Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:57 AM IST

मलाइका अरोड़ा की फोटो पर कमेंट करने पर रंगोली चंदेल क्यों हो गईं ट्रोल, जानिए वजह

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल मलाइका अरोड़ा की तस्वीर पर कमेंट करने के बाद हो गईं ट्विटर यूजर्स की ट्रोलिंग की शिकार, जानिए वजह।
Updated:- 2019-11-07, 12:58 IST
kangana ranaut sister comment on malaika main

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत से ज्यादा उनकी बहन रंगोली चंदेल चर्चा में रहती हैं। रंगोली अक्सर किसी ना किसी सेलेब्रिटी को ट्रोल कर चर्चा में बनी रहती हैं। अब तक वह दीपिका पादुकोण, रितिक रोशन, वरुण धवन, तापसी पन्नू जैसे कलाकारों को ट्रोल कर चुकी हैं। और इस बार उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को निशाना बनाया। रंगोली ने मलाइका की तस्वीर पर कमेंट किया, लेकिन उन्हें उल्टा लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। आखिर मलाइका की तस्वीर में ऐसा क्या था, जिस पर रंगोली के कमेंट करने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा? आइए पूरा मामला तफ्सील से जानते हैं।  

 

मलाइका अरोड़ा की तस्वीर पर कमेंट करना पड़ा भारी

 

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टास्टोरी पर अपने बेटे अरहान के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में मलाइका नाइट ड्रेस में थीं और उनका बेटा अरहान पीछे से झांकता नज़र आ रहा था। फोटो के साथ मलाइका ने कैप्शन लिखा था, 'जब बेटा अपनी मम्मी के साथ अच्छा बर्ताव करे और उनकी केयर करे'। रंगोली ने मलाइका की इसी फोटो पर ट्वीट किया, 'ये आधुनिक भारतीय मां हैं, बहुत बढ़िया'। सोशल मीडिया यूजर्स ने रंगोली के इस कमेंट को व्यंग्य मानते हुए उनके रिएक्शन की जमकर आलोचना की। 

इसे जरूर पढ़ें: मलाइका के लिए धड़कता है अर्जुन कपूर का दिल, करण जौहर के शो में कबूल किया, नहीं हूं सिंगल

ट्विटर यूजर्स ने की मलाइका की आलोचना

मलाइका अरोड़ा की इस तस्वीर में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। इस तस्वीर में वह अपने बेटे के साथ आराम से पोज करते हुए दिख रही हैं। इसीलिए इसे लेकर किसी तरह के सवाल उठाना या इसे गलत तरीके से देखना सही नहीं है। रंगोली चंदेल के कमेंट पर ट्विटर यूजर्स ने उनकी जमकर आलोचना की।  

 

ट्विटर यूजर्स ने रंगोली की सोच पर उठाए सवाल

 

ट्विटर यूजर्स ने लिखा, 'अगर आपको इसमें कुछ ग़लत दिख रहा है तो आपके दिमाग में गंदगी है।' लोगों ने कहा कि आप दूसरों के ट्रोल करती रहती हो, लेकिन अपनी बहन कंगना से जुड़े मामलों पर खामोश बनी रहती हो। सिर्फ यही नहीं, लोगों ने उनके इस ट्वीट को घटिया भी बता दिया।

रंगोली ने इस तरह दी सफाई

 

इस ट्रोल से रंगोली बैकफुट पर आ गईं और ट्विटर यूजर्स को सफाई देने लगीं। उन्होंने अपने नए ट्वीट में कहा, 'लोग मलाइका के बारे में बहुत खराब बातें लिख रह हैं। मैंने तो सिर्फ उन्हें मॉर्डन मां कहा था। लेकिन लोगों ने उनके बारे में गलत चीजें कहनी शुरू कर दीं।' हालांकि रंगोली ने इसमें अपने कमेंट को लेकर माफी नहीं मांगी और ना ही अपने व्यवहार के लिए अफसोस जताया। 

 

इस मामले पर ट्विटर यूजर्स का रिएक्शन बताता है कि वे कितने सजग और संवेदनशील हैं। इससे इस बात का भी भरोसा मिलता है कि किसी भी तरह के गलत व्यवहार पर लोग आवाज उठाते हैं और लोगों को मनमानी करने और दूसरों पर कीचड़ उछालने की छूट नहीं है। महिला सशक्तीकरण के लिए इस तरह की सक्रियता बेहद जरूरी है और इसका स्वागत किया जाना चाहिए।   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।