herzindagi
what is the difference between white ice and blue ice

जानिए ग्लेशियर वाली बर्फ क्यों होती है नीली पर फ्रिज में जमती है सफेद

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर ग्लेशियर वाले बर्फ का रंग नीला और फ्रिज का सफेद ही क्यों होता है।
Editorial
Updated:- 2024-06-27, 13:03 IST

बर्फ का नाम जब भी आता है, तो हमें सबसे पहले अपने फ्रिज में जमी बर्फ का ही ख्याल आता है, जो सफेद रंग का होता है। यही कारण है कि हमें लगता है कि बर्फ का रंग सिर्फ सफेद ही होता है। हालांकि, जब आप ग्लेशियर को देखेंगे, तो इसका रंग नीला होता है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर एक ही प्रक्रिया से जमने वाला बर्फ फ्रिज में व्हाइट और ग्लेशियर में ब्लू क्यों दिखाई देता है। आइए हम आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

फ्रिज के बर्फ का रंग सफेद क्यों होता है? (Why Is The Colour Of Fridge Ice White)

fridge ice

फ्रिज में बर्फ जमने के बाद ये सफेद रंग का दिखाई देता है। बात इसके पीछे के विज्ञान की करें तो ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पानी जब बर्फ में बदलता है, तो इसमें मौजूद हवा भी जम जाती है। इस पर जब प्रकाश की तरंगें पड़ती हैं, तो फ्रिज वाले बर्फ का रंग हमें सफेद दिखाई देता है। यह एक भौतिक कारण से होता है। बता दें, ऐसा प्रकाश के परावर्तन की वजह से होता है।

इसे भी पढ़ें- क्या आपने कभी घर के इन कामों के लिए इस्तेमाल किया है Ice Cube?

ग्लेशियर वाले बर्फ का रंग नीला क्यों? (Why Is The Colour Of Glacier Ice Blue)

glacier ice

फ्रिज वाली बर्फ के रंग के बारे में तो आपको पता चल गया, आइए अब ग्लेशियर वाले बर्फ के रंग के बारे में जान लेते हैं। अलास्का एजुकेशन की वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लेशियर वाली बर्फ नीली इसलिए होती है, क्योंकि उस बर्फ में सिर्फ पानी होता है। इसमें हवा नहीं होती है। ग्लेशियर वाले बर्फ के अणु आपस में इतने ज्यादा चिपके होते हैं कि उसमें हवा जाने की गुंजाइश ना के बराबर होती है। साथ ही, इस पर जब प्रकाश पड़ता है, तो ग्लेशियर वाला बर्फ हमें नीला या आसमानी दिखाई देता है। यही कारण है ग्लेशियर वाली बर्फ का रंग नीला और फ्रिज वाले का इससे अलग यानी सफेद दिखाई देता है।

इसे भी पढ़ें- बर्फ के पानी से नहाने से क्‍या होता है? एक्‍सपर्ट से जानें

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।