Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:38 PM IST

कौन हैं Nandini Gupta? मिलिए मिस वर्ल्ड 2025 की कंटेस्टेंट से, जो इंडिया को कर रही हैं रिप्रेजेंट

Miss World 2025 Contestant: मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ शनिवार शाम हैदराबाद में एक भव्य समारोह के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में दुनिया भर से आई सुंदरियों ने अपने-अपने देशों की अनूठी संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन किया। इस मंच पर नंदिनी गुप्ता ने पूरे गर्व के साथ भारतीय तिरंगा लहराते हुए भारत का रिप्रेजेंट किया। आइए इसी के साथ जान लेते हैं कि आखिर यह नंदिनी गुप्ता कौन हैं।
Updated:- 2025-05-14, 14:09 IST
image

Nandini Gupta Miss World 2025 Contestant: दुनिया भर के लोगों को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का बेसब्री से इंतजार रहता है। 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की उलटी गिनती अब शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि इस साल यह प्रतिष्ठित आयोजन भारत में ही हो रहा है। यह भव्य कार्यक्रम हैदराबाद में आयोजित किया जा रहा है और यह 7 मई से 31 मई, 2025 तक चलने वाला है। 

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का ताज जीतने के बाद, नंदिनी अब मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। इस वैश्विक मंच पर वह अपनी सुंदरता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करने के साथ-साथ भारत की समृद्ध संस्कृति, विविधता और मूल्यों को भी दुनिया के सामने प्रस्तुत करने वाली हैं। जानकारी के लिए बता दें कि प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ शनिवार शाम हैदराबाद में एक भव्य समारोह के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में नंदिनी गुप्ता ने पूरे गर्व के साथ भारतीय तिरंगा लहराते हुए भारत का रिप्रेजेंट किया। आइए इसी के साथ नंदिनी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कौन हैं नंदिनी गुप्ता?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nandiniii🕊 (@nandiniguptaa13)

21 वर्षीय नंदिनी गुप्ता एक भारतीय मॉडल और सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता हैं। उन्होंने साल 2023 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर देश को गौरवांवित किया था। राजस्थान के कोटा में जन्मीं नंदिनी अब मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। नंदिनी का दृढ़ विश्वास है कि असफलताएं व्यक्ति को और अधिक मजबूत और बेहतर बनाने का काम करती हैं। वह यह भी मानती हैं कि उनके जीवन के रास्ते में निश्चित रूप से चुनौतियां आएंगी, और वह उन सभी का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें- Miss World Contest: जानिए मिस वर्ल्ड कांटेस्ट से जुड़ी खास बातें

नंदिनी गुप्ता ने कहां से की है पढ़ाई?

know about miss india

सितंबर 2003 में कोटा में एक किसान परिवार में जन्मीं नंदिनी गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटा से प्राप्त की। नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली एक प्रतिभाशाली युवती हैं, जिन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। नंदिनी अपने स्कूल के दिनों से ही पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती रही हैं। वह स्कूल के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का सफल संचालन भी कर चुकी हैं। अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ, नंदिनी विभिन्न पाठ्येतर गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं।

इसे भी पढ़ें- मिस वर्ल्ड पेजेंट में प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी पहनने से कर दिया था इनकार...मां मधु चोपड़ा ने बताई वजह

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Instagram 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।