Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:04 AM IST

बाल दिवस क्यों मनाया जाता है, चलिए जानते हैं इसका महत्व

भारत में हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है, चलिए जानते हैं इसके महत्व के बारे में। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-11-07, 11:47 IST
children's day essay

हर साल भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। बाल दिवस बच्चों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। भारत में 1956 से बाल दिवस मनाया जा रहा है लेकिन पहले ये 20 नवंबर को मनाया जाता था। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में आपको बताने वाले हैं कि बाल दिवस क्यों मनाया जाता हैं, इसके पीछे का कारण क्या है।

बता दे कि प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद उनकी जयंती को भारत में बाल दिवस की तारीख के रूप में चुना गया था। तभी से भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाने लगा था। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू बच्चों से काफी ज्यादा प्यार करते हैं।

बाल दिवस का इतिहास जानते हैं आप

why is children's day celebrated in india

प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाना का कारण यह है कि प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बच्चों से काफी ज्यादा स्नेह रखते थे। आजादी के बाद से ही पंडित नेहरू की प्राथमिकता बच्चों की शिक्षा रही और बच्चों के लिए बेहतर काम करना उनका एजेंडा हमेशा से रहता था। बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। आज भी बाल दिवस पर नेहरू को चाचा नेहरू ही कहते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Childrens Day 2021: घर पर बच्चों के लिए बाल दिवस को इन टिप्स से बनाएं स्पेशल

संयुक्त राष्ट्र मनाते हैं 20 नवंबर को बाल दिवस

संयुक्त राष्ट्र ने 20 नवंबर को बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसके कारण, भारत में भी 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया गया। लेकिन कई देशों में इसे अलग-अलग दिनों में मनाया जाता है। वहीं अब भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें-बच्चे में नजर आएं यह बिहेवियरल प्रॉब्लम तो तुरंत हो जाएं सतर्क

जानें बाल दिवस का महत्व

क्या आप बाल दिवस का महत्व जानते है? बता दे यह पूरा दिन सिर्फ और र्सिफ बच्चों के लिए होता है। इस दिन स्कूल में बच्चों के लिए कई कार्यक्रम आयोजन किया जाता है। इस दिन बच्चों को उनके अधिकार के बारे में बताया जाता है। देश के बच्चे ही देश के भविष्य होते है, अगर बच्चों को अच्छी शिक्षा ना दी जाएं तो देश का भविष्य भी अंधकार में चला जाएगा। बाल दिवस के माध्यम से बच्चों को जिम्मेदारियों का अहसास कराते हुए उन्हें जीवन में कुछ कर गुजरने की प्रेरणा दी जाती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Pic Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।