दुनिया का ये पहला म्यूजियम वेजाइना से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में करेगा शिक्षित

आपने तरह-तरह के म्यूजियम जैसे साइंस, क्राफ्ट, वॉर, वैक्स म्यूजियम के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे म्यूजिमय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नही होगा। जी हां वर्ल्ड का पहला वेजाइना म्यूजियम लंदन में खुला है। इस म्यूजियम को खोलने का मुख्य उद्देश्य प्राइवेट पार्ट यानि वेजाइना के बारे में लोगों को शिक्षित करना है और साथ इससे जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरुकता फैलाना है।
इस म्यूजियम की फाउंडर फ्लोरेंस शेक्टर हैं। इस म्यूजियम को बनाने में करीब 44 लाख रुपये खर्च हुए है। यह पैसा फ्लोरेंस ने क्राउडफंडिंग के माध्यम से जुटाया है। सोशल मीडिया पर इसका जमकर प्रचार किया गया है और हमें भी इसकी जानकारी इंस्टाग्राम अकाउंट से ही मिली है। क्या आप जानती हैं कि इसका अपना इंस्टाग्राम अकाउंट और वेबसाइट भी है।
इसे जरूर पढ़ें: हर महिला को वेजाइना की सफाई के दौरान ये 5 बातें ध्यान रखनी चाहिए

फ्लोरेंस ने बताया है कि बॉडी के इस पार्ट से जुड़ी बात करने में लोग हिचकते हैं, लेकिन यहां पर इसपर बातें की जाएगी। यहां लोगों को वेजाइना के साथ ही महिलाओं को होने वाले विभिन्न बीमारियों और महिला की शारीरिक रचना के बारे में जानकारी दी जाएगी। फाउंडर मानती हैं कि इससे महिलाओं को प्राइवेट पार्ट को लेकर बात करने में जो हिचकिचाहट होती है वह दूर होगी। साथ ही इससे जुड़ी हुई कई भ्रांतियां भी दूर होगी।
View this post on Instagram
फ्लोरेंस का यह भी कहना है सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि सभी लोगों को इससे जुड़ी जानकारी होनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों की पत्नियां, बेटियां और दोस्त हैं - स्त्रीरोग संबंधी शारीरिक रचना - और प्रभावी तरीके से प्रियजनों के साथ बातचीत करने के लिए, उन्हें उनके बारे में अधिक जानना चाहिए।
View this post on Instagram
आइसलैंड में पेनिस को समर्पित म्यूजियम देखने के बाद म्यूजियम की फाउंडर फ्लोरेंस के मन में इस म्यूजियम को बनाने का विचार आया था। फाउंडर फ्लोरेंस ने यह म्यूजियम बनाने के बारे में साल 2017 में सोचा था। आइसलैंड म्यूजियम में सभी जानवरों के पेनिस के डिस्पले हैं। इसपर फ्लोरेंस ने सोचा कि एक ऐसा म्यूजियम महिलाओं का भी होना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: इन 4 कारणों से कम उम्र में भी होने लगती है वेजाइना में ड्राईनेस

यह म्यूजियम अपनी तरह का पहला है जो आइसलैंड के फॉलोलॉजिकल म्यूजियम के प्रकार का एक उत्तर है। आइसलैंड की राजधानी रेक्जाविक मे स्थित ये म्यूजियम अपने आप में अनोखा है क्योंकि यह दुनिया का इकलौता म्यूज़ियम है जहां मछलियों, जानवरों से लेकर इंसानों तक के लिंग का संग्रह किया गया है। यहां पर कुल मिलाकर 300 से भी अधिक लिंग के नमूने यहां संग्रहित है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।