herzindagi
image

Seema Haidar Baby: सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर गूंजी किलकारी, बने नन्ही परी के पेरेंट्स

Seema Haidar News:पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने मंगलवार यानी आज सुबह सुबह एक बच्ची को जन्म दिया। यह सीमा हैदर और सचिन मीणा की पहली संतान है। बता दें कि सीमा कुछ साल पहले सचिन से शादी करने के लिए अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई थीं।
Editorial
Updated:- 2025-03-18, 19:38 IST

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने 18 मार्च की सुबह ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। सचिन और सीमा के घर लक्ष्मी आई है। बता दें कि सीमा हैदर और सचिन मीणा की पहली संतान है। कुछ महीनों पहले सीमा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। आज सुबह इनके घर में किलकारी गूंजी है। परिवार ने बताया कि सीमा और बेबी दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

सीमा हैदर ने दिया बेटी को जन्म

Seema Haidar blessed with a baby girl
सीमा और सचिन के घर बेटी का जन्म हुआ है। ये दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। कुछ महीनों पहले ऐसे ही एक वीडियो के जरिए दोनों ने प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। बता दें कि साल 2023 में सीमा अपने 4 बच्चों के साथ, अवैध तरीके से भारत आ गई थीं। सचिन के प्यार में सीमा ने सरहद पार की थी और अपने पति को छोड़कर नेपाल के रास्ते भारत आ गई थीं। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत पबजी गेम के जरिए हुई थी। इनकी लव स्टोरी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बाद में हिंदू धर्म अपनाने के बाद सीमा हैदर ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में सचिन मीणा से शादी की थी। इस मामले में काफी जांच-पड़ताल भी हुई थी।

यह भी पढ़ें- Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 को लेकर सीमा हैदर हैं चर्चा में, बोलीं जब तक लॉन्च नहीं होगा तब तक...

सीमा ने शादी के बाद अपनाया हिंदू धर्म

Seema Haidar and Sachin Meena baby news

सीमा हैदर ने सचिन से शादी के बाद हिंदू धर्म अपना लिया था। उन्होंने भारतीय नागरिकता पाने के लिए गुहार भी लगाई थी। वह सोशल मीडिया पर करवा चौथ और दीपावली जैसे त्योहार मनाती भी नजर आई थीं। इस वक्त वह सचिन और अपने बच्चों के साथ नोएडा में रह रही हैं। सीमा के मुंहबोले भाई वकील एपी सिंह उनका केस लड़ रहे हैं। सीमा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर उनके एक्स हसबैंड गुलाम हैदर ने काफी कड़वे बोल भी बोले थे। सचिन से शादी के बाद उन्होंने अपने बच्चों का नाम बदलकर प्रियंका, मुन्नी, राज और परी रख दिया था।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- सीमा से पहले शुमाइला और इकरा भी पाकिस्तान से आई थीं भारत, ऐसा था प्रेम कहानी का अंजाम

 


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।