herzindagi
alligator tears story

Crocodile Tears: क्यों झूठे होते हैं मगरमच्छ और घड़ियाल के आंसू?

किसी के झूठमूठ के रोने को मगरमच्छ के आंसू कहा जाता है। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख में यह बताने जा रहे हैं कि आखिर मगरमच्छ या घड़ियाल के आंसू झूठे क्यों होते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-04-18, 18:51 IST

Kyu Hote Hai Magarmach Ke Aansu Jhuthe: अक्सर ऐसा होता है कि जब हमें किसी का रोना झूठ लगता है तो हम कहते हैं कि घड़ियाली या मगरमच्छ के आंसू मत बहा लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर क्यों मगरमच्छ या घड़ियाल के आंसुओं को झूठा माना जाता है। अगर नहीं तो आज हम आपको इस दिलचस्प बात के पीछे का कारण बताने जा रहे हैं।

मगरमच्छ या घड़ियाली आंसू झूठमूठ में रोने को दर्शाते हैं। यानी कि ऐसे आंसू जो सच्चे नहीं है बस दिखावे के हैं। तो क्या मगरमच्छ या घड़ियाल के आंसू हम इंसानों के आंसुओं से अलग होते हैं। आखिर क्यों मगरमच्छ या घड़ियाल के आंसुओं का कहावत में इस्तेमाल किया जाता है। तो बता दें कि इसके पीछे है सालों पहले खोजा गया एक दिलचस्प साइंटिफिक तथ्य।

यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे खूबसूरत जानवरों के बारे में जानें

मगरमच्छ या घड़ियाल के आंसूं झूठे क्यों होते हैं यह जानने से पहले ये जान लेते हैं कि आंसू में कौन से तत्व पाए जाते हैं। इससे आपको इस वैज्ञानिक तथ्य को समझने में आसानी होगी। असल में वैज्ञानिकों ने इंसान से लेकर जानवरों तक के आंसुओं पर रिसर्च की थी और रिसर्च करने पर यह पता चला था कि इंसान हो या कोई भी जानवर सभी के आंसुओं में एक जैसा केमिकल पाया जाता है।

why crocodile tears are fake

आपको शायद जानकार हैरानी होगी कि आंसुओं में प्रोटीन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि आंसू मात्र भावना पैदा होने के समय ही आंखों से बाहर आ सकते हैं। जहां ये कायदा इंसानों से लेकर सभी जानवरों और पक्षियों पर लागू होता है तो वहीं, सिर्फ एक मगरमच्छ या घड़ियाल ही ऐसा जानवर है जो बिना भावनाओं के भी आंसू बहा सकता है।

यह भी पढ़ें:आखिर क्यों कहा जाता है बहती गंगा में हाथ धोना? जानिए इसके पीछे की कहानी

दरअसल, आंसू टियर डक्ट के माध्यम से बाहर निकलते हैं। जब मगरमच्छ अपना शिकार कर खाना खाना शुरू करता है तब उसके टियर ग्लैंड में खिंचाव होना शुरू हो जाता है और तब उसके आंखों से आंसू निकलकर आने लगते हैं। देखने में यह ऐसा लगता है कि मगरमच्छ अपनी भावना व्यक्त कर रहा है लेकिन असल में यह उसकी खाने की प्रक्रिया का हिस्सा है।

तो इसलिए होते हैं मगरमच्छ या घड़ियाल के आंसू झूठे। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik, shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।