Shani Idol At Home: क्यों नहीं रखी जाती घर में शनि देव की मूर्ति?

Shani Dev Idol At Home: हिन्दू धर्म में सप्ताह के सातों दिन हर एक देवी-देवता को समर्पित हैं। वहीं, शनिवार के दिन शनि देव की पूजा का विधान है। माना जाता है कि शनिवार के दिन शनि देव की आरधना करने से उनकी वक्र दृष्टि से बचा जा सकता है और शनि साढ़े साती एवं शनि ढैय्या का प्रभाव भी कम किया जा सकता है।
जहां एक ओर धर्म ग्रंथों में शनि देव की पूजा-अर्चना करना उत्तम बताया गया है तो वहीं उनकी मूर्ति को घर में रखना अशुभ माना जाता है। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि घर में शनि देव की प्रतिमा रखना निषेध है जिसके पीछे का कारण है उन्हें मिला एक श्राप। तो चलिए जानते हैं इस श्राप की कथा के बारे में।
शनि श्राप की कथा (Shani Dev Curse By His Wife)

- जब एक बार शनिदेव ध्यान में लीन थे तब उनकी पत्नी ने उन्हें अपने सौंदर्य से रिझाने की कोशिश की लेकिन ध्यान में बैठे शनि देव ने पलक तक न हिलाई। जिसके बाद उनकी पत्नी को क्रोध आ गया और उन्होंने शनि देव को श्राप दे दिया कि शनि देव जब भी किसी को देखेंगे तो उस व्यक्ति का अहित होगा।
इसे जरूर पढ़ें:इन 5 लोगों को भूलकर भी न सताएं, शनिदेव हो सकते हैं नाराज
- शनि देव (शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय) की पत्नी ने श्राप देते हुए यह वचन कहे कि शनि देव द्वारा किसी को देखे जाने एवं किसी और के द्वारा शनि देव से दृष्टि मिलाने से उस व्यकित का अनिष्ट होगा। उसके जीवन में संकटों का पहाड़ टूट पड़ेगा। उस व्यक्ति को शनि देव का भयंकर प्रकोप सहन करना होगा।
शनि देव से न मिलाएं दृष्टि (Never Look Into Shani Dev Eyes)

- जब हम मंदिर (मंदिर से जुड़े नियम) के आगे बैठकर भगवान से प्रार्थना करते हैं तो उन्हें देखते भी हैं और नजरें भी मिल ही जाती हैं। ऐसे एमिन अगर शनि देव की मूर्ति घर में रखी जाए तो उन्हें देखना उनकी दृष्टि से आंखें मिलाना अशुभ परिणामों का सूचक बनता है।
इसे जरूर पढ़ें:Hindu Beliefs: दान और पुण्य का है अलग-अलग महत्व, जानें इनके बीच का अंतर
- शनि देव की वक्र दृष्टि के कारण ही घर में ही नहीं बल्कि बाहर उनके मंदिर में भी उनके दर्शनों के दौरान दृष्टि नीचे रखकर ही उनसे प्रार्थना करना चाहिए। इससे शनि देव की कृपा भी प्राप्त होती है और उनके कोप से भी बचा जा सकता है।
तो ये था शनी देव की मूर्ति को घर में न रखने के पीछे का कारण। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।