साइंस से लेकर साहित्य तक, हर फील्ड में महिलाएं अपना दम-खम दिखा रही हैं। आज की महिला आसमान में फाइटर जेट उड़ाना भी जानती है और नई तकनीक की खोज करने में भी पीछे नहीं है। यही वजह है कि दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान यानी नोबेल पुरस्कार जीतने वालों की लिस्ट में भी महिलाओं का दबदबा देखने को मिलता है। जी हां, नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1901 में हुई थी और अब तक 60 से ज्यादा महिलाओं को अलग-अलग श्रेणियों में इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।
इतिहास में कुछ ऐसे नाम भी हैं, जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से पूरी दुनिया को चौंकाया है। जब भी नोबेल पुरस्कार पाने वाली महिलाओं की बात आती है, तब मैरी क्यूरी का नाम जरूर लिया जाता है। क्योंकि, वह एकमात्र महिला हैं जिन्हें दो बार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कौन थी मैरी क्यूरी?
ऐसा ही कोई होगा जिसने मैरी क्यूरी/मैडम क्यूरी का नाम न सुना हो। मैडम क्यूरी का नाम इतिहास के उन सुनहरे पन्नों में दर्ज है, जहां उन्हें महत्वपूर्ण महिला वैज्ञानिक होने का दर्जा दिया जाता है। मैडम क्यूरी फ्रांस की पहली महिला थीं, जिन्होंने डॉक्टरेट की डिग्री ली थी और विश्व की पहली महिला जिन्होंने फिजिक्स में डॉक्टरेट किया था।
मैरी क्यूरी को पहली बार 1903 में फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद साल 2011 में केमेस्ट्री में रेडियम और पोलोनियम की खोज करने के लिए नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। आइए, यहां जानते हैं कि मैडम क्यूरी के अलावा किन-किन महिलाओं को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इसे भी पढ़ें: साहित्य में पहली बार एशियाई महिला को मिला नोबल पुरस्कार, जानें कौन हैं दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग?
फिजिक्स में इन महिलाओं को मिला नोबेल पुरस्कार
Anne L'Huillier को साल 2023 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Andrea Ghez को साल 2020 में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था।
Donna Strickland को साल 2018 में फिजिक्स फील्ड में योगदान देने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Maria Goeppert Mayer को न्यूक्लियर शेल स्ट्रक्चर में खोज करने के लिए साल 1963 में नोबेल पुरस्कार मिला था।
केमेस्ट्री में इन महिलाओं को मिला नोबेल सम्मान
Carolyn Bertozzi को साल 2022 में क्लिक केमेस्ट्री और Bioorthogonal Chemistry डेवलप करने के लिए सम्मानित किया गया था।
साल 2020 में केमेस्ट्री में Emmanuelle Charpentier और Jennifer A. Doudna को नोबेल पुरस्कार मिला था।
Frances H. Arnold को साल 2018 में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Ada E. Yonath को साल 2009 में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था।
Dorothy Crowfoot Hodgkin को साल 1964 में X-Ray तकनीकों से जैव रासायनिक पदार्थों की संरचना पर काम करने के लिए नोबेल मिला था।
साल 1935 में Irene Joliot Curie को नए रेडियोएक्टिव एलिमेंट पर काम करने के लिए नोबेल से सम्मानित किया गया था।
मेडिसिन में इन महिलाओं को मिला नोबेल पुरस्कार
Katalin Kariko को साल 2023
Tu Youyou को साल 2015
May-Britt Moser को साल 2014
Elizabeth H. Blackburn को साल 2009
Francoise Barre-Sinoussi को साल 2008
Linda B. Buck को साल 2004
Christiane Nüsslein-Volhard को साल 1995
Gertrude B. Elion को 1988
Rita Levi-Montalcini को 1986
Barbara McClintock को 1983
Rosalyn Yalow को 1977
Gerty Cori को 1947
साहित्य में इन महिलाओं को मिला नोबेल सम्मान
साल 2024 में हान कांग
साल 2022 में Annie Ernaux
साल 2020 में Louise Glück
साल 2018 में Olga Tokarczuk
साल 2015 में Svetlana Alexievich
साल 2013 में Alice Munro
साल 2009 में Herta Müller
साल 2007 में Doris Lessing
साल 2004 में Elfriede Jelinek
साल 1996 में Wisława Szymborska
साल 1993 में Toni Morrison
साल 1991 में Nadine Gordimer
साल 1966 में Nelly Sachs
साल 1945 में Gabriela Mistral
साल 1938 में Pearl Buck
साल 1928 में Sigrid Undset
साल 1926 में Grazia Deledda
साल 1909 में Selma Lagerlof
शांति के लिए इन महिलाओं को मिला नोबेल सम्मान
साल 2023 में Narges Mohammadi
साल 2021 में Maria Ressa
साल 2018 में Nadia Murad
साल 2014 में Malala Yousafzai
साल 2011 में Ellen Johnson Sirleaf, Leymah Gbowee और Tawakkol Karman
साल 2004 में Wangari Maathai
साल 2003 में Shirin Ebadi
साल 1997 में Jody Williams
साल 1992 में Rigoberta Menchú Tum
साल 1991 में Aung San Suu Kyi
साल 1982 में Alva Myrdal
साल 1979 में मदर टेरेसा
साल 1976 में Betty Williams और Mairead Corrigan
साल 1946 में Emily Greene Balch
साल 1931 में Jane Addams
साल 1905 में Bertha von Suttner
इसे भी पढ़ें: इतिहास में दब गईं इन 6 महिला वैज्ञानिकों की खोजें, श्रेय मिला पुरुषों को
इकोनॉमिक्स में इन महिलाओं को मिला नोबेल पुरस्कार सम्मान
साल 2023 में Claudia Goldin
साल 2019 में Esther Duflo
साल 2009 में Elinor Ostrom को नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: www.nobelprize.org
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों