क्यों लड़कियों को पसंद आते हैं दाढ़ी वाले लड़के? गुड लुक्स नहीं, इसके पीछे है कुछ और ही वजह

क्या आप जानती हैं कि ज्यादातर लड़कियों को दाढ़ी वाले लड़के पसंद आते हैं? लेकिन, क्या आप इसके पीछे की वजह जानती हैं? अगर आप सोच रही हैं कि गुड लुक्स की वजह से दाढ़ी वाले लड़कों को ज्यादा पसंद किया जाता है तो आप गलत हैं। आइए, यहां जानते हैं कि लड़कियां आखिर क्यों दाढ़ी वाले लड़कों को लड़कियां क्यों ज्यादा पसंद करती हैं। 
why do women like men with beards

विराट कोहली, रणवीर सिंह और साउथ स्टार यश की तरह बियर्ड लुक रखने का क्रेज आजकल ज्यादातर लड़कों पर चढ़ा हुआ है। इस क्रेज के पीछे कुछ लोग यह वजह मानते हैं कि लड़कियों को बियर्ड लुक यानी दाढ़ी वाले लड़के ज्यादा पसंद आते हैं। इस बात से हैरान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह हम नहीं बल्कि एक स्टडी में सामने आया है।

अब आपको लग सकता है कि दाढ़ी वाले लड़के शायद क्लीन शेव वालों से ज्यादा गुड लुकिंग लगते होंगे, इस वजह से ही लड़कियों की नजर उनपर ज्यादा जाती है। तो इसपर भी बता दें, कि आप गलत सोच रही हैं। जी हां, लड़कियों को दाढ़ी वाले लड़के ज्यादा गुड लुक्स की वजह से नहीं, बल्कि खास वजह से पसंद आते हैं जिसका जिक्र आर्काइव्स ऑफ सेक्शुअल बिहेवियर ने अपनी एक स्टडी में किया है। आइए, यहां जानते हैं कि आखिर क्यों लड़कियों को दाढ़ी वाले लड़के ज्यादा पसंद आते हैं।

क्यों दाढ़ी वाले लड़के आते हैं लड़कियों को पसंद?

आर्काइव्स ऑफ सेक्शुअल बिहेवियर ने अपनी एक रिपोर्ट में ऐसा बताया है कि दाढ़ी वाले लड़के ज्यादा लॉयल होते हैं। यह सुनकर हैरान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि स्टडी में 18 साल से लेकर 40 साल के 414 पुरुषों को शामिल किया गया था। जहां पुरुषों से पूछा गया था कि उनके चेहरे पर बाल बढ़ाने के पीछे का इंस्पिरेशन यानी वजह क्या है।

स्टडी के मुताबिक, दाढ़ी वाले पुरुष एक ही पार्टनर के साथ रहना पसंद करते हैं। वहीं, क्लीन शेव वाले लड़कों को एक से ज्यादा पार्टनर की चाहत होती है। ऐसे में दाढ़ी वाले लड़कों पर लड़कियां ज्यादा भरोसा और विश्वास करती हैं।

साथ ही यह भी स्टडी में कहा गया कि दाढ़ी वाले लड़के ज्यादा रोमांटिक और फैमिली में इन्वेस्ट करने की चाहत रखते हैं। इतना ही नहीं, परिवार की जिम्मेदारी भी पूरी तरह से उठाते हैं और उससे भागने की कोशिश नहीं करते हैं।

महिलाओं पर भी हुई है स्टडी

which study tells women like beard guyz more than clean shave

क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के रिसर्च्स ने लड़कियों को क्यों दाढ़ी वाले लड़के पसंद आते हैं। इस सवाल का जवाब जानने के लिए करीब 8 हजार महिलाओं पर सर्वे किया था। इस सर्वे में यूरोप और अमेरिका की महिलाएं ज्यादातर शामिल थीं। सर्वे की रिपोर्ट जब सामने आई तो उसमें यह कहा गया कि शादी या सीरियस रिश्तों की बात जब आती है तो वह दाढ़ी वाले लड़कों और पुरुषों पर ज्यादा भरोसा करती हैं। वहीं, कैजुअल रिश्तों के लिए क्लीन शेव वालों को चुनती हैं।

इसे भी पढ़ें: ‘नो मैरिज’ ट्रेंड क्या है? आखिर क्यों मॉडर्न महिलाओं को आ रहा है पसंद...अकेलेपन का क्या है फंडा

सर्वे की रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि दाढ़ी वाले पुरुष ज्यादा रुतबे और मैच्योर लगते हैं। जिसकी वजह से अट्रेक्शन साफ तौर पर उनकी तरफ जाता है। क्योंकि, ज्यादातर महिलाओं को मैच्योर और हर सिचुएशन से डील करने वाला पार्टनर चाहिए होता है। हालांकि, यह स्टडीज अभी शुरुआती दौर की हैं और इसमें डीप रिसर्च की जरूरत है।

क्यों दाढ़ी वाला लुक सोशल मीडिया पर है वायरल?

Why beared look viral on social media

स्टडी के अलावा सोशल मीडिया पर इन दिनों बियर्ड लुक जमकर वायरल है। #BeardGoals और #BeardStyle जैसे हैशटैग्स पर लाखों पोस्ट्स यह दिखाते हैं कि बियर्ड लुक कितना वायरल हो चुका है। जिसकी वजह से आजकल के यंगस्टर्स बियर्ड यानी दाढ़ी रखते हैं और इस ट्रेंड के पीछे कुछ हाथ सेलेब्स का भी है। भारत के कई पॉपुलर एक्टर्स और स्पोर्ट्स पर्सन भी दाढ़ी वाले लुक में माचो मैन वाली पर्सनैलिटी से फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं।

इसे भी पढ़ें: महिलाएं सिर्फ अपने पसंदीदा पुरुषों के लिए करती हैं ये काम...

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP