herzindagi

दुनिया के सबसे खूबसूरत जानवरों के बारे में जानें

कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें जानवरों से बहुत लगवा होता है और हो भी क्यों ना.. जानवर होते ही बहुत प्यारे हैं। ये बेजुबान जानवर अपनी वफादारी से हमारा दिल जीत लेते हैं, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि हर जानवर हमारे लिए वफादार होता है। कई जानवर ऐसे हैं जिनके नाम से ही दिल में डर बैठ जाता है जैसे शेर। मगर कुछ जानवर इतने खूबसूरत होते हैं कि उन्हें देखकर लगता है जैसे हमने कुदरत का करिश्मा देख लिया। क्या आपने ऐसे खूबसूरत जानवर देखे हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं दुनिया के खूबसूरत जानवरों के बारे में....

Shadma Muskan

Editorial

Updated:- 18 Apr 2023, 14:04 IST

लिटिल पेंगुइन 

Create Image :

आपने यह जानवर यकीनन टीवी पर देखा होगा। यह जितना टीवी पर खूबसूरत लगता है उतना ही रियल लाइफ में भी खूबसूरत है। इसका जानवर का नाम लिटिल पेंगुइन है, जो एक पक्षी है। यह मुख्य तौर पर अंटार्कटिका में पाए जाते हैं। रोचक बात यह है कि यह अपना आधा जीवन धरती पर और आधा जीवन महासागरों में बिताते हैं।

आर्कटिक लोमड़ी

Create Image :

लोमड़ी तो आपने बहुत देखी होंगी, लेकिन क्या कभी सफेद लोमड़ी देखी है? अगर नहीं, तो आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए। बता दें कि सफेद लोमड़ी को आर्कटिक लोमड़ी, ध्रुवीय लोमड़ी, बर्फ लोमड़ी के नामों से भी जाना जाता है क्योंकि यह उत्तरी गोलार्द्ध के आर्कटिक क्षेत्रों में ज्यादा पाई जाती हैं। 

 

पोमेरेनियन डॉग

Create Image :

डॉग तो हर गली-कूचे में देखने को मिल जाएंगे, लेकिन पोमेरेनियन डॉग यकीनन आपने देखा नहीं होगा। यह कुत्ते बहुत ही खूबसूरत होते हैं और केंद्रीय यूरोप के पोमेरेनिया क्षेत्र में पाए जाते हैं। इनकी नस्ल पोमेरेनियन स्पिट्ज है। शायद इसलिए इन्हें पोमेरेनियन कुत्ता कहा जाता है।  मगर यकीन मानिए ये कुत्ते दिखने में बेहद खूबसूरत होते हैं। (डॉग को हेल्दी रखने के टिप्स)

 

फारसी बिल्ली

Create Image :

कुर्ते की बात और बिल्ली को शामिल न किया जाए..ऐसा हो ही नहीं सकता। बिल्ली को होती ही खूबसूरत हैं, लेकिन यकीन मानिए फारसी बिल्ली को एक बार देखने के बाद बार-बार देखने का मन करेगा। बता दें कि इन बिल्लियों की नस्ल काफी पुरानी है, जो अपने कोमल  व्यक्तित्व और सुंदर लंबे बालों के लिए जानी जाती हैं। 

 

खरगोश

Create Image :

खरगोश  बहुत ही क्यूट जानवर है। इनकी दीवानगी इस कदर है कि हमें हर घर में खरगोश देखने को मिल जाएंगे। इसलिए खूबसूरत जानवरों की सूची में खरगोश को न रखा जाए ऐसा हो ही नहीं सकता क्योंकि खरगोश की कुछ नस्ल ऐसी हैं, जिनकी खूबसूरती के शायद आप भी कायल हो जाएंगे। (खरगोश पालना होता है शुभ या अशुभ)

 

लाल पांडा

Create Image :

लाल रंग के पांडा बहुत ही खूबसूरत होते हैं, जो भारत, नेपाल, म्यांमार और जंगलों में पाए जाते हैं। इनके शरीर पर सफेद, काले और लाल रंग के बाल होते हैं। अगर आप इन्हें एक बार छू लेंगे, तो बार-बार प्यार करने का मन करेगा।  

ब्लैक बैकेंड किंगफिशर  

Create Image :

दुनिया में किंगफिशर की लगभग 90 प्रजातियां हैं, लेकिन सबसे ज्यादा खूबसूरत प्रजाति ब्लैक बैकेंड की होती है। ब्लैक बैकेंड किंगफिशर में इतने रंग होते हैं कि एक बार देखने के बाद नजरें हटेंगी नहीं। इसकी लंबाई 13 सेमी होती हैं। बता दें कि यह प्रजाति ओल्ड वर्ल्ड, भारत और ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है। (5 सबसे बुद्धिमान जानवर)

 

ग्लास फ्रॉग

Create Image :

यह मेंढक केवल 0.8 से 1.26 इंच लंबे होते हैं, लेकिन खूबसूरती ऐसी की आप दीवाने हो जाएंगे। हालांकि, इन फ्रॉग को देखने के लिए आपको मेक्सिको, वेनेजुएला, इक्वाडोर जा सकते हैं। बता दें कि ये चमकीले, हल्के हरे रंग के पीले धब्बों और काले रंग के होते हैं। इनके कलर इतने खूबसूरत है कि हमारी आंखों को ठंडक देने का काम करते हैं। 

तो ये थे दुनिया के कुछ खूबसूरत जानवर। आपको कौन- सा जानवर पसंद है हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)