Lunar Eclipse 2022 Havan Benefits: चंद्र ग्रहण के बाद जरूर करें यज्ञ, दसों दिशाओं से जाग उठेगा सौभाग्य

Lunar Eclipse 2O22 Havan Benefits: हिन्दू पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का साया नवंबर महीने में दिखने वाला है। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर, दिन मंगलवार को पड़ेगा। ऐसे में हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें चंद्र ग्रहण के दौरान हवन करने के अचूक और हैरतंगेज फायदे बताए जो आज हम आपसे साझा करने जा रहे हैं।
चंद्र ग्रहण पर हवन करने के लाभ (Benefits Of Havan On Chandra Grahan)
- महर्षि वेदव्यास द्वारा लिखित ग्रंथों में इस बात की जानकारी मिलती है कि ग्रहण के दौरान या फौरन बाद में किया गया पुण्य, जाप या हवं अत्यंत शुभता प्रदान करता है। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान या तुरंत बाद किया गया हवन एक लाख गुना अधिक फल देता है।
- ग्रहण के फौरन बाद किया गया हवन या यज्ञ घर में शुभता लाता है और घर की नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने में मदद करता है। यज्ञ से उत्पन्न दिव्य ऊर्जा घर में शांति (गृह शांति के उपाय) को स्थापित करने में मददगार साबित होती है। यज्ञ की ऊर्जा से घर में बीमारियों का वास नहीं होता।
इसे जरूर पढ़ें:Chandra Grahan 2022: आखिरी चंद्र ग्रहण पर इन व्रत नियमों का पालन दिलाएगा लाख पुण्यों का फल
- माना जाता है कि अगर किसी बीमार व्यक्ति को ग्रहण के दौरान यज्ञ में बैठाया जाए तो इससे उसकी बीमारी के जल्दी ठीक होने के आसार बढ़ जाते हैं। ग्रहण के बाद या दौरान यज्ञ करने से व्यक्ति को धन लाभ भी होता है। व्यक्ति का व्यापार फलने फूलने लगता है और पैसों की कमी जैसी परेशानियां उसके जीवन से खत्म हो जाती हैं। माना जाता है कि अगर किसी दंपत्ति को संतान न हो रही हो तो उन्हें ग्रहण के बाद या दौरान यज्ञ करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें जल्द ही संतान रत्न की प्राप्ति होती है।
- ग्रहण के बाद किया गया यज्ञ विवाह में हो रही देरी को भी दूर करता है और वैवाहिक जीवन की समस्याओं (वैवाहिक जीवन के लिए वास्तु टिप्स) से भी छुटकारा दिलाता है। ग्रहण के बाद यज्ञ करने से इसका प्रभाव आपके शत्रु पर भी पड़ता है और आपका दुश्मन आपके समक्ष पस्त होता चला जाता है।
इसे जरूर पढ़ें:Lunar Eclipse 2022: चंद्र ग्रहण दोष से बचने के लिए आजमाएं ये आसान उपाय
- माना जाता है कि ग्रहण काल के दौरान उत्पन्न यज्ञ की अग्नि आपके कष्टों को जलाकर राख कर देती है और आपके जीवन में सुख, सौभाग्य और संपन्नता की दिव्य उष्णता भर देती है।
तो ये थे ग्रहण के दौरान यज्ञ करने के फायदे जो आपको भी मजबूर कर देंगे ग्रहण काल में या उसके बाद हवन करने के लिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।