Why Seema Haider Appeals to Stay in India: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही सरकार एक्शन मोड में है। आंतकवादियों को सबक सिखाने के लिए भारत ने पाकिस्तान पर कई तरह की रोक लगा दी है। वहीं, एक तरफ सरकार ने उन सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिया है, जो वीजा लेकर भारत में रह रहे हैं। भारत सरकार के फैसले के मुताबिक, ऐसे पाकिस्तानी लोगों का वीजा रद्द किया जाएगा। इसी बीच एक बार फिर सीमा हैदर विवादों में आ चुकी है।
देशभर में यह सवाल उठ रहा है कि जिन पाकिस्तानियों के पास वीजा है, उन्हें देश छोड़ने का आदेश दिया गया है, तो सीमा हैदर अब तक भारत में कैसे है। सीमा हैदर गैर-कानूनी तरीके से भारत में घुसी थी। इसके बाद भी उसे अब तक भारत छोड़ने नहीं कहा गया है। अब हर कोई इसका कारण जानना चाहता है।आइए जानें, सीमा हैदर को अब तक पाकिस्तान क्यों नहीं भेजा गया है? क्या सीमा हैदर को भी भारत छोड़ना पड़ेगा?
यह भी देखें- सीमा से पहले शुमाइला और इकरा भी पाकिस्तान से आई थीं भारत, ऐसा था प्रेम कहानी का अंजाम
सीमा हैदर इन दिनों ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में रह रही हैं। सचिन मीणा के साथ पबजी खेलते हुए, दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद, मई 2023 में सीमा हैदर अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आ गईं। भारत आने के 2 महीने बाद, सीमा कागजात बनवाने के लिए वकील के पास गई थीं। इसी के बाद मामला मीडिया में आया।
अवैध तरीके से भारत में घुसने पर पुलिस ने सीमा हैदर और सचिन के पूरे परिवार को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में इन्हें जमानत मिली, लेकिन कुछ शर्तों के साथ। अब सीमा को बिना वीजा घुसने का फायदा मिल रहा है। अवैध तरीके से भारत में घुसने का मामला अब तक विचाराधीन है। इसी कारण सीमा फिलहाल पाकिस्तान वापिस नहीं जा सकती। जिस तरह से भारत की जेल में पाकिस्तानी नागरिक सजा पूरी होने तक कैद ही रहते हैं, उसी तरह से केस पर कोई फाइनल फैसला होने तक सीमा भी भारत छोड़कर कहीं नहीं जा सकतीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा की नागरिकता राष्ट्रपति के पास लंबित है।
यह विडियो भी देखें
हाल ही में सीमा ने एक बेटी को भारत में जन्म दिया है। सीमा ने अपनी इस बेटी का नाम भारती मीणा रखा है। कुछ ही दिन पहले सीमा ने पीएम मोदी और सीएम योगी से उन्हें भारत में रहने देने की गुहार भी लगाई थी।
यह भी देखें- Seema Haidar Baby: सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर गूंजी किलकारी, बने नन्ही परी के पेरेंट्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: jagran
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।