बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा के साथ देखे जा रहे हैं। हालांकि इनकी दोस्ती पुरानी है लेकिन कभी इन्होंने इस बारे में खुलकर बात नहीं की। लेकिन अब दोनों ही इस बारे में काफी कंफर्टेबल दिख रहे हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर भी अर्जुन कपूर के साथ वक्त बिताने को लेकर काफी सहज दिख रही हैं।
हाल ही में करण जौहर की पार्टी में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों साथ नजर आए थे। अब करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 6' में भी अर्जुन कपूर ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि उनकी जिंदगी में रोमांस की बहार छाई हुई है।
करण जौहर के शो में अर्जुन कपूर ने कबूल की इश्क की बात
करण जौहर ने जब अपने शो में अर्जुन कपूर और उनकी बहन जहानवी कपूर से लव लाइफ की बात पूछी, तो जहानवी ने सीधे तौर पर ईशान खट्टर को डेट करने से इनकार कर दिया, हालांकि अर्जुन कपूर ने उन्हें इस पर चिढ़ाया। जब बात अर्जुन कपूर की लव लाइफ की आई, तब अर्जुन कपूर ने यह बात कबूल की, 'मैं सिंगल नहीं हूं और शादी करने में मुझे कोई ऐतराज नहीं है।' यानी मलाइका अरोड़ा के साथ जल्द ही अर्जुन कपूर की शादी की खबर सुनने को मिल सकती है।
अर्जुन ने कहा, 'पिछले कुछ महीनों में जो कुछ हुआ है और जिस तरह से मैं फैमिली के साथ कनेक्ट हुआ हूं, उससे मुझे इस बात का अहसास हुआ है कि मुझे भी अपनी जिंदगी में प्यार की चाहत है और मैं भी स्टेबिलिटी चाहता हूं।'
Read more : सोनम कपूर के बाद क्या अंशुला कपूर की होने वाली है शादी?
मलाइका के साथ खरीदा फ्लैट
साथ में डेटिंग और डिनर की खबरों के बीच सुनने में आ रहा है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साथ में एक फ्लैट भी खरीद लिया है। कपल के सूत्रों के अनुसार, 'अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स की एक पॉश सोसाइटी में फ्लैट खरीदा है। दोनों ने इसमें साथ में निवेश किया है। इसमें दोनों साथ रहते हैं या नहीं, यह पूरी तरह इन्हीं पर निर्भर करेगा, लेकिन इतना जरूर है कि दोनों ने साथ में अपने लिए एक घरौंदा ले लिया है। फिलहाल इस फ्लैट के इंटीरियर्स को खूबसूरत बनाए जाने का काम चल रहा है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पर्सनली इस पर ध्यान दे रहे हैं।
'कॉफी विद करण 6' के लास्ट सेगमेंट में जाह्नवी और अर्जुन के साथ करण जौहर ने मजेदार गेम्स भी खेले। करण ने यहां कुछ ऐसे सवाल पूछ लिए, जिसके जवाब अर्जुन कपूर को नहीं मालूम थे। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर के सौतेले भाई हैं। फिल्ममेकर बोनी कपूर ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी मोना शौरी से हुई थी। मोना और बोनी के दो बच्चे हैं अर्जुन और अंशुला हैं। मोना को तलाक देने के बाद बोनी कपूर ने एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी की थी। इस जोड़ी की दो बेटियां हैं जाह्नवी और खुशी कपूर।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।