस के नाबालिग रहने के कारण यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read more: ऑटो गैंगरेप पीड़िता को किरण ने कहा, "लड़कों को देख ऑटो में नहीं बैठना चाहिए था"

सस्पेंड बता रहा अकाउंट

इंसीडेंट के बाद ज़ायरा वसीम का अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। अगर आप मैसेज के लिए अकाउंट चेक करेंगे तो डिस्पले में 'Account Suspended' दिखाएगा। तो यह अकाउंट अब वेरीफाई नहीं हो रहा है। जबकि इस अकाउंट को कई लोगों ने पिछले दिनों खूब टैग किया था। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर जम्मु-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती तक ने इस अकाउंट को टैग किया हुआ है। एक नजर इस इमेज पर डालेंगे तो आपको खुद पता चल जाएगा। 

zaira wasim tweeter account suspend inside

तो आप सोच सकती हैं कि एक छेड़खानी की घटना के बाद जब एक सेलीब्रिटी को अपना ट्वीटर अकाउंट सस्पेंड हो सकता है तो फिर हम तो आम महिला हैं। इसलिए बनें #BeSmart और रहें सुरक्षित। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।