Maha Shivratri 2025 Interesting Facts: शिव-पार्वती विवाह का पर्व है महाशिवरात्रि, फिर क्यों होती है सिर्फ भोलेनाथ की पूजा

महाशिवरात्रि का पर्व शिव-पार्वती विवाह के उपलक्ष में मनाया जाता है। लेकिन शिव-शक्ति के विवाह के इस पर्व पर माता पार्वती की पूजा क्यों नहीं होती है, क्या आप जानते हैं। 
why goddess parvati not worshipped on maha shivratri
why goddess parvati not worshipped on maha shivratri

महाशिवरात्रि का पर्व शिव-पार्वती विवाह के उपलक्ष में फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव की प्रतिमा रूप में पूजा होती है और विशेष रूप से शिवलिंग आराधना का विधान है, लेकिन शिव-शक्ति के विवाह के इस पर्व पर माता पार्वती की पूजा क्यों नहीं होती है, क्या आप जानते हैं। क्या आपको पता है कि आखिर क्योंकि सिर्फ शिव जी महा शिवरात्रि पर पूजे जाते हैं। अगर नहीं तो आइये जानकारी लेते हैं इस विषय में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से विस्तार में।

महाशिवरात्रि पर क्यों नहीं होती है माता पार्वती की पूजा? (Why Mata Parvati Not Worshipped On Maha Shivratri)

mahashivratri pr kyu nahi hoti mata parvati ki puja

इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी दिन बुधवार को मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष विधान है, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि भगवान शिव ने माता पार्वती से महाशिवरात्रि के दिन ही विवाह किया था। मगर इसके बाद भी माता पार्वती की पूजा इस दिन नहीं की जाती है। इसके पीछे का तर्क भी शास्त्रों में मौजूद है जिसके बारे में आज हम जानेंगे कि आखिर महाशिवरात्रि पर पार्वती पूजन मान्य क्यों नहीं।

घर हो या मंदिर हर जगह भक्त भगवान शिव की पूजा में नींद नजर आते हैं। तरह-तरह के अभिषेक ऑन के माध्यम से भगवान शिव को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। अगर आपने कभी गौर किया हो तो महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पूजा की जाती है ना कि भगवान शिव की प्रतिमा की ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान शिव की प्रतिमा कभी भी एकाकी नहीं होती। भगवान शिव की प्रतिमा के साथ हमेशा माता पार्वती विराजित रहती हैं।

यह भी पढ़ें:Maha Shivratri 2025 Puja Niyam: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग के सामने कौन सा दीया जलाएं?

शास्त्रों में ऐसा उल्लेख मिलता है की माता पार्वती ने तपस्या कर भगवान शिव को विवाह हेतु पाया था। विवाह से पहले माता पार्वती मंत्र एक मनुष्य कन्या थी और विवाह के बाद वह देवी स्वरूप बानी यही कारण है कि महाशिवरात्रि पर शिव जी जो कि पहले से ही महादेव है, उनकी पूजा की जाती है जबकि माता पार्वती विवाह से पूर्व और विवाह तक भी कन्या रूप में थी। इसलिए उनकी पूजा महाशिवरात्रि के दिन मान्य नहीं है या यूं कहें कि नहीं होती है।

maha shivratri pr kyu nahi hoti mata parvati ki puja

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP