herzindagi
zaira wasim vistara eve teasing big

ज़ायरा के साथ हुई छेड़खानी, रोते हुए सुनाई अपनी आपबीती, मुंबई से गिरफ्तार हुआ दोषी

‘दंगल’ फेम ज़ायरा वसीम के साथ बीते दिनों विस्तारा के फ्लाइट में छेड़खानी हुई। अपराधी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले का स्वयं संज्ञान लेते हुए विस्तारा एयरलाइंस को नोटिस भेजा है।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2017-12-16, 15:24 IST

अब नाबालिग भी सेफ नहीं। बीते दिनों फिल्म ‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस ज़ायरा वसीम के साथ दिल्ली-मुंबई की उड़ान के दौरान विस्तारा एयरलाइंस में छेड़खानी हुई। दुख की बात ये रही कि इस घटना के दौरान कोई भी शख्स ज़ायरा की मदद को आगे नहीं आया। इस घटना के कड़वे अनुभव का राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ज़ायरा (17) ने इंस्टाग्राम पर वीडिया शेयर किया। घटना को तूल पकड़ते हुए देख विस्तारा एयरलाइंस ने मामले की जांच कराने की बात कही है। एयरलाइंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “हमने पिछली रात ज़ायरा वसीम के एक अन्य यात्री के साथ हुए अनुभव की रिपोर्ट देखी है। हम इस मामले की पूरी विस्तार से जांच-पड़ताल कर रहे हैं। हम हर जरूरी तरीके से जायरा की मदद करेंगे। इस तरह के बीहेव को हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।” 

मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, मुंबई से पकड़ा गया आरोपी

इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक अंजान व्यक्ति के आईपीसी की धारा 354 और POCSO एक्‍ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। गौरतलब है कि एक्ट्रेस ज़ायरा वसीम से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम विकास सचदेवा है और वह अंधेरी ईस्ट का रहने वाला है। आरोपी की उम्र 39 साल है। डीसीपी अनिल कुंभरे ने बताया, "आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है। हम फिलहाल फ्लाइट में मौजूद किसी भी तरह के उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज को खोजने की कोशिश कर रहे हैं।" 

मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने एएनआई से कहा- “मैंने यह वीडियो अभी इंस्टाग्राम पर देखी है और ये दिल दहला देने वाला है। इस तरीके की घटना परेशान करने वाली है और उसके बाद केबिन क्रू ने भी उसकी मदद नहीं की। यह काफी हैरानी वाली बात है क्योंकि क्योंकि विस्तारा जीरो टॉलरेंस (शून्य सहनशक्ति) का दावा करता है।” राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले को दुखदपूर्ण बताते हुए स्वयं इसका संज्ञान लिया है और विस्तारा एयरलाइंस को नोटिस भेजा है।

यह विडियो भी देखें

शख्स के पैर के स्नैपशॉट के साथ शेयर की पोस्ट 

ज़ायरा ने रोते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें शख्स के पैर के स्नैपशॉट दिख रहा है। पोस्ट पर लिखा है, “किसी तरह इससे बच निकली।” इस वीडियो में आप देख पाओगे कि शख्स का पैर जायरा की सीट के आर्मरेस्ट पर है। एक्ट्रेस ने कहा, “रोशनी कम होने के कारण स्थिति बद् से बद्तर होते गई।  यह 5-10 मिनट तक और जारी रहा। उसने मेरे कंधे पर अपने पैर रगड़ने जारी रखे और अपने पैर मेरी पीठ और गर्दन पर फिराता रहा।” 

वो आगे वीडियो में कहती हैं कि “मैं दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट में थी और मेरे पीछे वाली सीट पर एक अधेड़ उम्र का शख्स था, जिसने मेरी दो घंटे की जर्नी को  काफी दुखद बना दिया। मैंने इसे अच्छे से समझने के लिए फोन में रिकॉर्ड करने की भी कोशिश की क्योंकि केबिन में रोशनी कम थी। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकी।” 

 

@zairawasim_ i'm with u 😷 #plz watch her story to know what had happen with her on #vistara flight #disgusting #respectgirls 🙏 . . #ZairaWasim #Bollywood #Actress #BeingAbused

A post shared by Manushi Chhillar Miss World 🏻🤘 (@manushichhillar01) onDec 9, 2017 at 11:26am PST

ज़ायरा ने इस घटना को पहले इग्नोर करने की कोशिश की। लेकिन जब उन्हें पता चल गया कि ये जानबूझकर किया जा रहा है तो उनके बर्दाश्त के बाहर हो गया। उन्होंने एयरलाइंस के प्रति गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि “इतनी अच्छी सर्विस के लिए एयरलाइंस के बेहतरीन क्रू सदस्यों के लिए तालियां। क्या इसी तरह वे लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं?”

उन्होंने कहा कि “हमें खुद अपनी मदद करनी होगी, नहीं तो कोई हमारी मदद नहीं कर पाएगा।”

Read more: फेसबुक, हॉलीवुड, बॉलीवुड... क्या कोई ऐसी जगह है जहां यौन उत्पीड़न ना होता हो?

उमर-अब्दुल्ला ने भी की घटना की आलोचना

इस घटना जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी आलोचना की है। साथ ही छेड़छाड़ करने वाले यात्री को दंडित करने की मांग की है। अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, “एयर विस्तारा द्वारा पुलिस के समक्ष उस यात्री की पहचान की जानी चाहिए और कानूनी कार्रवाई के लिए मामला दायर करना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि वह मेरे पैरों पर गिर गया इसलिए मैंने उसे माफ कर दिया।”

इस महिला एंकर ने इसे घटना को बताया पब्लिसिटी स्टंट

इस घटना को एक महिला एंकर ने पब्लिसिटी स्टंट बताया है। जी न्यूज़ की फॉर्मर एंकर जागृति शुक्ला ने एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए इसे ज़ायरा की पब्लिसिटी स्टंट बताया है। जागृति शुक्ला ने ज़ायरा द्वारा शेयर किये गए वीडियो और तस्वीरों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे कहीं साबित नहीं होता कि उनके साथ छेड़खानी हुई है। 

कुमार विश्वास ने बताया दुखद

जागृति शुक्ला के इस ट्वीट पर बात करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने इसे दुखद बताया है। कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए कहा है कि“ इस एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिभा से अपनी पहचान बनाई है। अब जब वो अपने साथ हुई छेड़खानी के बारे में बात कर रही हैं तो कुछ महिलाएं इसे 17 साल की बच्ची का Publicity Stunt बता रही हैं? सिर्फ ‘ज़ायरा’ नाम के कारण? हम शायद ज्यादा बीमार हो रहे हैं।”

ऐसे कैसे समाज बदलेगा। कम से कम महिलाओं को तो महिलाओं का साथ देना चाहिए। प्लीज #BeSmart बने।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।