महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है, जो महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने का एक खास अवसर होता है। इस दिन को ऑफिस से लेकर स्कूल-कॉलेजों में भी बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। महिला दिवस हर संस्थान में कई तरीकों से मनाया जाता है। इनमें एक शानदार तरीका ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन भी होता है। अगर आपके बच्चे भी स्कूल, कॉलेज या किसी अन्य प्रतियोगिता में भाग लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ बेहतरीन और आसान ड्रॉइंग आइडियाज आपकी जीत को और भी आसान बना सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको महिला दिवस 2025 के लिए कुछ क्रिएटिव और आसान ड्रॉइंग आइडियाज बताने वाले, जिन्हें स्कूल के बच्चे भी आसानी से बना सकते हैं और प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
महिला दिवस पर इन क्रिएटिव ड्रॉइंग से जीतें कॉम्पिटिशन
‘सशक्त नारी, सशक्त समाज’ थीम पर ड्रॉइंग
महिला सशक्तिकरण को दर्शाने वाली ड्रॉइंग हमेशा प्रभावशाली होती है। आप एक मजबूत महिला की छवि बना सकते हैं, जिसमें वह किताब, हथौड़ा, या तिरंगा पकड़े हुए हो। यह दिखाएगा कि महिलाएं शिक्षा, कड़ी मेहनत और देशभक्ति से समाज को आगे बढ़ा रही हैं।
महिला दिवस पर आसान ड्रॉइंग
अगर आप कोई सुंदर और आसान आर्ट बनाना चाहते हैं, तो महिला को प्रकृति के साथ जोड़ते हुए एक सुंदर चित्र बना सकते हैं। आप किसी महिला के बालों को फूलों और पत्तियों से सजाते हुए या महिला के चेहरे से उगते सूरज को दर्शाते हुए एक कलात्मक चित्र बना सकते हैं।
‘नारी शक्ति’ सुपरहीरो स्टाइल में
बच्चे सुपरहीरो को बहुत पसंद करते हैं। आप महिला को सुपरहीरो के रूप में दिखाते हुए एक पॉजिटिव ड्रॉइंग बना सकते हैं। इसमें महिला को शक्तिशाली मुद्रा में दिखाएं, जैसे वह समाज के बदलाव के लिए आगे बढ़ रही हो।
‘एक शिक्षित महिला, एक उज्ज्वल भविष्य’ थीम पर बनाएं ड्रॉइंग
इस आर्ट में आप एक महिला को किताब पढ़ते हुए, स्कूल जाती हुई या छोटे बच्चों को पढ़ाते हुए दिखा सकते हैं। इससे यह संदेश जाएगा कि शिक्षित महिलाएं समाज को एक बेहतर दिशा में ले जाती हैं।
‘महिला दिवस- समानता का संदेश’
आप एक ड्रॉइंग बना सकते हैं जिसमें महिला और पुरुष को बराबर दर्शाया गया हो। इसे बनाने के लिए दोनों के बीच एक समान तराजू दिखाएं, जो जेंडर इक्वालिटी को दर्शाता हो। यह एक बहुत ही प्रभावशाली और आसान आर्ट हो सकता है।
इसे भी पढ़ें-महिलाएं सिर्फ घर नहीं संभालती, लोन चुकाने से लेकर कंपनी चलाने तक इन 5 बड़े कामों में पुरुषों से हैं आगे
कामकाजी महिला की ताकत दिखा सकते हैं आप
आज की महिलाएं ऑफिस, बिजनेस, राजनीति, खेल और हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। आप एक ऐसी ड्रॉइंग बना सकते हैं जिसमें महिला को लैपटॉप, फाइल, कैमरा या अन्य पेशेवर चीजों के साथ दिखाया जाए, जिससे यह संदेश जाए कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Women's Day Speech & Slogans 2025: विमेंस डे के खास मौके पर इस तरह दें स्पीच, हर तरफ तालियों की आवाज सुनाई देगी
मां- दुनिया की सबसे बड़ी ताकत
अगर आप एक भावनात्मक और सरल ड्रॉइंग बनाना चाहते हैं, तो ‘मां और बच्चा’ की थीम पर आर्ट बना सकते हैं। इसमें एक मां को अपने बच्चे को प्यार से गले लगाते हुए या उसकी देखभाल करते हुए दर्शाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें-महिलाएं सिर्फ घर नहीं संभालती, लोन चुकाने से लेकर कंपनी चलाने तक इन 5 बड़े कामों में पुरुषों से हैं आगे
महिला दिवस 2025 पर पोस्टर स्टाइल ड्रॉइंग
आप महिला दिवस का एक सुंदर पोस्टर बना सकते हैं, जिसमें ‘Happy Women’s Day 2025’ लिखा हो और उसके आसपास महिलाओं से जुड़ी पॉजिटिव बातें जैसे शक्ति, समानता, सशक्तिकरण आदि लिखी हों। इस तरह की ड्रॉइंग से आपको जीत हासिल करने में आसानी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें-Women's Day Wishes & Quotes In Hindi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन संदेशों से दीजिए अपनों को बधाई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों