अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए हर देश के लोगों को वीजा लेना जरूरी है। लेकिन कुछ अंतर्राष्ट्रीय यात्रा ऐसी होती है, जिसके लिए वीजा मिलना आसान नहीं होता। लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। कई देशों ने भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री की भी सुविधा दी है। जिससे घूमने के शौकीन लोग आराम से यहां ट्रैवल कर पाते हैं। अगर आप विदेश ट्रिप प्लान करने जा रही हैं, तो आपकी अगली यात्रा आसान हो सकती है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे वीजा बदलावों के बारे में बताएंगे, जिससे आपका सफर आसान हो जाएगा।
पर्यटक अब फिलीपींस में भी वीजा फ्री सफर कर पाएंगे, लेकिन यह यात्रा केवल 14 दिनों के लिए ही है। 14 दिनों तक आप किसी भी एयरपोर्ट, बंदरगाहों और यहां तक कि क्रूज टर्मिनलों से भी सफर कर सकती हैं। ध्यान रखें कि इस समय सीमा को बढ़ाया नहीं जा सकता। न ही इसमें बदलाव हो सकता है। अगर बजट में घूमने का प्लान बना रही हैं, तो आपको वीजा फ्री देश में ट्रिप प्लान करना चाहिए।
एक तरफ जहां भारतीय नागरिकों अन्य देश वीजा फ्री सफर का मौका दे रहे हैं, वहीं अमेरिका ने भारतीयों के लिए वीजा प्राप्त करना और मुश्किल कर दिया है। नॉन-इमिग्रेंट वीजा पहले 21,546 रुपये में मिलता, उसमें अब 21,546 रुपये और बढ़ा दिए गए हैं। यह अस्थाई वीजा है, जिसे लेकर लोग घूमने के लिए जा सकते हैं। लेकिन अब इससे सफर करना भारतीय यात्रियों को महंगा पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें- फास्ट ट्रैक वीजा से जल्दी हो सकता है आपका विदेश जाने का सपना पूरा, जानें कैसे और कब मिलेगा
यह विडियो भी देखें
न्यूजीलैंड में अब रहने और काम करने के लिए यात्रियों को विजिटर वीजा मिलना आसान होगा। 22 हजार रुपये में अब आप यहां काम भी करने जा सकती हैं और यहां टूर प्लान भी कर सकती हैं। न्यूजीलैंड 22000 में यात्रियों को विजिटर वीजा दे रहा है। कंसल्टेंट या क्रिएटर, फ्रीलांसर और टेक प्रोफेशनल जैसे लोग जो कमाई किसी और देश से कर रहे हैं, वह यहां आकर रह सकते हैं। ध्यान रखें कि यह कमाई न्यूजीलैंड से बाहर से होनी चाहिए। विजिटर वीजा वाले लोग, यहां आकर किसी न्यूजीलैंड की कंपनी में काम नहीं कर सकते और यहां किसी को सामान नहीं बेच सकते।
इसे भी पढ़ें-क्या है दुबई का लॉन्ग टर्म गेमिंग वीजा, जानें किसको मिलेगा इससे फायदा
यह वीजा साउथ अफ्रीका ने टूर ऑपरेटरों के माध्यम से शुरू किया है। टूर ऑपरेटर योजना (TTOS) के जरिए अब यात्री सीधा ग्रुव वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। ट्रस्टेड टूर ऑपरेटर स्कीम में टूर ऑपरेटर की कड़ी स्क्रीनिंग होगी। इनके जरिए यात्री आसानी से सफर कर पाएंगे।
प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश पलाउ 30 दिनों के लिए यात्रियों को वीजा फ्री सफर करने का मौका दे रहा है। ध्यान रखें कि भारत से कोई सीधी उड़ान नहीं है, लेकिन आप मनीला, सियोल और ताइपे जैसे शहरों से यहां के लिए फ्लाइट ले सकती हैं। हालांकि, यहां घूमना आपको महंगा पड़ सकता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल में दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।