Maa Lakshmi Sister: मां लक्ष्मी के इस रूप की पूजा से क्यों आती है घर में दरिद्रता?

Alakshmi Puja Inauspicious: हिन्दू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। मां लक्ष्मी की पूजा से घर में सुख-समृद्धि का वास हमेशा बना रहता है। जो भी व्यक्ति पूर्ण श्रद्धा से मां लक्ष्मी की पूजा करता है उसकी तिजोरी कभी खाली नहीं होती। जहां एक ओर मां लक्ष्मी को शुभता के रूप में देखा जाता है तो वहीं, उन्हीं का एक रूप अशुभ माना जाता है।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि मां लक्ष्मी का एक रूप ऐसा भी है जिसके पूजे जाने को हिन्दू धर्म में वर्जित माना गया है। हिन्दू धर्म ग्रंथों और शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी का यह रूप न सिर्फ घर में अशुभता लाता है बल्कि इनके आने से व्यक्ति को नकारात्मक परिणाम भी भुगतने पड़ते हैं। तो चलिए जानते हैं मां लक्ष्मी के इस अशुभ रूप के बारे में।
- घर में अशुभता लाने वाला मां लक्ष्मी का यह रूप अलक्ष्मी के नाम से जाना जाता है। यूं तो यह मां लक्ष्मी की पीड़ा से उत्पन्न हुआ उन्हीं का अमंगलकारी रूप है लेकिन चूंकि इस रूप ने अपना एक अलग आकार पा लिया था इसी कारण से इसे मां लक्ष्मी की बड़ी बहन के रूप में जाना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें:Buddhist Stupa: बौद्ध स्तूपों के बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप
- मां अलक्ष्मी के रूप की बात करें तो मां अलक्ष्मी हाथ में मदिरा लिए हुए हैं और इनका प्रवेश उन्हीं घरों में होता है जहां अधर्म का राज हो या अस्वच्छता का वास हो। माना जाता है कि मां अलक्ष्मी के वास से घर में दरिद्रता (दरिद्रता दूर करने के उपाय) आती है।
- धर्म ग्रंथों में मां अलक्ष्मी को अवगुणों का संचार करने वाली देवी माना गया है। इनके घर में आगमन से नकारात्मकता खिंची चली आती है और व्यक्ति आर्थिक समस्याओं की चपेट में आ जाता है। मां अलक्ष्मी के प्रभाव से घर में राहु (राहु से बचने के उपाय) का दुष्प्रभाव बढ़ने लगता है।
इसे जरूर पढ़ें:Yamraj Rahasya: कैसे बने सूर्य पुत्र यम मृत्यु के देवता? जानें ये रोचक कथा
- मां अलक्ष्मी के प्रभाव से घर में कभी भी धन, विद्या, ज्ञान और अन्न नहीं टिक पाता है। यहां तक कि ग्रंथों में इस बात को भी बताया गया है कि मां अलक्ष्मी के प्रवेश से घर में अकाल मृत्यु दोष तक उत्पन्न हो जाता है।
तो ये था हिन्दू धर्म में मां अलक्ष्मी की पूजा वर्जित माने जाने के पीछे का कारण। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Pinterest, Twitter, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।