herzindagi
why shahtoosh shawl is banned in india in hindi

जानिए क्यों भारत में बैन है दुनिया की सबसे महंगी शॉल?

दुनिया की सबसे महंगी शॉल शहतूश की कीमत लाखों में है लेकिन फिर भी यह शॉल भारत में क्यों बैन है इसके बारे में हम आपको बताएंगे। 
Editorial
Updated:- 2022-11-22, 17:56 IST

सर्दियों में आप शॉल का जरूर यूज करती होंगी। वैसे तो कई प्रकार के शॉल अलग-अलग रेट पर आपको मार्केट में मिल जाएंगे लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे ज्यादा महंगी शॉल कौन सी है और वह शॉल भारत में क्यों बैन है? आपको बता दें कि दुनिया कि सबसे महंगी शॉल का नाम शहतूश है और यह भारत में बैन है जिसके पीछे एक मुख्य कारण है जो हम आपको इस लेख में बताएंगे।

जानिए क्यों है शहतूश दुनिया की सबसे महंगी शॉल?

shahtoosh shawl is banned in india

शहतूश शॉल दुनिया की सबसे महंगी शॉल है जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। आपको बता दें कि शहतूश शब्द का अर्थ ऊन का राजा होता है। यह ऊन सबसे उत्तम माना जाता है और इसकी क्वालिटी सबसे अलग और दूसरे शॉल से अधिक सर्वोत्तम मानी जाती है।

शहतूश में फाइबर की मोटाई 10 माइक्रॉन होती है। आपको बता दें कि इस शॉल को बनाने के लिए कई सारे चीरू को मारा जाता है। चीरू एक जानवर होता है जो तिब्बत की पहाड़ियों में पाया जाता है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस शॉल को बनाने के लिए करीब 20 हजार चीरू मारे जाते हैं।

इस शॉल को 16वीं शताब्दी में अकबर के शासन के समय पर बनाना शुरू किया गया था। उस समय केवल राज महलों में ही इस शॉल का उपयोग किया जाता था। फिर कुछ समय के बाद इसे लोग बेचने भी लगे और इसे ज्यादा से ज्यादा बनाया जाने लगा।

इसे भी पढ़ें- जानिए क्यों 'फॉर्च्यून पिंक' हीरा है दुनिया के सबसे महंगे हीरों में से एक?

भारत में क्यों है बैन?

इस शॉल को बनाने में हजारों चीरू मारे जाते हैं इस कारण से साल 1975 में अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ने शहतूश शॉल को बैन कर दिया था लेकिन भारत में कश्मीर में लोग इस शॉल के बैन होने पर भी बेचते थे। फिर साल 2000 में इसे पूरी तरह से भारत में बैन कर दिया गया। यह शॉल बैन करने के पीछे कई सारे संगठनों ने चीरू की जनसंख्या कम होने का कारण बताया और फिर सरकार ने हमेशा के लिए इसे बैन कर दिया।

इसे भी पढ़ें -रोजाना दिखने वाली चीजों से जुड़ी रोचक बातें, क्या आप जानते हैं इनके बारे में

इस कारण से ही यह शॉल भारत में बैन कर दी गई है। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

image credit-etsy

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।