इन 5 लोगों को भूलकर भी न सताएं, शनिदेव हो सकते हैं नाराज

शनिवार को मुख्य रूप से शनिदेव का दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो लोग शनिदेव की पूजा करते हैं और उनके मंत्रों का जाप करते हैं उनके घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं, लेकिन कुछ काम करने से शनिदेव नाराज भी हो सकते हैं।
ऐसा माना जाता है कि यदि आप कुछ विशेष लोगों या पशुओं को सताते हैं तो आप शनिदेव के क्रोध का कारण बन सकते हैं। आइए आइए ज्योतिर्विद पं रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें कि आपको किन 5 लोगों का भूलकर भी अपमान नहीं करना चाहिए।
गरीबों को न सताएं
ऐसा माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति किसी गरीब को सताता है या फिर जरूरतमंद का अपमान करता है तो उसके ऊपर शनिदेव क्रोधित हो सकते हैं।
शनिदेव उन लोगों से तुरंत नाराज हो जाते हैं जो किसी भी मजदूर, भिखारी या जरूरतमंद को सताने में आगे होते हैं। वहीं उन लोगों पर शनि की विशेष कृपा होती है जो गरीबों का सम्मान करते हैं और जरूरतमंदों को दान देते हैं।
घर में काम करने वालों को न सताएं
अक्सर लोग घर में काम करने वालों को नौकर की तरह समझ कर बुरा व्यवहार करते हैं। लेकिन यदि आप इनको परेशान करते हैं तो इसका सीधा असर आपके ऊपर इस तरह होता है कि शनिदेव आपके ऊपर नाराज हो जाते हैं। कभी भी काम करने वाले किसी व्यक्ति को न सताएं
इसे जरूर पढ़ें: शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, शनिदेव हो सकते हैं नाराज
काले कुत्ते को न सताएं
काले कुत्ते का संबंध शनि देव से माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि आप काले कुत्ते को कभी भी नुकसान पहुंचाते हैं तो इसका सीधा असर आपके जीवन पर होता है और शनिदेव आपके ऊपर नाराज हो सकते हैं।
बच्चों को न सताएं
छोटे बच्चों को भगवान का रूप माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई बिना वजह बच्चों को सताता है तो उसके जीवन में कष्ट आ सकते हैं। यही नहीं बच्चों को परेशान करने से शनिदेव आपके ऊपर नाराज भी हो सकते हैं, जिससे आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं और घर में परेशानियां आने लगती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: शनिदेव की कृपा पाने और घर की सुख समृद्धि के लिए करें ये ज्योतिषीय उपाय
बुजुर्गों को न सताएं
यदि आप घर के बड़े बुजुर्गों का अपमान करते हैं या उन्हें सताते हैं तो शनिदेव के क्रोध का पात्र बन सकते हैं। भूलकर भी बड़े बुजुर्गों का अपमान न करें और उनकी ओर विशेष ध्यान दें, जिससे आपके जीवन की समस्याएं दूर हो सकें और घर में समृद्धि बनी रहे।
इन कारणों से शनिदेव हो सकते हैं नाराज
- ऐसा माना जाता है कि जो लोग रात में देर से सोते हैं और सुबह भी देर से उठते हैं उनसे शनिदेव नाराज हो सकते हैं।
- शनिदेव उन लोगों से भी नाराज हो सकते हैं जो किसी का धन गलत तरीके से लेने की कोशिश करते हैं।
- जो लोग शनिवार और अमावस्या के दिन मुख्य रूप से मांस मदिरा का सेवन करते हैं उनसे भी शनिदेव नाराज हो जाते हैं।
- जिन घरों का मुख्य द्वार (मुख्य द्वार के लिए वास्तु) हमेशा गंदा दिखाई देता है वहां भी कभी शनिदेव की कृपा नहीं होती है।
- जो लोग गरीबों और अपाहिज लोगों का उपहास करते हैं उनसे भी शनि देव नाराज हो सकते हैं।
शनिदेव को प्रसन्न करने के आसान उपाय
- यदि आप शनिदेव की कृपा दृष्टि बनाए रखना चाहती हैं तो शनिवार (शनि के टोटके) के दिन सूर्योदय से पहले उठें और स्नान ध्यान से मुक्त होकर सूर्य को जल चढ़ाएं।
- सूर्यास्त के बाद शनि की पूजा करें और शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- पीपल के पेड़ में भी शनिवार के दिन दीपक जलाएं।
- गरीब लोगों को काली चीजों का दान दें और किसी का अपमान न करें।
यदि आप यहां बताई बातों का विशेष ध्यान रखेंगी तो कभी भी आपके ऊपर शनिदेव कुपित नहीं हो सकते हैं और घर की समृद्धि बनी रहेगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।