'सोने पे सुहागा' ये मुहावरा तो खूब सुना होगा...आखिर सुहागा होता क्या है? जान लीजिए आज इसका सही जवाब

What is Suhaga on Gold: भारत में हर मौके के लिए हमारे पास मुहावरे हैं। ऐसे ही कोई भी अच्छा काम होने पर आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा, "ये तो सोने पर सुहागा हो जाएगा।" क्या आपने कभी सोचा है कि ये सुहागा होता क्या है? आखिर सोने का सुहागा से कनेक्शन क्या है। सोने को तो हर कोई जानता है। गोल्ड की अहमियत ही इतनी है कि बच्चा-बच्चा भी जानता है कि सोना क्या होता है, लेकिन सुहागा के बारे में शायद ही लोग जानते होंगे।
सोने पर सुहागा कहावत तो बहुत सुन ली, अब सुहागा का असली मतलब भी समझ लीजिए। आज हम आपको बताएंगे कि सोने पर सुहागा होता क्या है? सुहागा क्या है? सुहागे का आखिर सोने से क्या संबंध है? आइए जानें, सुहागा क्या है?
यह भी देखें- बोरेक्स पाउडर का इस तरह करें इस्तेमाल, नहीं आएंगे घर में कीड़े
सुहागा क्या होता है?

सुहागा क्रिस्टल जैसा दिखने वाला एक सफेद रंग का कठोर पदार्थ है। यह काफी हद तक फिटकरी जैसा दिखता है। सुहागा को इंग्लिश में बोरेक्स कहा जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि यह एक आयुर्वेदिक औषधि है। सुहागा में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी बैटीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से लड़ने में भी मदद करते हैं। यह ज्वैलर शॉप और पंसारी की दुकान पर बहुत ही आसानी से मिल जाता है। सुहागा के क्रिस्टल से इसका सफेद पाउडर बनाया जाता है। इसकी कोई गंध नहीं होती। यह पानी में भी बहुत आसानी से घुल जाता है।
सुहागा कहां से आता है?
सुहागा लद्दाख, तिब्बत और कश्मीर में पाया जाता है। इसकी तासीर गरम होती है। यही कारण है कि इसे बलगम को कम करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। सुहागा को साइंटिफिक भाषा में 'सोडियम टेट्राबोरेट' या 'डाईसोडियम टेट्राबोरेट' भी कहा जाता है।
सोने पर सुहागा का इस्तेमाल क्यों होता है?

अब आप सोच रहे होंगे कि अगर ये एक औषधि है, तो इसका इस्तेमाल सोने पर क्यों और कैसे किया जाता होगा? दरअसल, सोने के गहने बनाते वक्त जब गोल्ड को गलाया जाता है, उस दौरान उसमें सुहागा भी मिक्स किया जाता है। सुहागा मिलाने से शुद्ध सोना अलग हो जाता है। साथ ही इससे सोने में मौजूद सभी अशुद्धियां दूर होती हैं। सुहागे का इस्तेमाल करके सोने को साफ किया जाता है। यही कारण है कि लोग कहावत में कहते हैं, "सोने पर सुहागा।"
यह भी देखें- बोरेक्स पाउडर को गार्डन एरिया में भी किया जा सकता है इस्तेमाल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।