(who should be fed first after offering food to god) हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में सही नियम का पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है। भक्त अपने आराध्य की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं और उन्हें भोग भी लगाते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान को भोग स्वरूप अर्पण किया गया प्रसाद भगवान स्वयं ग्रहण करते हैं। ऐसे में भोग के दौरान कई चीजों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है। अब ऐसे में कुछ लोग भगवान को भोग लगाने के बाद कई ऐसी गलतियां कर देते हैं। जिससे ईष्टदेव नाराज भी हो सकते हैं। इसलिए इन बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि भगवान को भोग लगाने के बाद सबसे पहले किसे खिलाना शुभ माना जाता है।
भोग लगाने के दौरान न करें ये गलती (Do not make this mistake while offering food)
ज्योतिषाचार्य के हिसाब से पूजा के दौरान लोगों को भूलकर भी यह गलती नहीं करना चाहिए। कुछ लोग भोग भगवान के लिए तैयार करते हैं और उसमें से अलग निकालकर खाना शुरू कर देते हैं। पश्चात उसी में से निकालकर भगवान को भी प्रसाद स्वरूप चढ़ा देते हैं। ऐसा करना शास्त्रों में वर्जित माना गया है। इसलिए अगर आप भगवान को भोग लगाने के लिए कुछ बना रहे हैं, तो सीधे भोग लगाएं।
भोग लगाने के बाद इन्हें खिलाएं (feed them after offering bhog)
भोग लगाने के बाद सबसे पहले गाय को खिलाना चाहिए। क्योंकि गौ माता में सभी देवी-देवता (देवी-देवता पूजा) वास करते हैं और इन्हें खिलाने से सभी देवी-देवता प्रसन्न हो सकते हैं और उनकी कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है। इसलिए भोग लगाने के बाद सबसे पहले गाय को खिलाएं।
इसे जरूर पढ़ें - भगवान को भोग लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां
घर के बच्चे को खिलाएं भोग (feed food to the children of the house)
अगर आपको गौ माता भोग खिलाने के लिए नहीं मिल रही हैं, तो आप घर में सबसे छोटे बच्चे को खिला सकते हैं। ऐसा कहा जाता है बच्चे भगवान का स्वरूप माने जाते हैं। इसलिए बच्चे को भी भोग लगाने के बाद खिला सकते हैं। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
इसे जरूरद पढ़ें - भगवान को क्यों लगाया जाता है भोग? जानें कारण और नियम
भोग लगाने के दौरान रखें इस बात का ध्यान (Keep this in mind while offering food)
ज्योतिषाचार्य के अनुसार भोग लगाने के दौरान और भी कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। भगवान के भोग में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि प्याज और लहसून को हटा दें। भोग बनाने वाले स्थान को साफ-सुथरा रखें और गंगाजल (गंगाजल उपाय) से पवित्र जरूर करें।
अगर आप भी भगवान को भोग लगाने के दौरान यह गलतियां करते हैं, तो ऐसा करने से बचें और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहांक्लिक करें-
Image Credit- Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों