अगर एक दिन आप अपने बालों में कंघी करके उन्हें व्यवस्थित न करें तो आपको कैसा लगेगा? बहुत ही असहज न, मगर आपको पता है कि स्पेस में महिला अंतरिक्ष यात्रियों को बालों में कंघी करना मना है। यानि वो महीनों अपने बालों को संवार नहीं पाती हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम आज क्यों अंतरिक्ष की बातें कर रहे हैं। दरअसल, ऐक्सिओम मिशन-4 के तहत 25 जून 2025 स्पेस में जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों में भारत के शुभांशु शुक्ला भी हैं। इसलिए एक बार फिर से अंतरिक्ष की दुनिया चर्चा का विषय बन चुकी है। ऐसे में हम आपको आज एक बहुत ही रोच तथ्य के बारे में बताएंगे और वो यह है कि जब अंतरिक्ष यात्री स्पेस में जाने के लिए अपना सामान पैक कर रहे होते हैं, तो वो अपने साथ कभी भी कंघी नहीं रखते हैं। ऐसा क्यों होता है ? चलिए इसके बारे में हम आपको बताते हैं।
बाल रहते हैं अव्यवस्थित
स्पेस में माइक्रो ग्रैविटी होती है और इससे आपके बाल हमेशा ऊपर की ओर उठे रहते हैं। ऐसे में कंघी करके उन्हें व्यवस्थित करने का कोई भी फायदा नहीं है। इसलिए बाल जैसे है उन्हें वैसे ही छोड़ देना ही सही रहता है। हां, बाल लंबे हैं, तो उन्हें बांधा जा सकता है। हालांकि, बालों को बांधने पर भी वो ऊपर की ओर खड़े ही रहते हैं। इसलिए कई बार महिला अंतरिक्ष यात्री स्पेस जाने से पहले बालों को छोटा करा लेती हैं।
कंघी कैरी करना होता है मुश्किल
स्पेस में माइक्रो ग्रैविटी के कारण हर चीज हवा में उड़ने लगती है। मानव शरीर तक स्थिर नहीं रहता है, ऐसे कंघी को पकड़ कर बालों को संवारना मुश्किल है। फिर बाल क्योंकि ऊपर की ओर उठे हुए होते हैं, ऐसे में कंघी को बालों पर चलाना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए भी स्पेस में कंघी ले जाना बेकार है।
इसे जरूर पढ़ें-महिला एस्ट्रोनॉट अपने साथ स्पेस में कितने सैनेटरी नैपकिन ले जाती हैं? जानिए अंतरिक्ष में कैसे मैनेज करते हैं पीरियड्स
बालों को साफ करते वक्त किया जाता है कंघी प्रयोग
स्पेस में मोटे दांतों वाला एक कंघा ले जाने की अनुमति होती है। इसका प्रयोग तब किया जाता है, जब बालों को शैंपू से साफ करना हो। इसके लिए ड्राई शैंपू का प्रयोग किया जाता है और हॉट वॉटर बैग को सिर पर रख कर स्कैल्प को साफ किया जाता है। वहीं बालों को टॉवल से पोछ कर उसे मोटे दांतों वाली कंघी से व्यवस्थित किया जा सकता है।
बालों से खराब हो सकती हैं मशीनें
अगर अंतरिक्ष यात्री स्पेस में पतले दांतों वाली कंघी का प्रयोग करते हैं, तो इससे बाल टूटते हैं और फिर वो मशीनों में जाकर फंसते हैं और फिर वो खराब हो जाती हैं। ऐसे में स्पेस पर क्राफ्ट को ऑपरेट करने में दिक्कत आती है। इसलिए बालों को वॉश करने के बाद टॉवल से सुखाना है और मोटे दांत वाली कंघी से उनहें थोड़ा व्यवस्थित करना है।
हालांकि, अंतरिक्ष जाने की बात सुनकर बहुत ही ग्लैमरस फीलिंग आती है, मगर यात्रियों को वहां बहुत ही छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बहुत ज्यादा परिश्रम करना होता है। पृथवी पर जो काम चुटकियों में हो जाते हैं, उसी काम को स्पेस में करने में बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इसे जरूर पढ़ें-एस्ट्रोनॉट्स स्पेस में कैसे सोते हैं? सुनीता विलियम्स से जानिए इस अनोखे सवाल का जबाव
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य फैशन, स्टाइल और ट्रेंड पर आधारित लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों